Skip to main content

Posts

जीमेल गो ऐप डाउनलोड के लिए

जीमेल गो ऐप डाउनलोड के लिए गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध, कम होगी डेटा की खपत एंड्रॉयड ओरियो (गो एडिशन) की राह पर चलते हुए गूगल ने जीमेल गो ऐप डाउनलोड के लिए जारी कर दिया है। यह ऐप एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलने वाली डिवाइस के साथ काम करेगा। इसे  गूगल प्ले स्टोर  व एपीके स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। बता दें कि इससे पहले गूगल विभिन्न 'गो' ऐप ला चुकी है, जिनमें फाइल्स गो, जीबोर्ड गो, गूगल गो, मैप्स गो और यूट्यूब गो शामिल हैं। इस ऐप के ज़रिए आप जीमेल के बुनियादी फीचर का इस्तेमाल तो कर ही पाएंगे, साथ ही इसके ज़रिए एक से ज्यादा ऐकाउंट, जीमेल से इतर आउटलुक, याहू जैसे अन्य ऐकाउंट चलाना भी सरल हो जाएगा।  जीमेल गो ऐप की एपीके फाइल का आकार रेग्युलर जीमेल ऐप से कहीं छोटा है। यह फाइल मौज़ूदा वर्ज़न (20.66 एमबी) के मुकाबले महज़ 9.51 एमबी की है। आकार छोटा होने के चलते यह इंस्टाल करने पर कम जगह घेरता है। रेग्युलर ऐप जहां 47 एमबी तक का स्पेस खा जाता है, वहीं यह वर्ज़न सिर्फ 25 एमबी स्टोरेज की खपत करता है। इसके हल्के बिल्ड के अलावा यह आपको ऐडवांस्ड इनबॉक्स फीचर देता है, जिसमें सो...

जियो फोन यूज़र के लिए खुशखबरी, 14 फरवरी से फोन में चलेगा

जियो फोन यूज़र के लिए खुशखबरी, 14 फरवरी से फोन में चलेगा फेसबुक भी जियो फोन यूज़र के लिए खुशखबरी है। बुधवार से रिलायंस जियो अपने  जियो फोन  में फेसबुक ऐप का खास वर्ज़न उपलब्ध करवा रही है। 14 फरवरी से उपलब्ध होने वाले इस वर्ज़न को जियो ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकेगा। यह ऐप खास तौर पर जियो काईओएस के लिए तैयार किया गया है। ज्ञात हो कि जियो का स्मार्ट 4जी फीचर फोन वेब-आधारित काई ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। नए फेसबुक ऐप की बात करें तो यह पुश नोटिफिकेशन, वीडियो, एक्सटर्नल लिंक के साथ सिंकिंग को जियो फोन में सपोर्ट करेगा। साथ ही जियो फोन में दिए गए कर्सर फीचर को भी यह ऐप न्यूज़ फीड और फोटो के लिए सपोर्ट करेगा।  इस ऐलान के बाद फेसबुक एक थर्ड पार्टी ऐप की तरह कस्टम काईऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने के लिए उपलब्ध हो जाएगा। इससे पहले भी इस तरह के फोन में बाहरी ऐप को हैंडसेट में जगह मिली है। इससे पहले कैलिफोर्निया के एक स्टार्टअप ने फीचर फोन में व्हॉट्सऐप देकर इस तरह की चर्चा पर विराम लगा दिया था कि ऐसे हैंडसेट में व्हॉट्सऐप, फेसबुक संभव नहीं है जियो के डायरेक्टर आकाश...

जानिए, कैसे भेजें व्हॉट्सऐप से पैसे

जानिए, कैसे भेजें व्हॉट्सऐप से पैसे यूपीआई आधारित 'व्हॉट्सऐप पेमेंट' भारत में दस्तक दे चुका है। यह फीचर भले ही अभी टेस्टिंग से गुज़र रहा है लेकिन न्यूज एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, जल्द देश के 20 करोड़ व्हॉट्सऐप यूज़र तक पहुंच जाएगा। पहले से डिजिटल पेमेंट सर्विस दे रहे 'पेटीएम' और 'गूगल तेज़' जैसी सेवाओं की 'व्हॉट्सऐप पेमेंट' से सीधी टक्कर होगी। अब व्हॉट्सऐप के ज़रिए आप अपने परिजनों, दोस्तों को चैटबॉक्स में जाकर ही पैसे भेज सकते हैं व उनसे पैसे मंगा सकते हैं। व्हॉट्सऐप पेमेंट यूपीआई के अलावा एसबीआई, आईसीआईसीआई, एचडीएफसी और ऐक्सिस बैंक समेत लगभग 70 बैंकों को सपोर्ट करता है।  आइए जानें, व्हॉट्सऐप के ज़रिए पैसों का लेन-देन कैसे करना है...   1. अपना व्हॉट्सऐप अपग्रेड करें अगर आप इस फीचर का इस्तेमाल पहली बार कर रहे हैं तो एक बार जांच लें कि आपका व्हॉट्सऐप अपडेट है या नहीं। एंड्रॉयड के लिए पेमेंट का फीचर व्हॉट्सऐप के 2.18.46 वर्ज़न पर मिलेगा। आईओएस यूज़र के लिए यह आने वाले दिनों में उपलब्ध करवाया जाएगा। अपग्रेड करने के बाद आप सेटिंग में जाकर पेमेंट...

अब फोन गुम जाए तो घबराएं नहीं,

अब फोन गुम जाए तो घबराएं नहीं, ताली या सीटी बजाएं स्मार्टफोन ने ज़िंदगी में कितनी जगह ले ली है, यह बताने की ज़रूरत नहीं है। रोज़मर्रा की भागदौड़ में ज़रा सी लापरवाही से फोन गुम हो जाता है। कई बार तो दफ्तर व घर के भीतर ही हम फोन रखकर भूल जाते हैं। ऐसे में ज्यादातर यूज़र किसी दूसरे फोन से रिंग करते हैं। और साइलेंट मोड पर होने की दशा में फोन ढूंढने में काफी वक्त ज़ाया हो जाता है। लेकिन क्या आपको पता है, कुछ दिलचस्प ऐप का इस्तेमाल कर आप ऐसी स्थिति में परेशान होने से बच सकते हैं। गूगल प्लेस्टोर पर बढ़िया रेटिंग और यूज़र रिव्यू के आधार पर हम आपको इन ऐप के बारे में सुझा रहे हैं। इनका इस्तेमाल कर आप सीटी या ताली बजाकर खोये हुए फोन का पता लगा सकते हैं:   Clap to Find जैसा कि नाम से अंदाज़ा लगाया जा सकता है, यह  ऐप  ताली की आवाज़ पहचानकर फोन खोजने में सक्षम है। दावा किया गया है कि यह ऐप यूज़र की ताली से सक्रिय हो जाता है और पता चल जाता है कि फोन कहां रखा है। दफ्तर या घर पर कहीं भी फोन गुम जाने की दिशा में यूज़र को एक बार में 3 ताली बजानी होंगी। इसमें साउंड, वाइब्रेट व...

Jio कैशबैक ऑफर एक बार

Jio कैशबैक ऑफर एक बार फिर से, ग्राहकों को होगा 799 रुपये तक का फायदा जियो कैशबैक ऑफर तो मानो मुंबई के मानसून वाली बारिश हो गई है जो खत्म होने का नाम ही ले रही। एक बार फिर टेलीकॉम कंपनी रिलांयस जियो ने अपने प्राइम मेंबर के लिए कैशबैक ऑफर पेश किया है। जियो का नया कैशबैक ऑफर 398 रुपये और उससे महंगे रीचार्ज पर उपलब्ध है। ग्राहकों को रीचार्ज वाउचर और वॉलेट कैशबैक के तौर पर  799 रुपये तक का फायदा मिलेगा। पिछले कैशबैक ऑफर की तुलना में नए ऑफर में ग्राहकों को 99 रुपये का ज़्यादा फायदा होगा। इस बार वॉलेट कैशबैक की राशि बढ़ गई है। बता दें कि नया Jio cashback offer ग्राहकों के लिए 15 फरवरी 2018 तक उपलब्ध होगा।  पुराने जियो कैशबैक ऑफर की तरह, ग्राहकों को 398 रुपये के रीचार्ज पर 50 रुपये के 8 वाउचर मिलेंगे। इस तरह से फायदा 400 रुपये का हो जाएगा। इन वाउचर का इस्तेमाल अगली बार किसी प्रीपेड पैक से रीचार्ज कराते वक्त किया जा सकता है। बाकी 399 रुपये ग्राहकों को वॉलेट कैशबैक के तौर पर मिलेंगे। ग्राहक MobiKwik, Paytm, Amazon Pay, PhonePe, Freecharge और Axis Pay के ज़रिए कैशबैक पा सकेंग...

मुफ्त वाई-फाई सेवा अब सिर्फ रेलवे स्टेशन पर नहीं...

Google की मुफ्त वाई-फाई सेवा अब सिर्फ रेलवे स्टेशन पर नहीं... देशभर के सैकड़ों रेलवे स्टेशन पर वाई-फाई सुविधा देने के बाद अब गूगल इंडिया ने अपना दायरा बढ़ाया है। बुधवार को गूगल ने पहली बार रेलवे स्टेशन से इतर महाराष्ट्र के पुणे शहर में अलग-अलग जगह पर 150 वाई-फाई हॉटस्पॉट स्थापित किए हैं। गूगल का यह कदम पुणे स्मार्ट सिटी डिवेलपमेंट कॉरपोरेशन के स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट का हिस्सा है, जिसका लाभ लगभग 30 लाख पुणेवासियों को मिलेगा। गूगल ने शहर को तेज़ वाई-फाई से जोड़ने के लिए मुंबई की कंपनी 'लार्सन ऐंड टूब्रो' के साथ साझेदारी की है।  फिलहाल वाई-फाई हॉटस्पॉट की शुरुआत पुणे से हुई है लेकिन एक सूत्र ने गैजेट्स 360 को बताया कि गूगल देशभर की कई और स्मार्ट सिटी में हाई-स्पीड  इंटरनेट सेवा  लेकर आएगी। पुणे में गूगल के ये नए हॉटस्पॉट स्टेशन बगीचा, अस्पताल, पुलिस थाना जैसी सार्वजनिक जगहों पर स्थापिक किए गए हैं, जिससे शहर के लोगों को मुफ्त वाई-फाई सुविधा का लाभ मिल सके। ये हॉटस्पॉट लोगों को गूगल की विभिन्न सेवाओं से जोड़ेंगे। इनकी मदद से यूजर सरकारी बस की ट्रैकिंग, डिजिटल ज्ञान...

हर महीने इस्तेमाल करने वालों की सख्या 1.5 अरब व्हाट्सऐप के अब दुनियाभर में 1

WhatsApp को हर महीने इस्तेमाल करने वालों की सख्या 1.5 अरब व्हाट्सऐप के अब दुनियाभर में 1.5 अरब मंथली एक्टिव यूज़र हो गए हैं। गुरुवार को फेसबुक के सीईओ मार्क ज़ुकरबर्ग ने ऐलान किया कि इंस्टेंट मैसेजिंग सर्विस व्हाट्सऐप पर हर रोज़ करीब 60 अरब मैसेज हर रोज़ भेजे जा रहे हैं।  चौथी तिमाही के परिणाम की घोषणा के बाद ज़ुकरबर्ग ने कहा कि फेसबुक के स्वामित्व वाली इंस्टाग्राम  स्टोरी शेयरिंग फ़ीचर के मामले में सबसे ज़्यादा लोकप्रिय है। जबकि इसके बाद दूसरे नंबर पर मैसेजिंग सर्विस व्हाट्सऐप है। टेकक्रंच की  रिपोर्ट  के अनुसार, इंस्टाग्राम "Stories" और व्हाट्सऐप "Stories" फ़ीचर को प्रतिदिन इस्तेमाल करने वाले लोगों की संख्या अब 30 करोड़ है। जबकि स्नैपचैट को करीब 17.8 करोड़ लोग ही इस्तेमाल कर रहे हैं।  19 फरवरी, 2014 को फेसबुक ने व्हाट्सऐप का अधिग्रहण 19 बिलियन डॉलर (करीब 1.21 लाख करोड़) में किया था। फेसबुक द्वारा किया गया यह अब तक का सबसे बड़ा सौदा था। व्हाट्सऐप को भारत में हर महीने तकरीबन 20 करोड़ से ज़्यादा लोग इस्तेमाल करते हैं।  याद दिला दें कि व्हाट्सऐप न...

अब देने होंगे मात्र 4 रुपये

मोबाइल नंबर पोर्ट कराना हुआ सस्ता, अब देने होंगे मात्र 4 रुपये मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (एमएनपी) के लिए बढ़ती हुई रिक्वेस्ट को देखते हुए ट्राई ने शुल्क घटा दिया है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) ने पोर्ट कराने पर लगने वाले 19 रुपये को घटाकर अब 4 रुपये कर दिया है।  ट्राई ने यह फैसला इंडस्ट्री स्टेकहोल्डर्स से मिले कमेंट को ध्यान में रखते हुए लिया है। ट्राई द्वारा ज़ारी एक बयान में कहा गया कि नया शुल्क आधिकारिक गैज़ेट नोटिफिकेशन ज़ारी होने पर लागू हो जाएगा। एमएनपी के तहत, एक सब्सक्राइबर एक सर्विस प्रोवाइडर से दूसरे सर्विस प्रोवाइल पर स्विच करने के दौरान अपने मौज़ूदा टेलीफोन नंबर को कायम रख सकता है। इसके अलावा एक ही सर्विस प्रोवाइडर की एक टेक्नोलॉजी से दूसरी टेक्नोलॉजी पर स्विच करने पर भी आप अपना नंबर कायम रख सकते हैं।  हर ट्रांज़ेक्शन की लागत में आई कमी का परीक्षण करने के बाद, ट्राई ने नंबर पोर्ट कराने पर लगने वाले शुल्क की कीमत घटाने का फैसला किया।  ट्राई ने अपने बयान में कहा, ''एमएनपी सर्विस प्रोवाइल और पोर्ट रिक्वेस्ट के पिछले दो सालों के वित्ती...

यूज़र बढ़े लेकिन कम समय बिता रहे

Facebook के मासिक यूज़र बढ़े लेकिन कम समय बिता रहे दुनिया की सबसे बड़ी सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक द्वारा जारी की गई  रिपोर्ट  में सामने आया है उसके मासिक यूज़र बढ़कर 2.13 बिलियन (2 अरब के पार) पहुंच गए हैं। लेकिन हैरानी की बात यह है कि फेसबुक पर लोग आ तो रहे हैं लेकिन उस पर ज्यादा समय नहीं बिता रहे। फेसबुक के सह संस्थापक मार्क ज़करबर्ग के मुताबिक, ''फेसबुक पर समय बिताने के मामले में करीब 5 करोड़ घंटे प्रतिदिन के हिसाब से गिरावट आई है।'' वहीं कंपनी के सीओओ का कहना है कि फेसबुक पर बेहतर यूजर एंगेजमेंट के बलबूते कमाई के लिहाज़ से वित्तीय मौके पहले से ज्यादा मजबूत हुए हैं।  कमाई को लेकर ज़करबर्ग ने कहा, ''फेसबुक पर लोगों का ज्यादा समय बिताना, यूज़र को एक-दूसरे से जोड़े रखने से ज्यादा महत्वपूर्ण नहीं है। हम इस बात को सुनिश्चित कर सकते हैं कि हमारी सेवा लोगों और समाज की बेहतरी के लिए है।'' उन्होंने कहा, ''पिछले कुछ सालों में वायरल वीडियो और बिजनेस पोस्ट इतनी ज्यादा हो गई हैं कि वहां यूजर को अपनी पहचान के या अपनी मित्रसूची के लोग नहीं मि...

101 रुपये में मिलेगा 6 जीबी डेटा

Jio का डेटा बूस्टर पैक, 101 रुपये में मिलेगा 6 जीबी डेटा Jio ने हाल ही में रिपब्लिक डे 2018 ऑफर के साथ अपने प्रीपेड पैक को  अपडेट  किया था। और कंपनी 149 रुपये से 498 रुपये के बीच रीचार्ज पर 500 एमबी मुफ्त 4जी डेटा दे रही है। जियो के रीचार्ज पैक में ये बदलाव, कंपनी द्वारा अपने  1 जीबी प्रतिदिन वाले प्लान की कीमत में कटौती के कुछ हफ्ते बाद  ही किया गया। जियो ने 1.5 जीबी डेटा प्रतिदिन वाले प्लान भी लॉन्च किए। लेकिन लगता है अभी जियो कुछ और भी करना चाहती है, क्योंकि कंपनी ने अब अपने बूस्टर पैक भी अपडेट कर दिए हैं। इन पैक में यूज़र को अपने मौज़ूदा प्लान में मिलने वाले डेटा के खत्म होने पर अतिरिक्त डेटा मिलेगा।  अभी तक, जियो यूज़र के पास  चुनने के लिए 11 रुपये से 301 रुपये के बीच पांच बूस्टर पैक मौज़ूद थे। हालांक, अब बूस्टर प्लान की संख्या को घटाकर चार कर दिया गया है और सबसे कीमती प्लान की कीमत 101 रुपये है। याद दिला दें कि बूस्टर पैक को जियो यूज़र अपनी प्रतिदिन मिलने वाली 1 जीबी/1.5 जीबी/2 जीबी/3 जीबी/5 जीबी 4जी डेटा लिमिट खत्म होने और स्पीड 64 केबीप...

Reliance Jio लाएगी एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन,

Reliance Jio लाएगी एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन, MediaTek से की साझेदारी बाजार में सस्ते स्मार्टफोन उतारने के लिए रिलायंस जियो ने मीडियाटेक के साथ साझेदारी की है। मंगलवार को मीडियाटेक ने नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में रिलायंस जियो के साथ हुई इस साझेदारी से पर्दा उठाया। ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड ओरियो (गो एडिशन) पर आधारित होंगे। बता दें कि एंड्रॉयड ओरियो (गो एडिशन) उर्फ एंड्रॉयड गो, एंड्रॉयड ओरियो का कमज़ोर वर्ज़न है, जिसे सस्ते हैंडसेट के लिए तैयार किया गया है। जियो और मीडियाटेक की जुगलबंदी से तैयार होकर आने वाले इस स्मार्टफोन की कीमत  जियो फोन  के इर्द-गिर्द होने की संभावना है।  एंड्रॉयड गो आधारित इस स्मार्टफोन की कीमत और फीचर के बारे में अभी आधिकारिक तौर पर कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। इवेंट में मीडियाटेक ने बताया कि उसके पास लेटेस्ट चिपसेट में एमटी6739 और एमटी6580 हैं, जो एंड्रॉयड गो प्लेटफॉर्म को सपोर्ट करते हैं। बता दें कि चिप निर्माता कंपनी मीडियाटेक ने पिछले महीने एंड्रॉयड ओरियो (गो एडिशन) को सपोर्ट करने के लिए गूगल से हुए करार का ऐलान किया था। कंपनी का यह ...

Jio Republic Day 2018 Offer में मिल रहे हैं ये फायदे

Jio Republic Day 2018 Offer में मिल रहे हैं ये फायदे पिछले हफ्ते मुकेश अंबानी के मालिकाना हक वाली टेलीकॉम कंपनी जियो ने अपने यूज़र को अतिरिक्त डेटा और एक नए प्लान का ऐलान किया था। इन जियो प्लान में बदलाव का मतलब है कि अब यूज़र को ज़्यादा डेटा और वैधता मिलेगी। चाहें आप एक स्मार्टफोन या  जियो फोन  यूज़र हों,  जियो रिपब्लिक डे 2018 ऑफर  के तहत आपके लिए कुछ ना कुछ तो मिल ही जाएगा। यह देखते हुए कि इन प्लान में प्रमोशन के लिए बदलाव किया जाता रहा है, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि ये फायदे कब तक मिलेंगे। लेकिन फिलहाल, जियो यूज़र की चांदी है और वो इन पैक का लाभ ले सकते हैं। देश की चौथी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी द्वारा पेश किए गए नए प्लान के बारे में जानें।  49 रुपये वाला जियो प्लान यह प्लान ख़ासतौर पर  जियो फोन यूज़र के लिए है  और इसके तहत 28 दिन के लिए 1 जीबी डेटा व अनलिमिटेड कॉल की सुविधा मिलती है। इस प्लान में डेटा भले ही कम मिलता हो लेकिन कंपनी द्वारा 28 दिनों की वैधता के साथ पेश किया जाने वाला सबसे सस्ता प्लान है  जो इसके 4जी फ़ीचर फोन के ग्राहको...

1 फरवरी से बंद हो जाएगी की मुफ्त कॉल सेवा

1 फरवरी से बंद हो जाएगी BSNL की मुफ्त कॉल सेवा सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) लैंडलाइन से 'रविवार को मुफ्त कॉल' बंद करने जा रही है। यह रोक 1 फरवरी (गुरुवार) से लागू हो जाएगी। गौरतलब है कि बीएसएनएल ने 'रविवार को मुफ्त कॉल' बंद करने का फैसला अपनी 'मुफ्त रात्रि कॉल' सेवा को नियंत्रित करने के ठीक बाद लिया है। कैलकटा टेलीफोन्स (कैलटेल) के चीफ जनरल मैनेजर एसपी त्रिपाठी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, ''बीएसएनएल  1 फरवरी से 'संडे को मुफ्त कॉलिंग' सेवा बंद करने जा रही है। पहले यह सेवा कैलटेल यूजर और फिर देशभर से हटा ली जाएगी।'' कैलटेल सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल की कलकत्ता इकाई है।  'संडे को मुफ्त कॉल' की सेवा खत्म होने के बाद ग्राहकों से सप्ताह के बाकी दिनों की तरह लैंडलाइन/कॉम्बो/एफटीटीएएच ब्रोडबैंड प्लान की कीमत वसूली जाएगी। त्रिपाठी ने बताया कि यह बदलाव पुराने और नए, दोनों तरह के ग्राहकों पर समान रूप से लागू होगा।कैलटेल के अधिकारियों के हवाले से कहा गया कि बीएसएनएल ने जनवरी के मध्य में 'रात में...

Android मैसेजिंग ऐप पर आया स्मार्ट रिप्लाई फ़ीचर, लेकिन...

Android मैसेजिंग ऐप पर आया स्मार्ट रिप्लाई फ़ीचर, लेकिन... गूगल के एंड्रॉयड मैसेजेज़ ऐप में अब 'स्मार्ट रिप्लाई' फीचर आ गया है, जिससे आपके 'मन की बात' सुझाव के तौर पर आपके फोन पर लिखकर आ जाएगी। गूगल ने इस फीचर के संबंध में आधिकारिक तौर पर बुधवार को ऐलान किया। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित इस फीचर को कंपनी ने सितंबर 2016 में अपने मैसेजिंग ऐप गूगल अलो के साथ लॉन्च किया था। बता दें कि स्मार्ट रिप्लाई फीचर फिलहाल गूगल के वर्चुअल नेटवर्क ऑपरेटर 'प्रोजेक्ट एफआई'  के यूजर के लिए ही आया है। इसका दायरा कब बढ़ेगा, इसे लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी कंपनी की ओर से नहीं दी गई है। इस इंटेलिजेंट फीचर को लागू करने के लिए गूगल आपसे आपकी एसएमएस हिस्ट्री में प्रवेश करने की अनुमति लेगा।  यह घोषणा प्रोजेक्ट एफआई के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए की गई। गूगल अलो के साथ लॉन्च हुआ 'स्मार्ट रिप्लाई' आपके मैसेज का जवाब खुद-ब-खुद 'सोचकर' आपको सुझाएगा। यह आपको आए मैसेज अपने हिसाब से पहचानकर, जवाब के विकल्प आपको दे देगा। साथ ही अगर आप इस सेवा का इस्तेमाल नहीं ...

149 रुपये में रोज़ाना 1 जीबी डेटा

Airtel का नया ऑफर, 149 रुपये में रोज़ाना 1 जीबी डेटा रिलायंस जियो और एयरटेल के बीच ग्राहकों को किफायती पैक देने का मुकाबला अब और तेज हो गया है। प्रीपेड ग्राहकों के लिए अब एयरटेल ने अपने पुराने 149 रुपये वाले प्लान में बदलाव किया है। 149 रुपये के प्रीपेड प्लान में अब यूज़र प्रतिदिन 1 जीबी डेटा का लाभ ले पाएंगे। जाहिर है, जियो के एक के बाद एक किफायती प्लान का मुकाबला करने के लिए एयरटेल ने इस प्लान को और फायदेमंद बना दिया है। जियो ऐप के विकल्प को छोड़ दें तो अब एयरटेल और जियो के 149-149 रुपये वाले प्लान यूज़र के लिए लगभग एक समान 'फायदेमंद' हो जाएंगे। लगातार दूसरी बार बदलाव के साथ आया एयरटेल का यह 149 रुपये वाला प्लान यूज़र को प्रतिदिन 1 जीबी 3जी व 4 जी डेटा इस्तेमाल करने के लिए देगा, जिसका फायदा 28 दिनों तक लिया जा सकेगा। इसके अलावा इस प्लान में यूज़र को असीमित कॉल और प्रतिदिन 100 एसएमएस का लाभ भी मिलेगा, जिसकी वैधता भी 28 दिनों तक रहेगी।  जैसा कि हमने बताया, यह कोई नया पैक न होकर एयरटेल का पुराना 149 रुपये वाला प्लान है जिसे अपग्रेड कर दिया गया है। पहले एयरटेल इस पैक ...

49 रुपये में मिलेगा अनलिमिटेड कॉल और 1 जीबी 4जी डेटा

जियो फोन यूज़र को अब 49 रुपये में मिलेगा अनलिमिटेड कॉल और 1 जीबी 4जी डेटा रिलायंस जियो ने तय कर लिया है कि ग्राहकों के लिए सारे ऑफर इतने सस्ते कर दो कि उनके पास इनकार करने का विकल्प ही ना रहे। अपने प्रीपेड प्लान में बदलाव करने के बाद रिलायंस जियो ने  जियो फोन  के लिए नया रीचार्ज पैक ज़ारी किया है। यह पैक मात्र 49 रुपये का है और इसकी वैधता 28 दिनों की है। कीमत को देखते हुए इस पैक में मिलने वाली सुविधाएं और चौकाने वाली हैं। जियो फोन इस्तेमाल करने वाले यूज़र मात्र 49 रुपये में 28 दिनों के लिए असीमित कॉल की सुविधा पाएंगे। इसके अलावा इस्तेमाल के लिए 1 जीबी डेटा भी मिलेगा। गौर करने वाली बात है कि Jio Phone को बीते साल जुलाई महीने में लॉन्च किया गया था। यह फीचर फोन जियोम्यूज़िक, जियोटीवी और जियोसिनेमा जैसे ऐप के साथ आता है।  हाल ही में बाज़ार में 26 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ, रिलायंस जियो देश में 2017 की चौथी तिमाही में सबसे बड़ी  फ़ीचर फोन कंपनी बनने की बात सामने आई  थी। बुधवार को काउंटरप्वाइंट रिसर्च की एक रिपोर्ट में इस जानकारी का पता चला। इसका श्रेय ज...

'रिपब्लिक डे सेल', जानिए किस फोन पर कितना डिस्काउंट

Paytm की 'रिपब्लिक डे सेल', जानिए किस फोन पर कितना डिस्काउंट फ्लिपकार्ट, अमेज़न इंडिया और शाओमी के बाद अब पेटीएम मॉल भी 'रिपब्लिक डे सेल' की दौड़ में शामिल हो गया है। इस सेल में पेटीएम पर स्मार्टफोन, टैबलेट, लैपटॉप और कैमरे आदि पर लुभावने डिस्काउंट व कैशबैक ऑफर मिल रहे हैं। सेल में पेटीएम स्मार्टफोन पर 10,000 रुपये तक कैशबैक, लैपटॉप और कैमरे पर 20,000 रुपये तक कैशबैक और अन्य विद्युत उपकरणों पर भी 20,000 रुपये तक कैशबैक ऑफर दे रहा है। पेटीएम की यह 'रिपब्लिक डे सेल' 28 जनवरी (रविवार) तक चलेगी। इसमें आईपैड के विभिन्न मॉडल और किंडल ईबुक रीडर के अलावा iPhone X, iPhone 8 Plus, Vivo V7+ समेत कई अन्य स्मार्टफोन और टैबलेट पर कैशबैक और डिस्काउंट ऑफर का लाभ ले सकते हैं।  पेटीएम मॉल पर ऐप्पल, वीवो, शाओमी, ओप्पो, लेनोवो, मोटोरोला और सैमसंग जैसे ब्रांड लिस्ट किए गए हैं। अन्य स्मार्टफोन के साथ-साथ पेटीएम मॉल ने 64 जीबी वाले  iPhone X को कैशबैक के साथ लिस्ट किया है। इस फोन की असल कीमत जहां 89,000 रुपये है लेकिन आप इसे पेटीएम मॉल के ऑफर के साथ 83,899 रुपये में खरीद स...