Skip to main content

101 रुपये में मिलेगा 6 जीबी डेटा

Jio ?? ???? ?????? ???,  101 ????? ??? ?????? 6 ???? ????
Jio का डेटा बूस्टर पैक, 101 रुपये में मिलेगा 6 जीबी डेटा
Jio ने हाल ही में रिपब्लिक डे 2018 ऑफर के साथ अपने प्रीपेड पैक को अपडेट किया था। और कंपनी 149 रुपये से 498 रुपये के बीच रीचार्ज पर 500 एमबी मुफ्त 4जी डेटा दे रही है। जियो के रीचार्ज पैक में ये बदलाव, कंपनी द्वारा अपने 1 जीबी प्रतिदिन वाले प्लान की कीमत में कटौती के कुछ हफ्ते बाद ही किया गया। जियो ने 1.5 जीबी डेटा प्रतिदिन वाले प्लान भी लॉन्च किए। लेकिन लगता है अभी जियो कुछ और भी करना चाहती है, क्योंकि कंपनी ने अब अपने बूस्टर पैक भी अपडेट कर दिए हैं। इन पैक में यूज़र को अपने मौज़ूदा प्लान में मिलने वाले डेटा के खत्म होने पर अतिरिक्त डेटा मिलेगा। 

अभी तक, जियो यूज़र के पास  चुनने के लिए 11 रुपये से 301 रुपये के बीच पांच बूस्टर पैक मौज़ूद थे। हालांक, अब बूस्टर प्लान की संख्या को घटाकर चार कर दिया गया है और सबसे कीमती प्लान की कीमत 101 रुपये है। याद दिला दें कि बूस्टर पैक को जियो यूज़र अपनी प्रतिदिन मिलने वाली 1 जीबी/1.5 जीबी/2 जीबी/3 जीबी/5 जीबी 4जी डेटा लिमिट खत्म होने और स्पीड 64 केबीपीएस रह जाने के बाद इस्तेमाल कर सकते हैं। इस स्थिति में यूज़र बूस्टर पैक खरीद सकते हैं और तेज स्पीड वाले डेटा के साथ ब्राउज़िंग को बरक़रार रख सकते हैं।
 
jio

अपडेट के साथ, 11 रुपये वाले जियो बूस्टर प्लान में 100 एमबी डेटा की जगह 400 एमबी डेटा मिलता है। 21 रुपये वाले पैक में 1 जीबी 4जी डेटा मिलता है, इससे पहले इस कीमत में कोई भी पैक उपलब्ध नहीं था। 51 रुपये की कीमत में सब्सक्राइबर को 1 जीबी की जगह अब 3 जीबी हाई-स्पीड डेटा मिलेगा। 101 रुपये वाला बूस्टर पैक लेने वाले ग्राहकों को जिो अब 6 जीबी 4जी डेटा देगी। जबकि पहले 91 रुपये में 2 जीबी डेटा मिलता था।
जियो बूस्टर पैक में ग्राहकों के लिए डेटा की उपलब्धता मौज़ूदा प्लान की वैधता तक होगी या फिर जब तक कि मिलने वाला डेटा खत्म हो जाए। एक बार साथ बूस्टर पैक में मिलने वाला डेटा खत्म हो जाता है तो स्पीड घटकर 64केबीपीएस रह जाएगी। इसके बाद उन्हें हाई स्पीड इंटरनेट के लिए दूसरा बूस्टर पैक खरीदना होगा या फिर 24 घंटे खत्म होने का इंतज़ार करना होगा।Sponsored: In the Stores »
  • Hello Friends 

Comments

Popular posts from this blog

Jio Recharge2018 All PlanFor Jio

                           रिलायंस जियो के हर दिन 1 जीबी डेटा वाले रीचार्ज पैक मंगलवार से हो जाएंगे सस्ते hkkanpur.blogspot.in रिलायंस जियो के नए साल के मौके पर एक और धमाका करने की तैयारी की है। गैजेट्स 360 को सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि हैप्पी न्यू ईयर 2018 ऑफर के तहत प्रतिदिन 1 जीबी डेटा वाले प्लान की कीमत 60 रुपये तक कम कर दी गई है। ताज़ा कटौती के बाद 1 जीबी प्रति दिन 4जी डेटा वाला 199 रुपये का मौज़ूदा प्लान ग्राहकों को 149 रुपये में मिलेगा। मज़ेदार बात है कि टैरिफ में नए बदलाव के बाद एक बार फिर रीचार्ज पैक अक्टूबर से पहले वाली कीमत के आसपास उपलब्ध होंगे। जियो प्रीपेड रीचार्ज पैक को सस्ता करने के अलावा कंपनी प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा वाले भी कई प्लान पेश करेगी। टैरिफ में बदलाव और नए प्लान मंगलवार को प्रभावी तौर पर लागू हो जाएंगे। कंपनी आने वाले दिनों में ऐसे ही और कई ऑफर का ऐलान करेगी।  मंगलवार से 199, 399, 459 और 499 रुपये वाले जियो प्लान अब ग्राहकों को क्रमशः 149, 349, 399 और 449 रुपये म...

कैसे करें Google Assistant की मदद से कॉल या मैसेज, जानें... Google Assistant से कॉल

फोन को बिना हाथ लगाए ऐसे करें कॉल और एसएमएस वर्चुअल सहायक Google Assistant के बारे में आपने ज़रूर सुना होगा। संभव है कि आपने इसे अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन में इस्तेमाल भी किया हो। कुछ ही दिन पहले Google Assistant को  हिंदी भाषा समझने के लिए सक्षम बना दिया गया है। दरअसल, Google Assistant एक वर्चुअल असिस्टेंट है, जो आपके लिए काम को आसान बनाने का काम करती है। यह असिस्टेंट आपके रोज़मर्रा के कामों में सहायता कर सकती है। कैलेंडर, जीमेल, सर्च, फोटो, मैप और ऐसे कई ऐप को यह आपके बोलने भर से चलाना करना शुरू कर देती है।  यह किसी ऐसे वास्तविक सहायक की तरह है, जो आपके सवालों के जवाब देगी। हंसी-मज़ाक से लेकर सुबह के अलार्म लगाने जैसी ज़रूरी चीज़ें आपके लिए करेगी। सबसे ज़रूरी पहलू, यह आपके एक इशारे पर कॉल और एसएमएस भी करने में सक्षम है। संभव है, कभी आपके दोनों हाथों में सामान हो, आप किसी आपात अवस्था में हों या हाथ से कॉल करने के बजाय आपके पास बोलकर कॉल करने वाला ही विकल्प बचा हो, ऐसे में Google Assistant आपके लिए किसी को भी कॉल और एसएमएस कर सकती है...   गूगल असिस्टेंट से...

जियो फोन यूज़र के लिए खुशखबरी, 14 फरवरी से फोन में चलेगा

जियो फोन यूज़र के लिए खुशखबरी, 14 फरवरी से फोन में चलेगा फेसबुक भी जियो फोन यूज़र के लिए खुशखबरी है। बुधवार से रिलायंस जियो अपने  जियो फोन  में फेसबुक ऐप का खास वर्ज़न उपलब्ध करवा रही है। 14 फरवरी से उपलब्ध होने वाले इस वर्ज़न को जियो ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकेगा। यह ऐप खास तौर पर जियो काईओएस के लिए तैयार किया गया है। ज्ञात हो कि जियो का स्मार्ट 4जी फीचर फोन वेब-आधारित काई ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। नए फेसबुक ऐप की बात करें तो यह पुश नोटिफिकेशन, वीडियो, एक्सटर्नल लिंक के साथ सिंकिंग को जियो फोन में सपोर्ट करेगा। साथ ही जियो फोन में दिए गए कर्सर फीचर को भी यह ऐप न्यूज़ फीड और फोटो के लिए सपोर्ट करेगा।  इस ऐलान के बाद फेसबुक एक थर्ड पार्टी ऐप की तरह कस्टम काईऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने के लिए उपलब्ध हो जाएगा। इससे पहले भी इस तरह के फोन में बाहरी ऐप को हैंडसेट में जगह मिली है। इससे पहले कैलिफोर्निया के एक स्टार्टअप ने फीचर फोन में व्हॉट्सऐप देकर इस तरह की चर्चा पर विराम लगा दिया था कि ऐसे हैंडसेट में व्हॉट्सऐप, फेसबुक संभव नहीं है जियो के डायरेक्टर आकाश...