Skip to main content

अब फोन गुम जाए तो घबराएं नहीं,

?? ??? ??? ??? ?? ?????? ????, ???? ?? ???? ?????
अब फोन गुम जाए तो घबराएं नहीं, ताली या सीटी बजाएं
स्मार्टफोन ने ज़िंदगी में कितनी जगह ले ली है, यह बताने की ज़रूरत नहीं है। रोज़मर्रा की भागदौड़ में ज़रा सी लापरवाही से फोन गुम हो जाता है। कई बार तो दफ्तर व घर के भीतर ही हम फोन रखकर भूल जाते हैं। ऐसे में ज्यादातर यूज़र किसी दूसरे फोन से रिंग करते हैं। और साइलेंट मोड पर होने की दशा में फोन ढूंढने में काफी वक्त ज़ाया हो जाता है। लेकिन क्या आपको पता है, कुछ दिलचस्प ऐप का इस्तेमाल कर आप ऐसी स्थिति में परेशान होने से बच सकते हैं। गूगल प्लेस्टोर पर बढ़िया रेटिंग और यूज़र रिव्यू के आधार पर हम आपको इन ऐप के बारे में सुझा रहे हैं। इनका इस्तेमाल कर आप सीटी या ताली बजाकर खोये हुए फोन का पता लगा सकते हैं:
 

Clap to Find

जैसा कि नाम से अंदाज़ा लगाया जा सकता है, यह ऐप ताली की आवाज़ पहचानकर फोन खोजने में सक्षम है। दावा किया गया है कि यह ऐप यूज़र की ताली से सक्रिय हो जाता है और पता चल जाता है कि फोन कहां रखा है। दफ्तर या घर पर कहीं भी फोन गुम जाने की दिशा में यूज़र को एक बार में 3 ताली बजानी होंगी। इसमें साउंड, वाइब्रेट व फ्लैश अलर्ट मोड दिए गए हैं। जब यूज़र का फोन साइलेंट मोड पर होगा, तो यह ऐप अपने आप काम करना शुरू कर देगा। अगर कहीं पहले से तालियां बज रही हैं, तो आप इसकी सेटिंग में जाकर 'क्लैप पॉज़' कर सकते हैं। ऐप को लेकर दावा किया गया है कि यह बैटरी की खपत भी काफी कम करता है।
 

Phone Finder on Clap

फोन ढूंढने के मामले में यह ऐप भी लगभग पिछले ऐप जैसा ही है। क्लैप फोन फाइंडर नाम के इस ऐप को लेकर दावा किया गया है कि यह आपके कमरे या ऑफिस के भीतर फोन गुम जाने वाली स्थिति में मददगार साबित होगा। यह ऐप ताली की आवाज़ पहचान लेता है और तेज़ी से फोन में अलार्म बजने लगता है।
 

Whistle & Find - Phone Finder

इस ऐप की मदद से आप सीटी बजाकर अपना खोया हुआ फोन खोज सकते हैं। आप ऐप के ज़रिए एक चुनिंदा रिंगटोन या साउंडफाइल चुन लें। फोन खोने पर जब आप सीटी बजाएंगे तो यही टोन रिंग करेगी और आपका ढूंढने में वक्त बर्बाद नहीं होगा। खासकर म्यूट होने की दशा में यह ऐप आपके फोन में को ढूंढने में मददगार साबित हो सकता है। ऐप को इंस्टाल करने के बाद आपको इसमें व्हिशल डिटेक्शन ऑन करना है व एक रिंगटोन का चयन करना है। गूगल प्लेस्टोर पर इसकी रेटिंग 4.2 है।    
 

Whistle Phone Finder

इस ऐप के ज़रिए भी आप सीटी बजाकर अपना फोन ढूंढ सकते हैं। यह व्हिसल को डिटेक्ट कर काम करने वाले पिछले ऐप जैसा ही है। इसे ऐक्टीवेट करने के बाद फोन गुम हो जाने की दशा में जैसे ही यूज़र सीटी बजाएगा, फोन रिंग होने लगेगा। व अगर आप ने सेटिंग में बदलाव किया है तो फोन का वाइब्रेशन व फ्लैश ऑन हो जाएगा। मान लीजिए आप कार या बाइक राइड कर रहे हैं और अचानक आपको पता करना है कि फोन आपकी जेब में है या नहीं, तो सीटी बजाकर वाइब्रेशन से जान सकते हैं। वहीं अगर आप घर पर हैं या अंधेरे में हैं तो फ्लैश को ऑन रखना सुविधाजनक रहेगा।
 

Family Locator - GPS Tracker

यह ताली और सीटी वाले ऐप से थोड़ा हटकर है। यह ऐप फोन को खोज निकालने में जीपीएस का इस्तेमाल करता है। घर के भीतर व बाहर खोए हुए फोन को लोकेट व ट्रैक करने में यह सक्षम है। दावा किया गया है कि यह ऐप एंड्रॉयड व आईओएस, दोनों तरह की डिवाइस को ट्रैक करने में सक्षम है। रजिस्टर्ड यूज़र की सुविधा के लिए इस ऐप का वेबसाइट वर्ज़न भी बनाया गया है। 

इस ऐप में एक यूनिक फीचर भी है। इसके ज़रिए आप अपने परिजन, दोस्त और ऑफिस के सहयोगियों का सर्कल बना सकते हैं। इस सर्कल को आप रियल टाइम लोकेट कर सकते हैं। यह सर्कल में मौज़ूद यूज़र को आपकी (अगर वे यह ऐप इस्तेमाल कर रहे हैं) और आपको उनकी लोकेशन के बारे में अपडेट करेगा। गूगल प्लेस्टोर पर इसकी रेटिंग 4.4 है।

Comments

Popular posts from this blog

Jio Recharge2018 All PlanFor Jio

                           रिलायंस जियो के हर दिन 1 जीबी डेटा वाले रीचार्ज पैक मंगलवार से हो जाएंगे सस्ते hkkanpur.blogspot.in रिलायंस जियो के नए साल के मौके पर एक और धमाका करने की तैयारी की है। गैजेट्स 360 को सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि हैप्पी न्यू ईयर 2018 ऑफर के तहत प्रतिदिन 1 जीबी डेटा वाले प्लान की कीमत 60 रुपये तक कम कर दी गई है। ताज़ा कटौती के बाद 1 जीबी प्रति दिन 4जी डेटा वाला 199 रुपये का मौज़ूदा प्लान ग्राहकों को 149 रुपये में मिलेगा। मज़ेदार बात है कि टैरिफ में नए बदलाव के बाद एक बार फिर रीचार्ज पैक अक्टूबर से पहले वाली कीमत के आसपास उपलब्ध होंगे। जियो प्रीपेड रीचार्ज पैक को सस्ता करने के अलावा कंपनी प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा वाले भी कई प्लान पेश करेगी। टैरिफ में बदलाव और नए प्लान मंगलवार को प्रभावी तौर पर लागू हो जाएंगे। कंपनी आने वाले दिनों में ऐसे ही और कई ऑफर का ऐलान करेगी।  मंगलवार से 199, 399, 459 और 499 रुपये वाले जियो प्लान अब ग्राहकों को क्रमशः 149, 349, 399 और 449 रुपये म...

कैसे करें Google Assistant की मदद से कॉल या मैसेज, जानें... Google Assistant से कॉल

फोन को बिना हाथ लगाए ऐसे करें कॉल और एसएमएस वर्चुअल सहायक Google Assistant के बारे में आपने ज़रूर सुना होगा। संभव है कि आपने इसे अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन में इस्तेमाल भी किया हो। कुछ ही दिन पहले Google Assistant को  हिंदी भाषा समझने के लिए सक्षम बना दिया गया है। दरअसल, Google Assistant एक वर्चुअल असिस्टेंट है, जो आपके लिए काम को आसान बनाने का काम करती है। यह असिस्टेंट आपके रोज़मर्रा के कामों में सहायता कर सकती है। कैलेंडर, जीमेल, सर्च, फोटो, मैप और ऐसे कई ऐप को यह आपके बोलने भर से चलाना करना शुरू कर देती है।  यह किसी ऐसे वास्तविक सहायक की तरह है, जो आपके सवालों के जवाब देगी। हंसी-मज़ाक से लेकर सुबह के अलार्म लगाने जैसी ज़रूरी चीज़ें आपके लिए करेगी। सबसे ज़रूरी पहलू, यह आपके एक इशारे पर कॉल और एसएमएस भी करने में सक्षम है। संभव है, कभी आपके दोनों हाथों में सामान हो, आप किसी आपात अवस्था में हों या हाथ से कॉल करने के बजाय आपके पास बोलकर कॉल करने वाला ही विकल्प बचा हो, ऐसे में Google Assistant आपके लिए किसी को भी कॉल और एसएमएस कर सकती है...   गूगल असिस्टेंट से...

जियो फोन यूज़र के लिए खुशखबरी, 14 फरवरी से फोन में चलेगा

जियो फोन यूज़र के लिए खुशखबरी, 14 फरवरी से फोन में चलेगा फेसबुक भी जियो फोन यूज़र के लिए खुशखबरी है। बुधवार से रिलायंस जियो अपने  जियो फोन  में फेसबुक ऐप का खास वर्ज़न उपलब्ध करवा रही है। 14 फरवरी से उपलब्ध होने वाले इस वर्ज़न को जियो ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकेगा। यह ऐप खास तौर पर जियो काईओएस के लिए तैयार किया गया है। ज्ञात हो कि जियो का स्मार्ट 4जी फीचर फोन वेब-आधारित काई ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। नए फेसबुक ऐप की बात करें तो यह पुश नोटिफिकेशन, वीडियो, एक्सटर्नल लिंक के साथ सिंकिंग को जियो फोन में सपोर्ट करेगा। साथ ही जियो फोन में दिए गए कर्सर फीचर को भी यह ऐप न्यूज़ फीड और फोटो के लिए सपोर्ट करेगा।  इस ऐलान के बाद फेसबुक एक थर्ड पार्टी ऐप की तरह कस्टम काईऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने के लिए उपलब्ध हो जाएगा। इससे पहले भी इस तरह के फोन में बाहरी ऐप को हैंडसेट में जगह मिली है। इससे पहले कैलिफोर्निया के एक स्टार्टअप ने फीचर फोन में व्हॉट्सऐप देकर इस तरह की चर्चा पर विराम लगा दिया था कि ऐसे हैंडसेट में व्हॉट्सऐप, फेसबुक संभव नहीं है जियो के डायरेक्टर आकाश...