Skip to main content

Jio Republic Day 2018 Offer में मिल रहे हैं ये फायदे

Jio Republic Day 2018 Offer ??? ??? ??? ??? ?? ?????
Jio Republic Day 2018 Offer में मिल रहे हैं ये फायदे
पिछले हफ्ते मुकेश अंबानी के मालिकाना हक वाली टेलीकॉम कंपनी जियो ने अपने यूज़र को अतिरिक्त डेटा और एक नए प्लान का ऐलान किया था। इन जियो प्लान में बदलाव का मतलब है कि अब यूज़र को ज़्यादा डेटा और वैधता मिलेगी। चाहें आप एक स्मार्टफोन या जियो फोन यूज़र हों, जियो रिपब्लिक डे 2018 ऑफर के तहत आपके लिए कुछ ना कुछ तो मिल ही जाएगा। यह देखते हुए कि इन प्लान में प्रमोशन के लिए बदलाव किया जाता रहा है, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि ये फायदे कब तक मिलेंगे। लेकिन फिलहाल, जियो यूज़र की चांदी है और वो इन पैक का लाभ ले सकते हैं। देश की चौथी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी द्वारा पेश किए गए नए प्लान के बारे में जानें। 

49 रुपये वाला जियो प्लान
यह प्लान ख़ासतौर पर जियो फोन यूज़र के लिए है और इसके तहत 28 दिन के लिए 1 जीबी डेटा व अनलिमिटेड कॉल की सुविधा मिलती है। इस प्लान में डेटा भले ही कम मिलता हो लेकिन कंपनी द्वारा 28 दिनों की वैधता के साथ पेश किया जाने वाला सबसे सस्ता प्लान है  जो इसके 4जी फ़ीचर फोन के ग्राहकों के लिए बनाया गया है।

149 रुपये वाला जियो प्लान
149 रुपये वाले प्लान को जनवरी की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। लॉन्च के समय इस पैक में 1 जीबी 4जी डेटा प्रतिदिन और दूसरी मुफ्त सुविधाएं मिलती हैं। जियो रिपब्लिक डे 2018 ऑफर के तहत, ग्राहकों को 28दिन के लिए 1.5 जीबी डेटा के अलावा मुफ्त अनलिमिटेड कॉल, मुफ्त रोमिंग और कंपनी के ऐप के लिए मुफ्त एक्सेस मिलता है। 

198 रुपये वाला प्लान
इन पैक के तहत पहले 28 दिन के तहत प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा, मुफ्त कॉल रोमिंग में अनलिमिटेड कॉल और जियो ऐप्स के लिए मुफ्त एक्सेस मिलता है। अपडेट किए जाने के बाद, यूज़र को 2 जीबी हाई-स्पीड डेटा प्रतिदिन मिलेगा जबकि बाकी सुविधाएं पहले वाली ही हैं। यह प्लान अब 299 रुपये जैसा है और दोनों में समान सुविधाएं मिलती है। 

349 रुपये वाला जियो प्लान
349 रुपये वाले पैक की वैधता 70 दिन है और इसमें पहले 1 जीबी 4जी डेटा प्रतिदिन मिलता था। लेकिन अब जियो 1.5 जीबी डेटा प्रतिदिन ऑफर कर रही है। कुल मिलाकर अब जियो के इस प्लान में 70 जीबी की जगह 105 जीबी डेटा मिलता है। इसके अलावा बाकी सुविधाएं जैसे मुफ्त अनलिमिटेड कॉल, मुफ्त रोमिंग और कंपनी के ऐप का एक्सेस मिलता है। 

398 रुपये वाला जियो प्लान
398 रुपये वाले जियो प्लान को 70 दिनों के लिए 1.5 जीबी डेटा के साथ लॉन्च किया गया था। लेकिन 26 जनवरी की रात से इस पैक में 2 जीबी प्रतिदिन डेटा मिलने लगा। जिसका मतलब है कि यूज़र को अब 105 जीबी डेटा की जगह 140 जीबी डेटा मिलता है। 

399 रुपये वाला जियो प्लान
26 जनवरी से पहले 399 रुपये वाला रीचार्ज खरीदने वाले ग्राहकों को 84 दिन के लिए 1 जीबी डेटा प्रतिदिन मिलता है। लेकिन अब, इसी रीचार्ज पैक खरीदने वाले ग्राहकों को 1.5 जीबी डेटा प्रतिदिन मिलेगा। यानी वैधता की कुल अवधि के दौरान 126 जीबी डेटा दिया जा रहा है। 

448 रुपये वाला जियो प्लान
1.5 जीबी डेटा प्रतिदिन वाले रीचार्ज पैक वाले दूसरे पैक की तरह ही 448 रुपये वाले जियो प्लान में 2 जीबी डेटा प्रतिदिन मिलता है। इस पैक की वैधता 84 दिन है इसलिए अब यूज़र को 126 जीबी डेटा की जगह 168 जीबी डेटा मिलेगा। 

449 रुपये वाला जियो प्लान
जियो अपने रिपब्लिक डे 2018 ऑफर के तहत अब, 449 रुपये वाले रीचार्ज पैक में 91 दिन की वैधता के साथ 1.5 जीबी डेटा प्रतिदिन मिलता है। यानी अब इस पैक में ग्राहकों को 50 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी के साथ 136.5 जीबी डेटा मिलता है। जबकि पहले इस पैक में 91 जीबी डेटा मिलता था 

498 रुपये वाला जियो प्लान
Republic Day 2018 Offer के तहत रिलायंस जियो का यह सबसे महंगा प्लान है। 498 रुपये वाले जियो प्लान में अब 91 दिन के लिए 2 जीबी डेटा मिलता है जबकि इसी वैधता के साथ पहले इस पैक में 1 जीबी डेटा प्रतिदिन ऑफर किया जा रहा था। ग्राहकों को अब पहले मिलने वाले कुल 136.5 जीबी डेटा की जगह 91 दिन के लिए कुल 182 जीबी डेटा मिलेगा। 

गौर करने वाली बात है कि आपको इन नए प्लान का फ़ायदा लेने के लिए मौज़ूदा प्लान की वैधता खत्म होने तक इंतज़ार करना होगा। तभी आप नए अतिरिक्त डेटा फायदे का मज़ा ले पाएंगे। उदाहरण के लिए, अगर आपका मौज़ूदा प्लान 15 फरवरी को खत्म होता है तो आप रिपब्लिक डे 2018 ऑफर के तहत नया प्लान खरीद तो सकते हैं लेकिन इसका फायदा आपको 16 फरवरी से मिलेगा। इसके अलावा आप मायजियो ऐप में जाकर नए रीचार्ज पैक पर स्विच कर सकते हैं, लेकिन इस स्थिति में आपका मौज़ूदा चल रहा प्लान रद्द हो जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

Jio Recharge2018 All PlanFor Jio

                           रिलायंस जियो के हर दिन 1 जीबी डेटा वाले रीचार्ज पैक मंगलवार से हो जाएंगे सस्ते hkkanpur.blogspot.in रिलायंस जियो के नए साल के मौके पर एक और धमाका करने की तैयारी की है। गैजेट्स 360 को सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि हैप्पी न्यू ईयर 2018 ऑफर के तहत प्रतिदिन 1 जीबी डेटा वाले प्लान की कीमत 60 रुपये तक कम कर दी गई है। ताज़ा कटौती के बाद 1 जीबी प्रति दिन 4जी डेटा वाला 199 रुपये का मौज़ूदा प्लान ग्राहकों को 149 रुपये में मिलेगा। मज़ेदार बात है कि टैरिफ में नए बदलाव के बाद एक बार फिर रीचार्ज पैक अक्टूबर से पहले वाली कीमत के आसपास उपलब्ध होंगे। जियो प्रीपेड रीचार्ज पैक को सस्ता करने के अलावा कंपनी प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा वाले भी कई प्लान पेश करेगी। टैरिफ में बदलाव और नए प्लान मंगलवार को प्रभावी तौर पर लागू हो जाएंगे। कंपनी आने वाले दिनों में ऐसे ही और कई ऑफर का ऐलान करेगी।  मंगलवार से 199, 399, 459 और 499 रुपये वाले जियो प्लान अब ग्राहकों को क्रमशः 149, 349, 399 और 449 रुपये म...

कैसे करें Google Assistant की मदद से कॉल या मैसेज, जानें... Google Assistant से कॉल

फोन को बिना हाथ लगाए ऐसे करें कॉल और एसएमएस वर्चुअल सहायक Google Assistant के बारे में आपने ज़रूर सुना होगा। संभव है कि आपने इसे अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन में इस्तेमाल भी किया हो। कुछ ही दिन पहले Google Assistant को  हिंदी भाषा समझने के लिए सक्षम बना दिया गया है। दरअसल, Google Assistant एक वर्चुअल असिस्टेंट है, जो आपके लिए काम को आसान बनाने का काम करती है। यह असिस्टेंट आपके रोज़मर्रा के कामों में सहायता कर सकती है। कैलेंडर, जीमेल, सर्च, फोटो, मैप और ऐसे कई ऐप को यह आपके बोलने भर से चलाना करना शुरू कर देती है।  यह किसी ऐसे वास्तविक सहायक की तरह है, जो आपके सवालों के जवाब देगी। हंसी-मज़ाक से लेकर सुबह के अलार्म लगाने जैसी ज़रूरी चीज़ें आपके लिए करेगी। सबसे ज़रूरी पहलू, यह आपके एक इशारे पर कॉल और एसएमएस भी करने में सक्षम है। संभव है, कभी आपके दोनों हाथों में सामान हो, आप किसी आपात अवस्था में हों या हाथ से कॉल करने के बजाय आपके पास बोलकर कॉल करने वाला ही विकल्प बचा हो, ऐसे में Google Assistant आपके लिए किसी को भी कॉल और एसएमएस कर सकती है...   गूगल असिस्टेंट से...

जियो फोन यूज़र के लिए खुशखबरी, 14 फरवरी से फोन में चलेगा

जियो फोन यूज़र के लिए खुशखबरी, 14 फरवरी से फोन में चलेगा फेसबुक भी जियो फोन यूज़र के लिए खुशखबरी है। बुधवार से रिलायंस जियो अपने  जियो फोन  में फेसबुक ऐप का खास वर्ज़न उपलब्ध करवा रही है। 14 फरवरी से उपलब्ध होने वाले इस वर्ज़न को जियो ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकेगा। यह ऐप खास तौर पर जियो काईओएस के लिए तैयार किया गया है। ज्ञात हो कि जियो का स्मार्ट 4जी फीचर फोन वेब-आधारित काई ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। नए फेसबुक ऐप की बात करें तो यह पुश नोटिफिकेशन, वीडियो, एक्सटर्नल लिंक के साथ सिंकिंग को जियो फोन में सपोर्ट करेगा। साथ ही जियो फोन में दिए गए कर्सर फीचर को भी यह ऐप न्यूज़ फीड और फोटो के लिए सपोर्ट करेगा।  इस ऐलान के बाद फेसबुक एक थर्ड पार्टी ऐप की तरह कस्टम काईऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने के लिए उपलब्ध हो जाएगा। इससे पहले भी इस तरह के फोन में बाहरी ऐप को हैंडसेट में जगह मिली है। इससे पहले कैलिफोर्निया के एक स्टार्टअप ने फीचर फोन में व्हॉट्सऐप देकर इस तरह की चर्चा पर विराम लगा दिया था कि ऐसे हैंडसेट में व्हॉट्सऐप, फेसबुक संभव नहीं है जियो के डायरेक्टर आकाश...