Skip to main content

जानिए, कैसे भेजें व्हॉट्सऐप से पैसे

?????, ???? ????? ????????? ?? ????
जानिए, कैसे भेजें व्हॉट्सऐप से पैसे
यूपीआई आधारित 'व्हॉट्सऐप पेमेंट' भारत में दस्तक दे चुका है। यह फीचर भले ही अभी टेस्टिंग से गुज़र रहा है लेकिन न्यूज एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, जल्द देश के 20 करोड़ व्हॉट्सऐप यूज़र तक पहुंच जाएगा। पहले से डिजिटल पेमेंट सर्विस दे रहे 'पेटीएम' और 'गूगल तेज़' जैसी सेवाओं की 'व्हॉट्सऐप पेमेंट' से सीधी टक्कर होगी। अब व्हॉट्सऐप के ज़रिए आप अपने परिजनों, दोस्तों को चैटबॉक्स में जाकर ही पैसे भेज सकते हैं व उनसे पैसे मंगा सकते हैं। व्हॉट्सऐप पेमेंट यूपीआई के अलावा एसबीआई, आईसीआईसीआई, एचडीएफसी और ऐक्सिस बैंक समेत लगभग 70 बैंकों को सपोर्ट करता है। 

आइए जानें, व्हॉट्सऐप के ज़रिए पैसों का लेन-देन कैसे करना है...
 

1. अपना व्हॉट्सऐप अपग्रेड करें

अगर आप इस फीचर का इस्तेमाल पहली बार कर रहे हैं तो एक बार जांच लें कि आपका व्हॉट्सऐप अपडेट है या नहीं। एंड्रॉयड के लिए पेमेंट का फीचर व्हॉट्सऐप के 2.18.46 वर्ज़न पर मिलेगा। आईओएस यूज़र के लिए यह आने वाले दिनों में उपलब्ध करवाया जाएगा। अपग्रेड करने के बाद आप सेटिंग में जाकर पेमेंट का विकल्प चुनें। इसके अलावा यूज़र चैटबॉक्स में जाकर किसी कॉन्टैक्ट में 'अटैचमेंट' पर टैप करें व पेमेंट पर जाएं।
 

2. नियम व शर्तें

पेमेंट विकल्प पर जाते ही यूज़र को 'यूपीआई के साथ सुरक्षित ढंग से अपना धन भेजिए व प्राप्त कीजिए' लिखा हुआ संदेश दिखेगा। पेमेंट भेजने व प्राप्त करने के लिए फिर यूज़र को 'ऐक्सेप्ट और कंटिन्यू' पर टैप करना होगा। यहां आपको नियम व शर्तों के लिए अनुमति देते हुए अपना बैंक चुनना होगा व ऐकाउंट डीटेल्स भरनी होंगी। इन नियम व शर्तों में लिखी बातों का सार यह है कि व्हॉट्सऐप ने खुद को कानूनी तौर पर वित्तीय संस्था नहीं बताया है। यानी, यूपीआई सेवा में आई किसी भी तरह की बाधा या समस्या या रुके हुए फंड आदि के लिए व्हॉट्सऐप ज़िम्मेदारी नहीं लेगा। साथ ही कहा गया है कि व्हॉट्सऐप आपके बैंक से किसी भी तरह से संबद्ध नहीं है।  
 

3. वेरिफिकेशन एसएमएस

वेरिफाई वाया एसएमएस विकल्प को चुनकर यूज़र को हरे रंग की सेंड बटन पर टैप करना होगा। इस पर फिर से आपको वेरिफिकेशन एसएमएस भेजा जाएगा। ध्यान रहे यह एसएमएस निशुल्क नहीं होगा।
 

4. बैंकों का चुनाव

अपना नंबर कनफिगर करने के बाद यूज़र को 70 बैंकों की एक सूची दी जाएगी, जिसमें से अपने बैंक का चुनाव करना होगा। यहां ध्यान रहे कि अगर आपके बैंक से यूपीआई विकल्प अटैच है, तो एसएमएस के ज़रिए अगला स्टेप आएगा। अगर यूपीआई एकाउंट लिंक्ड नहीं है तो यूज़र को यूपीआई पिन जेनरेट करना होगा। ध्यान रहे कि बैंक से लिंक फोन नंबर और यूज़र का व्हॉट्सऐप नंबर अलग नहीं होना चाहिए।  
 

5. पेमेंट के साथ-साथ पेमेंट को ट्रैक भी कर सकते हैं

 यूपीआई अपग्रेड करने के बाद और इसे फोन नंबर लिंक करने के बाद सीधे पेमेंट ऑप्शन में जाकर बैंक ऐकाउंट चुनिए, राशि भरिए और यूपीआई पिन भरकर सेंड पर क्लिक कर दीजिए। इस तरह आप व्हॉट्सऐप से पैसे भेज पाएंगे व प्राप्त कर पाएंगे। व्हॉट्सऐप पेमेंट हिस्ट्री के ज़रिए आप यह भी जान पाएंगे कि आपने जहां पैसे भेजे थे, वहां पहुंचे या नहीं। साथ ही यह फीचर प्राप्त करने वाले और भेजने वाले को नोटिफिकेशन के ज़रिए पैसे आने, जाने को लेकर अपडेट भी करेगा।

Comments

Popular posts from this blog

Jio Recharge2018 All PlanFor Jio

                           रिलायंस जियो के हर दिन 1 जीबी डेटा वाले रीचार्ज पैक मंगलवार से हो जाएंगे सस्ते hkkanpur.blogspot.in रिलायंस जियो के नए साल के मौके पर एक और धमाका करने की तैयारी की है। गैजेट्स 360 को सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि हैप्पी न्यू ईयर 2018 ऑफर के तहत प्रतिदिन 1 जीबी डेटा वाले प्लान की कीमत 60 रुपये तक कम कर दी गई है। ताज़ा कटौती के बाद 1 जीबी प्रति दिन 4जी डेटा वाला 199 रुपये का मौज़ूदा प्लान ग्राहकों को 149 रुपये में मिलेगा। मज़ेदार बात है कि टैरिफ में नए बदलाव के बाद एक बार फिर रीचार्ज पैक अक्टूबर से पहले वाली कीमत के आसपास उपलब्ध होंगे। जियो प्रीपेड रीचार्ज पैक को सस्ता करने के अलावा कंपनी प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा वाले भी कई प्लान पेश करेगी। टैरिफ में बदलाव और नए प्लान मंगलवार को प्रभावी तौर पर लागू हो जाएंगे। कंपनी आने वाले दिनों में ऐसे ही और कई ऑफर का ऐलान करेगी।  मंगलवार से 199, 399, 459 और 499 रुपये वाले जियो प्लान अब ग्राहकों को क्रमशः 149, 349, 399 और 449 रुपये म...

कैसे करें Google Assistant की मदद से कॉल या मैसेज, जानें... Google Assistant से कॉल

फोन को बिना हाथ लगाए ऐसे करें कॉल और एसएमएस वर्चुअल सहायक Google Assistant के बारे में आपने ज़रूर सुना होगा। संभव है कि आपने इसे अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन में इस्तेमाल भी किया हो। कुछ ही दिन पहले Google Assistant को  हिंदी भाषा समझने के लिए सक्षम बना दिया गया है। दरअसल, Google Assistant एक वर्चुअल असिस्टेंट है, जो आपके लिए काम को आसान बनाने का काम करती है। यह असिस्टेंट आपके रोज़मर्रा के कामों में सहायता कर सकती है। कैलेंडर, जीमेल, सर्च, फोटो, मैप और ऐसे कई ऐप को यह आपके बोलने भर से चलाना करना शुरू कर देती है।  यह किसी ऐसे वास्तविक सहायक की तरह है, जो आपके सवालों के जवाब देगी। हंसी-मज़ाक से लेकर सुबह के अलार्म लगाने जैसी ज़रूरी चीज़ें आपके लिए करेगी। सबसे ज़रूरी पहलू, यह आपके एक इशारे पर कॉल और एसएमएस भी करने में सक्षम है। संभव है, कभी आपके दोनों हाथों में सामान हो, आप किसी आपात अवस्था में हों या हाथ से कॉल करने के बजाय आपके पास बोलकर कॉल करने वाला ही विकल्प बचा हो, ऐसे में Google Assistant आपके लिए किसी को भी कॉल और एसएमएस कर सकती है...   गूगल असिस्टेंट से...

जियो फोन यूज़र के लिए खुशखबरी, 14 फरवरी से फोन में चलेगा

जियो फोन यूज़र के लिए खुशखबरी, 14 फरवरी से फोन में चलेगा फेसबुक भी जियो फोन यूज़र के लिए खुशखबरी है। बुधवार से रिलायंस जियो अपने  जियो फोन  में फेसबुक ऐप का खास वर्ज़न उपलब्ध करवा रही है। 14 फरवरी से उपलब्ध होने वाले इस वर्ज़न को जियो ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकेगा। यह ऐप खास तौर पर जियो काईओएस के लिए तैयार किया गया है। ज्ञात हो कि जियो का स्मार्ट 4जी फीचर फोन वेब-आधारित काई ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। नए फेसबुक ऐप की बात करें तो यह पुश नोटिफिकेशन, वीडियो, एक्सटर्नल लिंक के साथ सिंकिंग को जियो फोन में सपोर्ट करेगा। साथ ही जियो फोन में दिए गए कर्सर फीचर को भी यह ऐप न्यूज़ फीड और फोटो के लिए सपोर्ट करेगा।  इस ऐलान के बाद फेसबुक एक थर्ड पार्टी ऐप की तरह कस्टम काईऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने के लिए उपलब्ध हो जाएगा। इससे पहले भी इस तरह के फोन में बाहरी ऐप को हैंडसेट में जगह मिली है। इससे पहले कैलिफोर्निया के एक स्टार्टअप ने फीचर फोन में व्हॉट्सऐप देकर इस तरह की चर्चा पर विराम लगा दिया था कि ऐसे हैंडसेट में व्हॉट्सऐप, फेसबुक संभव नहीं है जियो के डायरेक्टर आकाश...