Skip to main content

Posts

Huawei की फास्ट चार्जिंग तकनीक, 5 मिनट में बैटरी 48 फीसदी चार्ज

Huawei की फास्ट चार्जिंग तकनीक, 5 मिनट में बैटरी 48 फीसदी चार्ज दमदार बैटरी बैकअप को लेकर भारतीय मोबाइल फोन यूज़र पहले से ज्यादा सक्रिय हो चुके हैं। हुवावे ने इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए 'फास्ट चार्जिंग' की नई तकनीक इजाद की है और वीडियो पोस्ट कर इसके बारे में बताया है। हुवावे वॉट लैब द्वारा तैयार की गई इस तकनीक के बारे में दावा है कि इसे इस्तेमाल करने पर स्मार्टफोन की बैटरी 10 गुना ज्यादा तेज़ी से चार्ज हो जाएगी। वीडियो के मुताबिक, इस तकनीक के इस्तेमाल से कुछ ही मिनट में स्मार्टफोन की बैटरी चार्ज हो जाती। हालांकि, कंपनी ने इस तकनीक का खुलासा साल 2015 में ही कर दिया था लेकिन एक बार फिर से कंपनी ने 'फास्ट चार्जिंग' फीचर की जानकारी वीडियो के जरिए दी है।  बुधवार को  हुवावे  ने यूट्यूब पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए दावा किया कि इस तकनीक की मदद से स्मार्टफोन की बैटरी सिर्फ 5 मिनट में 48% चार्ज हो जाएगी। कंपनी ने यह भी दावा किया है कि 48% की इस चार्जिंग में आपको लगभग 10 घंटे का टॉकटाइम मिलेगा। कंपनी के बयान के मुताबिक, यह बाकी तकनीक से 10 गुना तेज चार्जिंग है। हुवावे का...

Idea भी Jio की राह पर, 398 रुपये के रीचार्ज पर मिलेगा 3,300 रुपये तक का फायदा

Idea भी Jio की राह पर, 398 रुपये के रीचार्ज पर मिलेगा 3,300 रुपये तक का फायदा ऐसा लगता है कि भारत की टेलीकॉम इंडस्ट्री में छिड़ी जंग अभी जारी रहेगी। सस्ते टैरिफ, डेटा प्लान के बाद अब कैशबैक ऑफर की लड़ाई तेज हो रही है। और आइडिया भी अब रिलायंस जियो की राह पर चल पड़ी है। आइडिया सेल्युलर ने अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए नया कैशबैक ऑफर पेश किया है। कंपनी अपने ग्राहकों को मैजिक कैशबैक देगी। मैजैक कैशबैक का लाभ लेने के लिए आइडिया ग्राहकों ऑनलाइन और डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए रीचार्ज कराना होगा। कंपनी का यह ऑफर 398 रुपये या ज़्यादा का रीचार्ज कराने वाले ग्राहकों के लिए लॉन्च किया है। जानकारी दी गई है कि ग्राहकों को 398 रुपये या इससे महंगे रीचार्ज पर 3,300 रुपये तक का फायदा मिलेगा। Idea यूज़र को यह राशि कैशबैक के तौर पर मिलेगी।  आइडिया के मैजिक कैशबैक ऑफर का फायदे पाने के लिए ग्राहकों को कम से कम 398 रुपये का रीचार्ज कराना होगा।  जिसके बाद ग्राहकों को 400 रुपये का कैशबैक वाउचर मिलेगा। दरअसल, 50 रुपये के आठ वाउचर दिए जाएंगे। डिस्काउंट वाउचर को ग्राहक एक साल के दौरान 300 रुपये ...

स्मार्टफोन और स्मार्टवॉच के बाद अब स्मार्ट टूथब्रश, मिलिए Colgate E1 से

स्मार्टफोन और स्मार्टवॉच के बाद अब स्मार्ट टूथब्रश, मिलिए Colgate E1 से स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच के बाद अब बारी है स्मार्ट टूथब्रश की। अभी तक आपने विज्ञापनों में कहते सुना होगा, 'क्या आपके टूथपेस्ट में नमक है?' लेकिन आधुनिक तकनीक ने टूथब्रश पर नया प्रयोग किया है।  बिजनेस इनसाइडर वेबसाइट की एक रिपोर्ट  के मुताबिक, नामी कंपनी Colgate एक स्मार्ट टूथब्रश लेकर आई है। इसे Colgate E1 का नाम मिला है और कंपनी ने इसके लिए ऐप्पल के साथ साझेदारी की है। यह स्मार्ट टूथब्रश  ऐप्पल की वेबसाइट  और स्टोर के जरिए बेचा जाएगा। यह स्मार्ट टूथब्रश आपके जबड़े को मॉनिटर करने में सक्षम होगा, साथ ही ब्रश करने के सही तरीकों के बारे में बताएगा। ब्रश से रियल टाइम में फीडबैक भी मिलेगा। इस स्मार्ट टूथब्रश के लिए कंपनी ने कॉलगेट कनेक्ट नाम का आईओएस ऐप भी पेश किया है। अभी एंड्रॉयड यूज़र के लिए यह ब्रश किसी काम का नहीं होगा। यह टूथब्रश इतना 'स्मार्ट' है कि आपकी रोजाना ब्रश करने की आदतों, ब्रश करने के सही तरीकों पर नज़र रखेगा। इतना ही नहीं, आप इस स्मार्ट टूथब्रश से गेम भी खेल सकते हैं। यह टू...

यूट्यूब ने पहली बार बदला अपना जाना-पहचाना लोगो

यूट्यूब ने पहली बार बदला अपना जाना-पहचाना लोगो गूगल के स्वामित्व वाली यूट्यूब ने पहली बार अपने यादगार लोगो को डेस्कटॉप और मोबाइल ऐप के लिए बदल दिया है। छोटे-मोटे बदलाव के अलावा यह पहली बार है जब पिछले कई सालों में यूट्यूब के लोगो को बदला गया है। एंड्रायड अथॉरिटी में बुधवार को प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक इस लोगो में लाल रंग के अंदर लिखे 'ट्यूब' वाले हिस्से को बाहर निकाल दिया गया है और यूट्यूब के बायीं तरफ जाने-माने प्ले आइकन को लाल रंग में रखा गया है। गूगल का कहना है कि इस बदलाव से यूट्यूब का लोगो "विभिन्न डिवाइस पर बेहतर तरीके से काम करेगा, यहां तक कि सबसे छोटे स्क्रीन पर भी।" इस साल की शुरुआत में यूट्यूब की डेस्कटॉप वेबसाइट में बड़ा बदलाव किया गया था और पहले से ज़्यादा बेहतर इंटरफेस और नए फीचर को शामिल किया गया है, जिसमें से रात के समय वीडियो देखने के लिए लॉन्च किया 'डार्क मोड' प्रमुख है। नई रिपोर्ट के मुताबिक गूगल और फेसबुक के ऐप अमेरिका में सबसे ज़्यादा इस्तेमाल किए जाते हैं।  रिपोर्ट में कहा गया, "यूट्यूब 71 फीसदी ऐप ग्राहक के सा...

Hike Total से आप बिना इंटरनेट पढ़ पाएंगे ख़बरें और जान सकेंगे मैच स्कोर

Hike Total से आप बिना इंटरनेट पढ़ पाएंगे ख़बरें और जान सकेंगे मैच स्कोर मैसेजिंग ऐप हाइक ने बुधवार को 'टोटल' नाम का प्रोडक्ट लॉन्च किया है, जिससे बिना इंटरनेट डेटा के आप मैच स्कोर देख पाएंगे और ख़बरें पढ़ पाएंगे। इतना ही नहीं, फोन रीचार्ज और इंटरनेट से जुड़ी कई अन्य सेवाओं का लाभ भी आप बिना डेटा एक्टिव किए उठा सकेंगे। हाइक टोटल अभी चुनिंदा एंड्रॉयड स्मार्टफोन का हिस्सा है और इसे इस्तेमाल करने के लिए कम से कम 1 रुपये का भुगतान करना होगा। कंपनी के संस्थापक और सीईओ कविन भारती मित्तल ने बताया, ''कंपनी का उद्देश्य टोटल के जरिए ज्यादा से ज्यादा भारतीयों को ऑनलाइन लाना है।'' कंपनी का दावा है कि वह यूएसएसडी-आधारित तकनीक के जरिए बिना इंटरनेट डेटा ट्रांस्फर करने में फोन को सक्षम बनाएगी।  हाइक टोटल का इस्तेमाल 1 मार्च से इंटेक्स एक्वा लायंस एन1, एक्वा लायंस टी1, एक्वा टी1 लाइट और कार्बन ए40 इंडियन जैसे स्मार्टफोन पर किया जा सकेगा। इन स्मार्टफोन पर एयरटेल, एयरसेल और बीएसएनएल के उपभोक्ता बिना डेटा के इंटरनेट सेवाओं का लाभ ले पाएंगे। हाइक टोटल के यूजर अगर पीछे बताए ...

WhatsApp चैट विंडो में ही चलेगा अब यूट्यूब वीडियो, आईफोन पर आया नया फ़ीचर

WhatsApp चैट विंडो में ही चलेगा अब यूट्यूब वीडियो, आईफोन पर आया नया फ़ीचर व्हाट्सऐप का यूट्यूब इंटीग्रेशन फ़ीचर आख़िरकार अब आईफोन यूज़र के लिए उपलब्ध करा दिया है। फेसबुक के स्वामित्व वाला मैसेजिंग ऐप काफ़ी लंबे समय से आईओएस ऐप के चैट इंटरफेस में यूट्यूब सपोर्ट लाने की  योजना बना रही है।  अब, आईफोन यूज़र इस नए फ़ीचर को इस्तेमाल कर सकते हैं। इस फ़ीचर के जरिए यूज़र किसी चैट में ही यूट्यूब वीडियो देख सकते हैं। नए यूट्यूब पीआईपी (पिक्चर-इन-पिक्चर) सपोर्ट फ़ीचर को पाने के लिए यूज़र को व्हाट्सऐप आईओएस ऐप के लेटेस्ट वर्ज़न वी2.18.11 को ऐप स्टोर से डाउनलोड करना होगा।  नए यूट्यूब सपोर्ट के साथ, आईओएस यूज़र ऐप में किसी यूट्यूब वीडियो को खोलने के लिए यूट्यूब लिंक पर टैप कर सकते हैं। WABetaInfo  ने व्हाट्सऐप में इस फ़ीचर को  सबसे पहले देखा।  जब हमने इस फ़ीचर को टेस्ट किया तो हमने देखा कि यूट्यूब ऐप की जगह अब वीडियो ऐप में ही एक छोटे बबल के तौर पर दिखता है। इस फ़ीचर में play/pause, close और fullscreen करने के लिए बटन हैं। इससे पहले यूज़र जब किसी यूट्यूब वीडियो ...

WhatsApp पर स्पैम मैसेज से हैं परेशान? रोक लगाने पर चल रहा है काम

WhatsApp पर स्पैम मैसेज से हैं परेशान? रोक लगाने पर चल रहा है काम अगर आप भी व्हराट्सऐप पर आने वाले स्पैम मैसेज से परेशान हैं तो आपके लिए अच्छी ख़बर है। व्हाट्सऐप अपने ऐप के लिए एक ऐसे फ़ीचर पर काम कर रही है जिससे यूज़र को स्पैम मैसेज रोकने में आसानी होगी। व्हाट्सऐप बीटा ऐप यूज़र ने इस नए फ़ीचर की जानकारी दी है।  WABetaInfo के मुताबिक,  नए फ़ीचर को टेस्ट करने वाली एक फैन वेबसाइट ने इसे सार्वजनिक किया। फ़ीचर अभी बीटा वर्ज़न में है और आधिकारिक तौर पर इसे आम यूज़र के लिए ज़ारी नहीं किया गया है। इस फ़ीचर को एंड्रॉयड और आईओएस दोनों के लिए ज़ारी किया जाएगा। बता दें कि स्पैम मैसेज वो होते हैं जिन्हें कोई यूज़र बड़ी संख्या में अपनी कॉन्टेक्ट लिस्ट को भेजते हैं। WABetaInfo ने  कहा , ''कोई स्पैमर कभी भी सिंगल कॉन्टेक्ट को स्पैम मैसेज नहीं भेजता, लेकिन इन स्पैम को एक साथ कई यूज़र को भेजा जाता है। स्पैमर इंटरनेट या रजिसट्रेशन सर्विस से डेटा इकट्ठा कर अपनी कॉन्टेक्ट लिस्ट बनाकर ये मैसेज भेजते हैं।''   वेबसाइट ने आगे बताया, ''इन मैसेज में अनचाहे विज...

Jio Phone के 153 रुपये वाले प्रीपेड पैक में अब हर दिन मिलेगा 1 जीबी 4जी डेटा

Jio Phone के 153 रुपये वाले प्रीपेड पैक में अब हर दिन मिलेगा 1 जीबी 4जी डेटा रिलायंस जियो ने जियो फोन के लिए लॉन्च किए अपने प्रीपेड टैरिफ पैक को अपग्रेड कर दिया है। 153 रुपये वाले पैक में अब 1 जीबी 4जी हाईस्पीड डेटा प्रतिदिन, अनलिमिटेड वॉयस कॉल (लोकल, एसटीडी और रोमिंग), 100 एसएमएस प्रतिदिन और सभी जियो ऐप के लिए मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलता है। इस पैक की वैधता पहले की तरह ही 28 दिन है। इसके अलावा,  Jio Phone  के लिए दो टॉपअप भी मौज़ूद हैं। 24 रुपये वाले टॉपअप के साथ मुफ्त वॉयस कॉल, 500 एमबी हाईस्पीड डेटा प्रतिदिन, 20 एसएमस और दो दिन के लिए जियो ऐप का एक्सेस मिलता है। जबकि 54 रुपये वाले पैक में यही सभी फायदे (70 एसएमएस के साथ) सात दिन के लिए मिलते हैं।  जैसा कि हमने बताया कि रिलायंस जियो ऊपर बताए गए सभी फायदों के साथ जियो फोन के लिए प्रति महीने वाले पैक को अपग्रेड कर रही है। 153 रुपये वाले पैक में लॉन्च के समय मुफ्त वॉयस कॉल, 500 एमबी 4जी हाई स्पीड डेटा प्रतिदिन और 100 एसएमएस प्रतिदिन मिलते थे। सभी पैक अनलिमिटेड डेटा की सुविधा के साथ आते हैं लेकिन लिमिट खत्म होने के ब...

Jio 398 रुपये के रीचार्ज पर दे रही है 700 रुपये तक कैशबैक

Jio 398 रुपये के रीचार्ज पर दे रही है 700 रुपये तक कैशबैक रिलायंस जियो लगातार अपने सरप्राइज़ कैशबैक ऑफर को बढ़ाती जा रही है जबकि इस ऑफर की आख़िरी तारीख़ खत्म हो चुकी है। Surprise Cashback Offer के सेकेंड एडिशन में जियो प्राइम यूज़जर को 498 रुपये या ज़्यादा का रीचार्ज कराने पर 700 रुपये तक कैशबैक मिलेगा। रीचार्ज को 16 जनवरी से 31 जनवरी तक करवाना अनिवार्य है। बता दें कि जियो सरप्राइज़ कैशबैक ऑफर को 15 जनवरी को खत्म होना था और अब एक दिन बाद ही नई तारीख़ आ गई है। हालांकि, इस बार ग्राहकों को पहले मिलने वाले 3,300 रुपये के मुकाबले 700 रुपये का फायदा मिलेगा।  नए जियो कैशबैक ऑफर के तहत, सब्सक्राइबर को कैशबैक वाउचर और वॉलेट में मिलेगा। मौज़ूदा चल रहे ऑफर के दौरान ऑनलाइन शॉपिंग पर छूट के लिए कोई कूपन नहीं मिलेंगे। 25 दिसंबर से 15 जनवरी तक कैशबैक ऑफर के तहत ग3ाहकों को 2,600 रुपये के कूपन के साथ कुल 3,300 रुपये का फायदा मिल रहा था। इस तरह से ऑफर पहले की तरह ही है, लेकिन कूपन की वेल्यू कम हो गई है। पार्टनर नए यूज़र के लिए कैशबैक मौज़ूदा यूज़र के लिए कैशबैक मोबिक्विक 300 रुपये (कोड...

Flipkart पर 21 जनवरी से 'द रिपब्लिक डे सेल', कई स्मार्टफोन पर मिलेंगे ऑफर

Flipkart पर 21 जनवरी से 'द रिपब्लिक डे सेल', कई स्मार्टफोन पर मिलेंगे ऑफर अमेज़न  के बाद अब ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट ने भी गणतंत्र दिवस के मौके पर अपनी सेल का ऐलान कर दिया है। Flipkart  ने अपनी वेबसाइट पर जानकारी दी है कि कंपनी  21 जनवरी से 23 जनवरी तक  तीन दिन 'द रिपब्लिक डे सेल' का आयोजन करेगी। इस सेल में स्पेशल डील और लिमिटेड पीरियड ऑफर दिए जाएंगे। कंपनी ने The Republic Day Sale के लिए सिटी बैंक के साथ साझेदारी की है। इस सेल के तहत खरीदारी के दौरान सिटी बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड के जरिए भुगतान करने पर 10 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा।  फ्लिपकार्ट इस सेल में स्मार्टफोन पर आकर्षक ऑफर देगी। इसके अलावा लैपटॉप, ऑडियो, कैमरा और एक्सेसरी पर 60 प्रतिशत तक छूट दी जाएगी। इसके अलावा टीवी व दूसरे अप्लायंसेज पर 70 प्रतिशत तक छूट मिलेगी। बात करें मोबाइल फोन की तो कंपनी ने उन स्मार्टफोन की जानकारी दे दी है  जिनको कम कीमत पर बेचा जाएगा।  बात करें प्रीमियम स्मार्टफोन की तो गूगल पिक्सल 2 एक्सएल को 48,999 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा। और एचडीएफसी बैंक क्रेडिट क...

Airtel 4जी हॉटस्पॉट डिवाइस अब अमेज़न इंडिया पर भी उपलब्ध

Airtel 4जी हॉटस्पॉट डिवाइस अब अमेज़न इंडिया पर भी उपलब्ध एयरटेल 4जी हॉटस्पॉट डिवाइस (मॉडल नंबर E5573Cs-609) को ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध करा दिया गया है। गौर करने वाली बात है कि अभी महीने भर पहले ही इस डिवाइस की कीमत  एयरेटल ने 1,500 रुपये से कम करके 999 रुपये कर दी  थी। नाम से साफ है कि एयरटेल 4जी हॉटस्पॉट की मदद से यूज़र एक वक्त पर कई डिवाइस को इंटरनेट से जोड़ सकते हैं। चाहे स्मार्टफोन हो या फिर लैपटॉप। एयरटेल के इस डिवाइस की सीधी भिड़ंत रिलायंस जियो के जियोफाई एम2एस 4जी हॉटस्पॉट से है।  अमेज़न इंडिया की लिस्टिंग  के मुताबिक, एयरटेल 4जी हॉटस्पॉट की होम डिलिवरी मुफ्त में होगी, क्योंकि इसकी कीमत 599 रुपये से ज़्यादा है। इसके अलावा प्राइम मेंबर इस डिवाइस को मात्र 1 दिन में पाएंगे। इसके अलावा 19 जनवरी से पहले इस डिवाइस की खरीदारी अमेज़न पे के ज़रिए करने पर यूज़र को 75 रुपये कैशबैक मिलेगा। इस डिवाइस को चलाने के लिए एयरटेल सिम कार्ड की जरूरत पड़ती है। इसके अलावा आपको इसे भी मोबाइल फोन के सिम कार्ड की तरह रीचार्ज कराना होगा। अगर आपके इलाके में एयरटेल...

Amazon Great Indian Sale 21 जनवरी से, मोबाइल फोन व टीवी समेत कई प्रोडक्ट पर मिलेगी छूट

Amazon Great Indian Sale 21 जनवरी से, मोबाइल फोन व टीवी समेत कई प्रोडक्ट पर मिलेगी छूट नए साल के मौके पर अमेज़न इंडिया पर 'अमेज़न ग्रेट इंडियन सेल' की वापसी हो रही है। 21 जनवरी से 24 जनवरी तक चलने वाली इस सेल में आकर्षक ऑफर और डील मिलेंगी। अमेज़न प्राइम मेंबर के लिए इस सेल को 12 घंटे पहले यानी 20 जनवरी को दोपहर 12 बजे से एक्सेस करने का मौका होगा। कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक Amazon Great Indian Sale में लोकप्रिय ब्रांड पर डील, तेज ऑन-टाइम डिलिवरी और आसान रिटर्न जैसे ऑफर भी होंगे।    अमेज़न पर चलने वाली इस सेल में कैशबैक ऑफर भी मिलेगा। अमेज़न इंडिया पर इस सेल में अमेज़न पे बैलेंस के जरिए खरीदारी करने वाले ग्राहको को 10 प्रतिशत अतिरिक्त कैशबैक (अधिकतम 200 रुपये) मिलेगा। यह कैशबैक 250 रुपये से ज़्यादा कीमत वाले प्रोडक्ट पर ही लागू होगा। कंपनी का कहना है कि अमेज़न पे के जरिए भुगतान करने पर तेज और आसान चेकआउट, आसान रिफंड का अनुभव मिलेगा। बता दें कि इस सेल में एचडीएफसी बैंक डेबिट और क्रेडिट कार्ड के साथ ईएमआई पर खरीदारी करने पर ग्राहक 10 प्रतिशत का अतिरिक्त क...

फेसबुक पर लोकल न्यूज़ सेक्शन 'Today In' की हो रही है टेस्टिंग

                          फेसबुक पर लोकल न्यूज़ सेक्शन 'Today In' की हो रही है टेस्टिंग फेसबुक अपने ऐप में एक नए फ़ीचर की टेस्टिंग कर रही है। इस फ़ीचर के जरिए फेसबुक पर स्थानीय ख़बरों, कार्यक्रमों, इवेंट और सूचनाओं की जानकारी मुहैया कराई जाएगी।  टुडे इन नाम के इस नए सेक्शन को अभी अमेरिका के छह शहरों में टेस्ट किया जा रहा है। रीकोड द्वारा बुधवार को जारी एक  रिपोर्ट  में कंपनी के एक प्रवक्ता के हवाले से यह जानकारी दी गई। इस छह शहरों में न्यू ऑर्लियंस, लिटिल रॉक, बिलिंग, प्योरिया, ओलंपिया और बिंगहैम्पटन शामिल हैं। जिन जगहों पर इस फ़ीचर को टेस्ट किया जा रहा है वहां, यूज़र फेसबुक पर दांयें तरफ नीचे दिए मेन्यू बटन से इस फ़ीचर को एक्सेस कर पाएंगे। फेसबबुक के इस नए 'टुडे इन'  सेक्शन को एक मशीन लर्निंग सॉफ्टवेयर के जरिए संचालित किया जाएगा, जिससे एक टीम को स्थानीय कंटेट को खोजने में मदद मिलेगी। फेसबुक की न्यूज़ पार्टनरशिप टीम द्वारा स्थानीय न्यूज़ पब्लिशर को मंजूरी दी जाएगी। इस टीम को एनब...

BSNL के प्रीपेड अनलिमिटेड प्लान अब हुए और फायदेमंद

                       BSNL के प्रीपेड अनलिमिटेड प्लान अब हुए और फायदेमंद बीएसएनएल ने अपने अनलिमिटेड कॉल और डेटा वाले प्रीपेड रीचार्ज पैक की वैधता बढ़ दी है। इन पैक में 186 रुपये, 187 रुपये, 349 रुपये , 429 रुपये, 485 रुपये और 666 रुपये वाले पैक शामिल हैं। अब अपग्रेड के साथ, सरकारी टेलीकॉम कंपनी अधिकतम 129 दिन की वैधता वाला पैक ऑफर कर रही है, जिसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉल, एसएमएस और 1.5 जीबी तक डेटा मिलता है। कंपनी द्वारा लिया गया यह फैसला जियो से चुनौती के चलते उठाया गया है। बता दें कि जियो पहले ही कम दाम वाले अनलिमिटेड वॉयस कॉल पैक ऑफर कर रही है।  बीएसएनएल के अपग्रेड पैक की बात करें तो, अब 186 रुपये, 349 रुपये और 429 रुपये वाले पैक में क्रमशः 28, 54 और 81 दिन के लिए 1 जीबी डेटा प्रतिदिन मिलता है। वहीं 485 रुपये और 666 रुपये वाले पैक म3न क्रमशः 90 दिन और 129 दिन की वैधता के साथ 1.5 जीबी डेटा हर रोज़ मिलेगा।  गौर करने वाली बात है कि नए बीएसएनएल पैक में अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी व रोमिंग कॉल ( मुंबई और दिल्ली को छो...

WhatsApp ग्रुप चैट में जल्द आएगा एक नया फ़ीचर, एडमिन को मिलेगी और ताकत

                       WhatsApp ग्रुप चैट में जल्द आएगा एक नया फ़ीचर, एडमिन को मिलेगी और ताकत व्हाट्सऐप ग्रुप चैट में एक नए बटन की टेस्टिंग कर रही है जिसके जरिए एक एडमिन किसी दूसरे एडमिन को 'डीमोट' या 'डिस्मिस' कर पाएंगे। यानी उन्हें ग्रुप से डिलीट किए बिना ही ऐसा करना संभव होगा और आम ग्रुप मेंबर के तौर पर उन्हें दोबारा ग्रुप में शामिल करने की जरूरत भी नहीं होगी। व्हाट्सऐप इस फ़ीचर को एंड्रॉयड (बीटा वी2.18.12) और आईओएस ऐप पर टेस्ट कर रही है।  अभी, जब एक एडमिन अपने साथी एडमिन को हटाना चाहता है तो उसे पहले ग्रुप से उस यूज़र को हटाना पड़ता है और फिर ग्रुप में शामिल करने के लिए उसको  दोबारा जोड़ने की जरूरत होती है। WABetaInfo के  मुताबिक ,  एक फैन ने नए व्हाट्सऐप फ़ीचर को सबसे पहले देखा। नया विकल्प ग्रुप इन्फो सेक्शन में मौज़ूद है। किसी ग्रुप चैट में दायीं तरफ़ ऊपर दिख रहे तीन डॉट पर क्लिक कर आप Group Info सेक्शन एक्सेस कर सकते हैं। ग्रुप इन्फो में आपको किसी एडमिन को बिना ग्रुप से नि...

Relaince Jio के कारण 2जी मोबाइल इंटरनेट बंद होने के करीब: रिपोर्ट

                            Relaince Jio के कारण 2जी मोबाइल इंटरनेट बंद होने के करीब: रिपोर्ट यो की एंट्री के साथ ही क्रांतिकारी बदलाव हुए। रिलायंस जियो ने मुफ्त हाई-स्पीड डेटा देने के साथ शुरुआत की। जिसके चलते देश में तेजी से डेटा ख़पत में बढ़ोत्तरी हुई और 3जी हैंडसेट अब धीरे-धीरे पुरानी चीज बनते जा रहे हैं। और अब ऐसा लगता है कि मोबाइल पर 2जी इंटरनेट का ज़माना बीत चुका है क्योंकि देश में पूरी तरह से 4जी का कब्ज़ा हो रहा है। देश में 2जी नेटवर्क के ख़ात्मे के लिए जियो जिम्मेदार रही है। कहा जा सकता है कि मुफ्त 4जी इंटरनेट और दूसरी कंपनियों के भी कम दाम में ज़्यादा 4जी डेटा ऑफर के चलते 2जी की छुट्टी हो गई।   गुड़गांव की साइबरमीडिया रिसर्च (सीएमआर) द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक, जून 2019 से 2जी नेटवर्क पूरी तरह से खत्म हो जाएगा। सीएमआर- टेलीकम्युनिकेशंस और ईएसडीएम के मुख्य विश्लेषक फैसल कावूसा ने एक रिसर्च नोट में बताया कि जियो के बाज़ार में आने से पहले, देश में 2जी मोबाइल इंटरनेट के 2022 तक मौ...

WhatsApp एंड्रॉयड बीटा ऐप पर आया वॉयस और वीडियो कॉल के बीच स्विच करने वाला फीचर

                         WhatsApp एंड्रॉयड बीटा ऐप पर आया वॉयस और वीडियो कॉल के बीच स्विच करने वाला फीचर व्हाट्सऐप ने अपने एंड्रॉयड बीटा ऐप के लिए नया अपडेट जारी कर दिया है। फेसबुक के स्वामित्व वाले मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप ने इन अपडेट को गूगल प्ले बीटा प्रोग्राम के जरिए रोलआउट किया है। नए अपडेट के साथ ही अब व्हाट्सऐप यूज़र एक वॉयस कॉल से वीडियो कॉल पर स्विच कर पाएंगे। यह फ़ीचर लेटेस्ट एंड्रॉयड बीटा वर्ज़न 2.18.4 पर उपलब्ध है। WABetaInfo ने इन अपडेट के बारे में जानकारी को सबसे पहले  सार्वजनिक किया। WABetaInfo की  रिपोर्ट  के मुताबिक, नया फ़ीचर अभी सिर्फ एंड्रॉयड बीटा यूज़र के लिए ही उपलब्ध है। और भविष्य में जल्द ही आईओएस यूज़र के लिए भी इस फ़ीचर को उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है। व्हाट्सऐप ने वॉयस कॉल से वीडियो कॉल पर स्विच करने के लिए एक अलग बटन पेश किया है। अगर आप किसी व्हाट्सऐप वॉयस कॉल के दौरान एक वीडियो कॉल पर स्विच करना चाहते हैं तो आपको सिर्फ एक बटन पर टैप करना होगा। इस बटन को व्हाट्सऐप...

किस बैंक में है आपका अकाउंट? कोई भी जान सकता है Aadhaar नंबर से

                         किस बैंक में है आपका अकाउंट? कोई भी जान सकता है Aadhaar नंबर से यूआईडीएआई ने अपनी बैंक मैपर वेबसाइट के जरिए लोगों को  यह जांचने की सुविधा दी हुई है कि उनका बैंक अकाउंट आधार से लिंक है या नहीं।  इस ऑनलाइन सर्विस को इस्तेमाल करने के लिए यूज़र के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाता है। जिसके जरिए यूज़र यह देख सकते हैं कि उनके आधार नंबर से कौन सा बैंक अकाउंट लिंक है। हालांकि, यह जांचने का एक और तरीका भी है और निराशाजनक बात है कि इसके लिए किसी ओटीपी के ऑथेंटिकेशन की जरूरत भी नहीं होती है। इसका मतलब है कि आपके आधार आईडी की जानकारी रखने वाला कोई भी यह देख सकता है कि आपका कौन सा अकाउंट आधार के साथ लिंक है।  दिसंबर के आख़िर में, यूआईडीएआई  एक नंबर ट्वीट किया  जिसके जरिए कोई भी एसएमएस के जरिए आधार से लिंक अकाउंट की जांच कर सकता है। जानें यह तरीका कैसे काम करता है: अपने फोन से *99*99*1# डायल करें। इस मैसेज के लिए आपको 50 पैसे का शुल्क देना होगा। इसके बाद आपको एक ड...

Airtel के 399 रुपये वाले पैक में अब मिलेगा 70 जीबी डेटा

                            Airtel के 399 रुपये वाले पैक में अब मिलेगा 70 जीबी डेटा एयरटेल ने अपने 399 रुपये वाले प्रीपेड पैक को अपग्रेड किया है। अब इस पैक में भी जियो के 398 रुपये वाले पैक जैसी सुविधाएं मिलेंगी। नए 399 रुपये के पैक में एयरटेल 1 जीबी 4जी/3जी डेटा हर रोज़, अनलिमिटेड वॉयस कॉल (लोकल, एसटीडी और रोमिंग) मुफ्त दे रही है। इसके साथ ही 100 एसएमएस भी हर रोज़ के लिए मुफ्त मिलेंगे। इस पैक की वैधता 70 दिन है।  वहीं, रिलायंस जियो के 398 रुपये वाले पैक में 1.5 जीबी हाई स्पीड 4जी डेटा हर रोज़ मिलता है। इस पैक में सभी नेटवर्क पर देशभर में अनलिमिटेड वॉयस कॉल,  100 एसएमएस हर रोज़ और जियो ऐप का सब्सिक्रिप्शन मिलता है। इस पैक की वैधता 70 दिन है।   एयरटेल के 399 रुपये वाले प्रीपेड पैक में इससे पहले 1 जीबी 3जी/4जी डेटा (बाकी सभी सुविधाओं के साथ) हर रोज़ मिलता था और इसकी वैधता 28 दिन थी। अब इस पैक ने 448 रुपये वाले पैक की जगह ले ली है जिसकी वैधता अब 82 दिन हो गई है। जबकि पहले इस पैक की वैधता 70 ...