Skip to main content

BSNL के प्रीपेड अनलिमिटेड प्लान अब हुए और फायदेमंद

                      BSNL ?? ??????? ????????? ????? ?? ??? ?? ????????
BSNL के प्रीपेड अनलिमिटेड प्लान अब हुए और फायदेमंद
बीएसएनएल ने अपने अनलिमिटेड कॉल और डेटा वाले प्रीपेड रीचार्ज पैक की वैधता बढ़ दी है। इन पैक में 186 रुपये, 187 रुपये, 349 रुपये , 429 रुपये, 485 रुपये और 666 रुपये वाले पैक शामिल हैं। अब अपग्रेड के साथ, सरकारी टेलीकॉम कंपनी अधिकतम 129 दिन की वैधता वाला पैक ऑफर कर रही है, जिसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉल, एसएमएस और 1.5 जीबी तक डेटा मिलता है। कंपनी द्वारा लिया गया यह फैसला जियो से चुनौती के चलते उठाया गया है। बता दें कि जियो पहले ही कम दाम वाले अनलिमिटेड वॉयस कॉल पैक ऑफर कर रही है। 

बीएसएनएल के अपग्रेड पैक की बात करें तो, अब 186 रुपये, 349 रुपये और 429 रुपये वाले पैक में क्रमशः 28, 54 और 81 दिन के लिए 1 जीबी डेटा प्रतिदिन मिलता है। वहीं 485 रुपये और 666 रुपये वाले पैक म3न क्रमशः 90 दिन और 129 दिन की वैधता के साथ 1.5 जीबी डेटा हर रोज़ मिलेगा।  गौर करने वाली बात है कि नए बीएसएनएल पैक में अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी व रोमिंग कॉल ( मुंबई और दिल्ली को छोड़कर) के अलावा 100 एसएमएस हर रोज भी मिलते हैं। बाकी कंपनियों के अनलिमिटेड पकमें भी यही सभी सुविधाएं मिलती हैं।

बता दें कि बीएसएनएल के अलावा, रिलाइंस जियो 28 दिन की वैधता के साथ 149 रुपये में 1 जीबी डेटा प्रतिदिन दे रही है। इस पैक में अनलिमिटेड लोकल व एसटीडी और रोमिंग कॉल की सुविधा भी मिलती है। इसी तरह, 349 रुपये वाले जियो के पैक में भी 70 दिन की वैधता के सथ्यही सभी फायदे मिलते हैं। मुंबई की टेलीकॉम ऑपरेटर 198 रुपये में 28 दिन के लिए 1.5 जीबी डेटा प्रतिदिन ऑफर कर रही है जबकि498 रुपये वाले पैक में ये सभी फायदे 91 दिन के लिए मिलते हैं। 

इसी महीने बीएसएनएल ने अपने नए जीएसएम मोबाइल सर्विस सब्सक्राइबर के लिए 2 जीबी मुफ्त डेटा वाला प्रमोशनल ऑफर लॉन्च किया था। यह ऑफर देश भर में 5 जनवरी से दिया जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

Jio Recharge2018 All PlanFor Jio

                           रिलायंस जियो के हर दिन 1 जीबी डेटा वाले रीचार्ज पैक मंगलवार से हो जाएंगे सस्ते hkkanpur.blogspot.in रिलायंस जियो के नए साल के मौके पर एक और धमाका करने की तैयारी की है। गैजेट्स 360 को सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि हैप्पी न्यू ईयर 2018 ऑफर के तहत प्रतिदिन 1 जीबी डेटा वाले प्लान की कीमत 60 रुपये तक कम कर दी गई है। ताज़ा कटौती के बाद 1 जीबी प्रति दिन 4जी डेटा वाला 199 रुपये का मौज़ूदा प्लान ग्राहकों को 149 रुपये में मिलेगा। मज़ेदार बात है कि टैरिफ में नए बदलाव के बाद एक बार फिर रीचार्ज पैक अक्टूबर से पहले वाली कीमत के आसपास उपलब्ध होंगे। जियो प्रीपेड रीचार्ज पैक को सस्ता करने के अलावा कंपनी प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा वाले भी कई प्लान पेश करेगी। टैरिफ में बदलाव और नए प्लान मंगलवार को प्रभावी तौर पर लागू हो जाएंगे। कंपनी आने वाले दिनों में ऐसे ही और कई ऑफर का ऐलान करेगी।  मंगलवार से 199, 399, 459 और 499 रुपये वाले जियो प्लान अब ग्राहकों को क्रमशः 149, 349, 399 और 449 रुपये म...

कैसे करें Google Assistant की मदद से कॉल या मैसेज, जानें... Google Assistant से कॉल

फोन को बिना हाथ लगाए ऐसे करें कॉल और एसएमएस वर्चुअल सहायक Google Assistant के बारे में आपने ज़रूर सुना होगा। संभव है कि आपने इसे अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन में इस्तेमाल भी किया हो। कुछ ही दिन पहले Google Assistant को  हिंदी भाषा समझने के लिए सक्षम बना दिया गया है। दरअसल, Google Assistant एक वर्चुअल असिस्टेंट है, जो आपके लिए काम को आसान बनाने का काम करती है। यह असिस्टेंट आपके रोज़मर्रा के कामों में सहायता कर सकती है। कैलेंडर, जीमेल, सर्च, फोटो, मैप और ऐसे कई ऐप को यह आपके बोलने भर से चलाना करना शुरू कर देती है।  यह किसी ऐसे वास्तविक सहायक की तरह है, जो आपके सवालों के जवाब देगी। हंसी-मज़ाक से लेकर सुबह के अलार्म लगाने जैसी ज़रूरी चीज़ें आपके लिए करेगी। सबसे ज़रूरी पहलू, यह आपके एक इशारे पर कॉल और एसएमएस भी करने में सक्षम है। संभव है, कभी आपके दोनों हाथों में सामान हो, आप किसी आपात अवस्था में हों या हाथ से कॉल करने के बजाय आपके पास बोलकर कॉल करने वाला ही विकल्प बचा हो, ऐसे में Google Assistant आपके लिए किसी को भी कॉल और एसएमएस कर सकती है...   गूगल असिस्टेंट से...

जियो फोन यूज़र के लिए खुशखबरी, 14 फरवरी से फोन में चलेगा

जियो फोन यूज़र के लिए खुशखबरी, 14 फरवरी से फोन में चलेगा फेसबुक भी जियो फोन यूज़र के लिए खुशखबरी है। बुधवार से रिलायंस जियो अपने  जियो फोन  में फेसबुक ऐप का खास वर्ज़न उपलब्ध करवा रही है। 14 फरवरी से उपलब्ध होने वाले इस वर्ज़न को जियो ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकेगा। यह ऐप खास तौर पर जियो काईओएस के लिए तैयार किया गया है। ज्ञात हो कि जियो का स्मार्ट 4जी फीचर फोन वेब-आधारित काई ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। नए फेसबुक ऐप की बात करें तो यह पुश नोटिफिकेशन, वीडियो, एक्सटर्नल लिंक के साथ सिंकिंग को जियो फोन में सपोर्ट करेगा। साथ ही जियो फोन में दिए गए कर्सर फीचर को भी यह ऐप न्यूज़ फीड और फोटो के लिए सपोर्ट करेगा।  इस ऐलान के बाद फेसबुक एक थर्ड पार्टी ऐप की तरह कस्टम काईऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने के लिए उपलब्ध हो जाएगा। इससे पहले भी इस तरह के फोन में बाहरी ऐप को हैंडसेट में जगह मिली है। इससे पहले कैलिफोर्निया के एक स्टार्टअप ने फीचर फोन में व्हॉट्सऐप देकर इस तरह की चर्चा पर विराम लगा दिया था कि ऐसे हैंडसेट में व्हॉट्सऐप, फेसबुक संभव नहीं है जियो के डायरेक्टर आकाश...