Skip to main content

WhatsApp चैट विंडो में ही चलेगा अब यूट्यूब वीडियो, आईफोन पर आया नया फ़ीचर

WhatsApp ??? ????? ??? ?? ????? ?? ??????? ??????, ????? ?? ??? ??? ?????
WhatsApp चैट विंडो में ही चलेगा अब यूट्यूब वीडियो, आईफोन पर आया नया फ़ीचर
व्हाट्सऐप का यूट्यूब इंटीग्रेशन फ़ीचर आख़िरकार अब आईफोन यूज़र के लिए उपलब्ध करा दिया है। फेसबुक के स्वामित्व वाला मैसेजिंग ऐप काफ़ी लंबे समय से आईओएस ऐप के चैट इंटरफेस में यूट्यूब सपोर्ट लाने की योजना बना रही है। अब, आईफोन यूज़र इस नए फ़ीचर को इस्तेमाल कर सकते हैं। इस फ़ीचर के जरिए यूज़र किसी चैट में ही यूट्यूब वीडियो देख सकते हैं। नए यूट्यूब पीआईपी (पिक्चर-इन-पिक्चर) सपोर्ट फ़ीचर को पाने के लिए यूज़र को व्हाट्सऐप आईओएस ऐप के लेटेस्ट वर्ज़न वी2.18.11 को ऐप स्टोर से डाउनलोड करना होगा। 

नए यूट्यूब सपोर्ट के साथ, आईओएस यूज़र ऐप में किसी यूट्यूब वीडियो को खोलने के लिए यूट्यूब लिंक पर टैप कर सकते हैं। WABetaInfo  ने व्हाट्सऐप में इस फ़ीचर को सबसे पहले देखा। जब हमने इस फ़ीचर को टेस्ट किया तो हमने देखा कि यूट्यूब ऐप की जगह अब वीडियो ऐप में ही एक छोटे बबल के तौर पर दिखता है। इस फ़ीचर में play/pause, close और fullscreen करने के लिए बटन हैं। इससे पहले यूज़र जब किसी यूट्यूब वीडियो के लिंक पर क्लिक करते थे तो वीडियो, स्मार्टफोन में पहले से इंस्टॉल यूट्यूब ऐप में ही खुलती थी। यूज़र के पास वीडियो बबल के साइज़ को कम और बढ़ाने का विकल्प भी रहेगा। इस बबल को स्क्रीन पर कहीं भी मूव किया जा सकता हहै। हालांकि, जब हमने वीडियो विंडो को मूव किया तो यह स्क्रीन के ऊपर या फिर सबसे नीचे शिफ्ट हो जाती है।
 
whatsapp

आईफोन के लिए नए व्हाट्सऐप में एक नया फ़ीचर और है, जिससे यूट्यूब वीडियो चैट से बाहर आने पर भी प्ले होती रहती है। यह वीडियो एक चैट से दूसरी चैट में स्विच करने के दौरान भी चलती रहती है। व्हाट्सऐप पर यूट्यूब वीडियो प्ले करने के लिए, चैट में यूआरएल पर टैप करें और आपको वीडियो बबल दिख जाएगा।

ख़ास बात है कि, यूट्यूब बबल सिर्फ तभी दिखता है जबकि यूज़र को एक वीडियो मिलता है। इसलिए, अगर कोई यूज़र किसी वीडियो को एक कॉन्टेक्ट के साथ शेयर करता है तो वह वीडियो ऐप में नहीं दिखेगा। 

गौर करने वाली बात है कि यूट्यूब वीडियो स्ट्रीमिंग फ़ीचर अभी सिर्फ व्हाट्सऐप आईओएस ऐप के लिए ही उपलब्ध है। उम्मीद है कि जल्द ही एंड्रॉयड यूज़र को भी यह अपडेट ज़ारी किया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

Jio Recharge2018 All PlanFor Jio

                           रिलायंस जियो के हर दिन 1 जीबी डेटा वाले रीचार्ज पैक मंगलवार से हो जाएंगे सस्ते hkkanpur.blogspot.in रिलायंस जियो के नए साल के मौके पर एक और धमाका करने की तैयारी की है। गैजेट्स 360 को सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि हैप्पी न्यू ईयर 2018 ऑफर के तहत प्रतिदिन 1 जीबी डेटा वाले प्लान की कीमत 60 रुपये तक कम कर दी गई है। ताज़ा कटौती के बाद 1 जीबी प्रति दिन 4जी डेटा वाला 199 रुपये का मौज़ूदा प्लान ग्राहकों को 149 रुपये में मिलेगा। मज़ेदार बात है कि टैरिफ में नए बदलाव के बाद एक बार फिर रीचार्ज पैक अक्टूबर से पहले वाली कीमत के आसपास उपलब्ध होंगे। जियो प्रीपेड रीचार्ज पैक को सस्ता करने के अलावा कंपनी प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा वाले भी कई प्लान पेश करेगी। टैरिफ में बदलाव और नए प्लान मंगलवार को प्रभावी तौर पर लागू हो जाएंगे। कंपनी आने वाले दिनों में ऐसे ही और कई ऑफर का ऐलान करेगी।  मंगलवार से 199, 399, 459 और 499 रुपये वाले जियो प्लान अब ग्राहकों को क्रमशः 149, 349, 399 और 449 रुपये म...

कैसे करें Google Assistant की मदद से कॉल या मैसेज, जानें... Google Assistant से कॉल

फोन को बिना हाथ लगाए ऐसे करें कॉल और एसएमएस वर्चुअल सहायक Google Assistant के बारे में आपने ज़रूर सुना होगा। संभव है कि आपने इसे अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन में इस्तेमाल भी किया हो। कुछ ही दिन पहले Google Assistant को  हिंदी भाषा समझने के लिए सक्षम बना दिया गया है। दरअसल, Google Assistant एक वर्चुअल असिस्टेंट है, जो आपके लिए काम को आसान बनाने का काम करती है। यह असिस्टेंट आपके रोज़मर्रा के कामों में सहायता कर सकती है। कैलेंडर, जीमेल, सर्च, फोटो, मैप और ऐसे कई ऐप को यह आपके बोलने भर से चलाना करना शुरू कर देती है।  यह किसी ऐसे वास्तविक सहायक की तरह है, जो आपके सवालों के जवाब देगी। हंसी-मज़ाक से लेकर सुबह के अलार्म लगाने जैसी ज़रूरी चीज़ें आपके लिए करेगी। सबसे ज़रूरी पहलू, यह आपके एक इशारे पर कॉल और एसएमएस भी करने में सक्षम है। संभव है, कभी आपके दोनों हाथों में सामान हो, आप किसी आपात अवस्था में हों या हाथ से कॉल करने के बजाय आपके पास बोलकर कॉल करने वाला ही विकल्प बचा हो, ऐसे में Google Assistant आपके लिए किसी को भी कॉल और एसएमएस कर सकती है...   गूगल असिस्टेंट से...

जियो फोन यूज़र के लिए खुशखबरी, 14 फरवरी से फोन में चलेगा

जियो फोन यूज़र के लिए खुशखबरी, 14 फरवरी से फोन में चलेगा फेसबुक भी जियो फोन यूज़र के लिए खुशखबरी है। बुधवार से रिलायंस जियो अपने  जियो फोन  में फेसबुक ऐप का खास वर्ज़न उपलब्ध करवा रही है। 14 फरवरी से उपलब्ध होने वाले इस वर्ज़न को जियो ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकेगा। यह ऐप खास तौर पर जियो काईओएस के लिए तैयार किया गया है। ज्ञात हो कि जियो का स्मार्ट 4जी फीचर फोन वेब-आधारित काई ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। नए फेसबुक ऐप की बात करें तो यह पुश नोटिफिकेशन, वीडियो, एक्सटर्नल लिंक के साथ सिंकिंग को जियो फोन में सपोर्ट करेगा। साथ ही जियो फोन में दिए गए कर्सर फीचर को भी यह ऐप न्यूज़ फीड और फोटो के लिए सपोर्ट करेगा।  इस ऐलान के बाद फेसबुक एक थर्ड पार्टी ऐप की तरह कस्टम काईऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने के लिए उपलब्ध हो जाएगा। इससे पहले भी इस तरह के फोन में बाहरी ऐप को हैंडसेट में जगह मिली है। इससे पहले कैलिफोर्निया के एक स्टार्टअप ने फीचर फोन में व्हॉट्सऐप देकर इस तरह की चर्चा पर विराम लगा दिया था कि ऐसे हैंडसेट में व्हॉट्सऐप, फेसबुक संभव नहीं है जियो के डायरेक्टर आकाश...