Skip to main content

Huawei की फास्ट चार्जिंग तकनीक, 5 मिनट में बैटरी 48 फीसदी चार्ज

Huawei ?? ????? ???????? ?????, 5 ???? ??? ????? 48 ????? ?????
Huawei की फास्ट चार्जिंग तकनीक, 5 मिनट में बैटरी 48 फीसदी चार्ज
दमदार बैटरी बैकअप को लेकर भारतीय मोबाइल फोन यूज़र पहले से ज्यादा सक्रिय हो चुके हैं। हुवावे ने इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए 'फास्ट चार्जिंग' की नई तकनीक इजाद की है और वीडियो पोस्ट कर इसके बारे में बताया है। हुवावे वॉट लैब द्वारा तैयार की गई इस तकनीक के बारे में दावा है कि इसे इस्तेमाल करने पर स्मार्टफोन की बैटरी 10 गुना ज्यादा तेज़ी से चार्ज हो जाएगी। वीडियो के मुताबिक, इस तकनीक के इस्तेमाल से कुछ ही मिनट में स्मार्टफोन की बैटरी चार्ज हो जाती। हालांकि, कंपनी ने इस तकनीक का खुलासा साल 2015 में ही कर दिया था लेकिन एक बार फिर से कंपनी ने 'फास्ट चार्जिंग' फीचर की जानकारी वीडियो के जरिए दी है। 

बुधवार को हुवावे ने यूट्यूब पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए दावा किया कि इस तकनीक की मदद से स्मार्टफोन की बैटरी सिर्फ 5 मिनट में 48% चार्ज हो जाएगी। कंपनी ने यह भी दावा किया है कि 48% की इस चार्जिंग में आपको लगभग 10 घंटे का टॉकटाइम मिलेगा। कंपनी के बयान के मुताबिक, यह बाकी तकनीक से 10 गुना तेज चार्जिंग है। हुवावे का कहना है कि उसकी यह तकनीक जल्द ही तमाम इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों जैसे स्मार्टफोन, मोबाइल पावर सप्लाई, कम्प्यूटर और ई-वाहनों को बैकअप मुहैया करवाएगी।


आपको बता दें कि साल 2015 में कंपनी ने दो वीडियो पोस्ट किए थे, जिसमें महज 2 मिनट के भीतर 600 एमएएच की बैटरी को चार्ज करके दिखाया गया था। दूसरे वीडियो में हुवावे की तकनीक से एक 3000 एमएएच की बैटरी 5 मिनट में 48% चार्ज हो रही थी। सिर्फ 3000 एमएएच बैटरी वाले हिस्से को हटा दें तो कंपनी का हालिया वीडियो काफी हद तक उसके पिछले दूसरे वीडियो जैसा है। 

नए वीडियो में बताई गई तकनीक की एक और खास बात यह है कि हुवावे ने 'फास्ट चार्जिंग' फीचर के लिए अलग से एक डिवाइस दी है। जब यूजर अपने स्मार्टफोन को इस तकनीक से चार्ज करेंगे तो उन्हें अपने फोन की बैटरी निकालनी होगी। अब सवाल यह खड़ा होता है कि क्या भारत में रिमूवेबल बैटरी का दौर वापस आएगा? खुद हुवावे की ही बात करें तो उसके  Honor View 10Honor 7X और Honor 9 Lite जैसे स्मार्टफोन में रिमूवेबल बैटरी का विकल्प नहीं दिया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

Jio Recharge2018 All PlanFor Jio

                           रिलायंस जियो के हर दिन 1 जीबी डेटा वाले रीचार्ज पैक मंगलवार से हो जाएंगे सस्ते hkkanpur.blogspot.in रिलायंस जियो के नए साल के मौके पर एक और धमाका करने की तैयारी की है। गैजेट्स 360 को सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि हैप्पी न्यू ईयर 2018 ऑफर के तहत प्रतिदिन 1 जीबी डेटा वाले प्लान की कीमत 60 रुपये तक कम कर दी गई है। ताज़ा कटौती के बाद 1 जीबी प्रति दिन 4जी डेटा वाला 199 रुपये का मौज़ूदा प्लान ग्राहकों को 149 रुपये में मिलेगा। मज़ेदार बात है कि टैरिफ में नए बदलाव के बाद एक बार फिर रीचार्ज पैक अक्टूबर से पहले वाली कीमत के आसपास उपलब्ध होंगे। जियो प्रीपेड रीचार्ज पैक को सस्ता करने के अलावा कंपनी प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा वाले भी कई प्लान पेश करेगी। टैरिफ में बदलाव और नए प्लान मंगलवार को प्रभावी तौर पर लागू हो जाएंगे। कंपनी आने वाले दिनों में ऐसे ही और कई ऑफर का ऐलान करेगी।  मंगलवार से 199, 399, 459 और 499 रुपये वाले जियो प्लान अब ग्राहकों को क्रमशः 149, 349, 399 और 449 रुपये म...

कैसे करें Google Assistant की मदद से कॉल या मैसेज, जानें... Google Assistant से कॉल

फोन को बिना हाथ लगाए ऐसे करें कॉल और एसएमएस वर्चुअल सहायक Google Assistant के बारे में आपने ज़रूर सुना होगा। संभव है कि आपने इसे अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन में इस्तेमाल भी किया हो। कुछ ही दिन पहले Google Assistant को  हिंदी भाषा समझने के लिए सक्षम बना दिया गया है। दरअसल, Google Assistant एक वर्चुअल असिस्टेंट है, जो आपके लिए काम को आसान बनाने का काम करती है। यह असिस्टेंट आपके रोज़मर्रा के कामों में सहायता कर सकती है। कैलेंडर, जीमेल, सर्च, फोटो, मैप और ऐसे कई ऐप को यह आपके बोलने भर से चलाना करना शुरू कर देती है।  यह किसी ऐसे वास्तविक सहायक की तरह है, जो आपके सवालों के जवाब देगी। हंसी-मज़ाक से लेकर सुबह के अलार्म लगाने जैसी ज़रूरी चीज़ें आपके लिए करेगी। सबसे ज़रूरी पहलू, यह आपके एक इशारे पर कॉल और एसएमएस भी करने में सक्षम है। संभव है, कभी आपके दोनों हाथों में सामान हो, आप किसी आपात अवस्था में हों या हाथ से कॉल करने के बजाय आपके पास बोलकर कॉल करने वाला ही विकल्प बचा हो, ऐसे में Google Assistant आपके लिए किसी को भी कॉल और एसएमएस कर सकती है...   गूगल असिस्टेंट से...

जियो फोन यूज़र के लिए खुशखबरी, 14 फरवरी से फोन में चलेगा

जियो फोन यूज़र के लिए खुशखबरी, 14 फरवरी से फोन में चलेगा फेसबुक भी जियो फोन यूज़र के लिए खुशखबरी है। बुधवार से रिलायंस जियो अपने  जियो फोन  में फेसबुक ऐप का खास वर्ज़न उपलब्ध करवा रही है। 14 फरवरी से उपलब्ध होने वाले इस वर्ज़न को जियो ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकेगा। यह ऐप खास तौर पर जियो काईओएस के लिए तैयार किया गया है। ज्ञात हो कि जियो का स्मार्ट 4जी फीचर फोन वेब-आधारित काई ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। नए फेसबुक ऐप की बात करें तो यह पुश नोटिफिकेशन, वीडियो, एक्सटर्नल लिंक के साथ सिंकिंग को जियो फोन में सपोर्ट करेगा। साथ ही जियो फोन में दिए गए कर्सर फीचर को भी यह ऐप न्यूज़ फीड और फोटो के लिए सपोर्ट करेगा।  इस ऐलान के बाद फेसबुक एक थर्ड पार्टी ऐप की तरह कस्टम काईऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने के लिए उपलब्ध हो जाएगा। इससे पहले भी इस तरह के फोन में बाहरी ऐप को हैंडसेट में जगह मिली है। इससे पहले कैलिफोर्निया के एक स्टार्टअप ने फीचर फोन में व्हॉट्सऐप देकर इस तरह की चर्चा पर विराम लगा दिया था कि ऐसे हैंडसेट में व्हॉट्सऐप, फेसबुक संभव नहीं है जियो के डायरेक्टर आकाश...