Skip to main content

स्मार्टफोन और स्मार्टवॉच के बाद अब स्मार्ट टूथब्रश, मिलिए Colgate E1 से

?????????? ?? ?????????? ?? ??? ?? ??????? ???????, ????? Colgate E1 ??
स्मार्टफोन और स्मार्टवॉच के बाद अब स्मार्ट टूथब्रश, मिलिए Colgate E1 से
स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच के बाद अब बारी है स्मार्ट टूथब्रश की। अभी तक आपने विज्ञापनों में कहते सुना होगा, 'क्या आपके टूथपेस्ट में नमक है?' लेकिन आधुनिक तकनीक ने टूथब्रश पर नया प्रयोग किया है। बिजनेस इनसाइडर वेबसाइट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नामी कंपनी Colgate एक स्मार्ट टूथब्रश लेकर आई है। इसे Colgate E1 का नाम मिला है और कंपनी ने इसके लिए ऐप्पल के साथ साझेदारी की है। यह स्मार्ट टूथब्रश ऐप्पल की वेबसाइट और स्टोर के जरिए बेचा जाएगा। यह स्मार्ट टूथब्रश आपके जबड़े को मॉनिटर करने में सक्षम होगा, साथ ही ब्रश करने के सही तरीकों के बारे में बताएगा। ब्रश से रियल टाइम में फीडबैक भी मिलेगा।

इस स्मार्ट टूथब्रश के लिए कंपनी ने कॉलगेट कनेक्ट नाम का आईओएस ऐप भी पेश किया है। अभी एंड्रॉयड यूज़र के लिए यह ब्रश किसी काम का नहीं होगा। यह टूथब्रश इतना 'स्मार्ट' है कि आपकी रोजाना ब्रश करने की आदतों, ब्रश करने के सही तरीकों पर नज़र रखेगा। इतना ही नहीं, आप इस स्मार्ट टूथब्रश से गेम भी खेल सकते हैं। यह टूथब्रश ब्लूटूथ को भी सपोर्ट करता है। कंपनी की तरफ से दावा किया गया है कि एक बार फुल चार्ज करने के बाद इस स्मार्ट टूथब्रश की बैटरी पूरे 10 दिन तक चलेगी।

colgate e1
colgate_e1

आपको बता दें कि स्मार्ट टूथब्रश की खोज करने वाला कॉलगेट कोई पहला ब्रांड नहीं है। इससे पहले भी तमाम कंपनियां इस तरह के स्मार्टब्रश लाती रही हैं। ज्यादातर स्मार्ट टूथब्रश कोलिब्री ब्रांड ने बाजार में उतारे हैं। यहां तक कि कॉलगेट ई1 स्मार्ट टूथब्रश भी कोलिब्री की तकनीक पर आधारित है। कोलिब्री आरा स्मार्ट टूथब्रश और कॉलगेट ई1 के लगभग सभी फीचर एक जैसे ही हैं।
इस स्मार्ट टूथब्रश में 'गो पाइरेट' गेम भी है, जो बच्चों को खासा पसंद आ सकता है। यह गेम कॉलगेट कनेक्ट ऐप के अंदर मौज़ूद है। इस गेम को खेलते हुए आप जितनी देर ब्रश करेंगे, उतने सिक्के आपको प्वाइंट्स के तौर पर मिलते जाएंगे। मिली जानकारी के मुताबिक, कॉलगेट ई1 की कीमत ऐप्पल स्टोर पर $99 (करीब 6324.61 रुपये) रखी गई है। कोलिब्री और कॉलगेट ई1 में एक बुनियादी अंतर सिर्फ ये है कि कोलिब्री एंड्रॉयड पर काम करता है और ई1 आईओएस ऐप पर।

Comments

Popular posts from this blog

Jio Recharge2018 All PlanFor Jio

                           रिलायंस जियो के हर दिन 1 जीबी डेटा वाले रीचार्ज पैक मंगलवार से हो जाएंगे सस्ते hkkanpur.blogspot.in रिलायंस जियो के नए साल के मौके पर एक और धमाका करने की तैयारी की है। गैजेट्स 360 को सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि हैप्पी न्यू ईयर 2018 ऑफर के तहत प्रतिदिन 1 जीबी डेटा वाले प्लान की कीमत 60 रुपये तक कम कर दी गई है। ताज़ा कटौती के बाद 1 जीबी प्रति दिन 4जी डेटा वाला 199 रुपये का मौज़ूदा प्लान ग्राहकों को 149 रुपये में मिलेगा। मज़ेदार बात है कि टैरिफ में नए बदलाव के बाद एक बार फिर रीचार्ज पैक अक्टूबर से पहले वाली कीमत के आसपास उपलब्ध होंगे। जियो प्रीपेड रीचार्ज पैक को सस्ता करने के अलावा कंपनी प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा वाले भी कई प्लान पेश करेगी। टैरिफ में बदलाव और नए प्लान मंगलवार को प्रभावी तौर पर लागू हो जाएंगे। कंपनी आने वाले दिनों में ऐसे ही और कई ऑफर का ऐलान करेगी।  मंगलवार से 199, 399, 459 और 499 रुपये वाले जियो प्लान अब ग्राहकों को क्रमशः 149, 349, 399 और 449 रुपये म...

कैसे करें Google Assistant की मदद से कॉल या मैसेज, जानें... Google Assistant से कॉल

फोन को बिना हाथ लगाए ऐसे करें कॉल और एसएमएस वर्चुअल सहायक Google Assistant के बारे में आपने ज़रूर सुना होगा। संभव है कि आपने इसे अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन में इस्तेमाल भी किया हो। कुछ ही दिन पहले Google Assistant को  हिंदी भाषा समझने के लिए सक्षम बना दिया गया है। दरअसल, Google Assistant एक वर्चुअल असिस्टेंट है, जो आपके लिए काम को आसान बनाने का काम करती है। यह असिस्टेंट आपके रोज़मर्रा के कामों में सहायता कर सकती है। कैलेंडर, जीमेल, सर्च, फोटो, मैप और ऐसे कई ऐप को यह आपके बोलने भर से चलाना करना शुरू कर देती है।  यह किसी ऐसे वास्तविक सहायक की तरह है, जो आपके सवालों के जवाब देगी। हंसी-मज़ाक से लेकर सुबह के अलार्म लगाने जैसी ज़रूरी चीज़ें आपके लिए करेगी। सबसे ज़रूरी पहलू, यह आपके एक इशारे पर कॉल और एसएमएस भी करने में सक्षम है। संभव है, कभी आपके दोनों हाथों में सामान हो, आप किसी आपात अवस्था में हों या हाथ से कॉल करने के बजाय आपके पास बोलकर कॉल करने वाला ही विकल्प बचा हो, ऐसे में Google Assistant आपके लिए किसी को भी कॉल और एसएमएस कर सकती है...   गूगल असिस्टेंट से...

जियो फोन यूज़र के लिए खुशखबरी, 14 फरवरी से फोन में चलेगा

जियो फोन यूज़र के लिए खुशखबरी, 14 फरवरी से फोन में चलेगा फेसबुक भी जियो फोन यूज़र के लिए खुशखबरी है। बुधवार से रिलायंस जियो अपने  जियो फोन  में फेसबुक ऐप का खास वर्ज़न उपलब्ध करवा रही है। 14 फरवरी से उपलब्ध होने वाले इस वर्ज़न को जियो ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकेगा। यह ऐप खास तौर पर जियो काईओएस के लिए तैयार किया गया है। ज्ञात हो कि जियो का स्मार्ट 4जी फीचर फोन वेब-आधारित काई ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। नए फेसबुक ऐप की बात करें तो यह पुश नोटिफिकेशन, वीडियो, एक्सटर्नल लिंक के साथ सिंकिंग को जियो फोन में सपोर्ट करेगा। साथ ही जियो फोन में दिए गए कर्सर फीचर को भी यह ऐप न्यूज़ फीड और फोटो के लिए सपोर्ट करेगा।  इस ऐलान के बाद फेसबुक एक थर्ड पार्टी ऐप की तरह कस्टम काईऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने के लिए उपलब्ध हो जाएगा। इससे पहले भी इस तरह के फोन में बाहरी ऐप को हैंडसेट में जगह मिली है। इससे पहले कैलिफोर्निया के एक स्टार्टअप ने फीचर फोन में व्हॉट्सऐप देकर इस तरह की चर्चा पर विराम लगा दिया था कि ऐसे हैंडसेट में व्हॉट्सऐप, फेसबुक संभव नहीं है जियो के डायरेक्टर आकाश...