Skip to main content

Airtel के 399 रुपये वाले पैक में अब मिलेगा 70 जीबी डेटा

                           Airtel ?? 399 ????? ???? ??? ??? ?? ?????? 70 ???? ????
Airtel के 399 रुपये वाले पैक में अब मिलेगा 70 जीबी डेटा
एयरटेल ने अपने 399 रुपये वाले प्रीपेड पैक को अपग्रेड किया है। अब इस पैक में भी जियो के 398 रुपये वाले पैक जैसी सुविधाएं मिलेंगी। नए 399 रुपये के पैक में एयरटेल 1 जीबी 4जी/3जी डेटा हर रोज़, अनलिमिटेड वॉयस कॉल (लोकल, एसटीडी और रोमिंग) मुफ्त दे रही है। इसके साथ ही 100 एसएमएस भी हर रोज़ के लिए मुफ्त मिलेंगे। इस पैक की वैधता 70 दिन है। 

वहीं, रिलायंस जियो के 398 रुपये वाले पैक में 1.5 जीबी हाई स्पीड 4जी डेटा हर रोज़ मिलता है। इस पैक में सभी नेटवर्क पर देशभर में अनलिमिटेड वॉयस कॉल,  100 एसएमएस हर रोज़ और जियो ऐप का सब्सिक्रिप्शन मिलता है। इस पैक की वैधता 70 दिन है।
 
airtel

एयरटेल के 399 रुपये वाले प्रीपेड पैक में इससे पहले 1 जीबी 3जी/4जी डेटा (बाकी सभी सुविधाओं के साथ) हर रोज़ मिलता था और इसकी वैधता 28 दिन थी। अब इस पैक ने 448 रुपये वाले पैक की जगह ले ली है जिसकी वैधता अब 82 दिन हो गई है। जबकि पहले इस पैक की वैधता 70 दिन थी। इसके अलावा एयरटेल के पास एक 509 रुपये वाला पैक भी है जिसे हाल ही में 91 दिनों की वैधता के साथ अपग्रेड किया गया है और इसमें भी वही सभी फायदे मिलते हैं

इससे पहले भी एयरटेल ने जियो को टक्कर देने के लिए कई प्रतिद्वंदी ऑफर पेश किए हैं। एयरटेल ने जियो के 199 रुपये वाले पैक को चुनौती देने के लिए अपना 199 रुपये का प्रीपेड पैक लॉन्च किया था। इन दोनों पैक में अनलिमिटेड कॉल और 100 एसएमएस हर रोज़ मिलते हैं। हालांकि, जियो के 199 रुपये वाले पैक में 1.2 जीबी 4जी डेटा हर रोज़ मिलता है जबकि एयरटेल ग्राहकों को इस कीमत वाले पैक में 1 जीबी 3जी/4जी डेटा हर रोज़ मिलता है। 

इसके अलावा, एयरटले ने हाल ही में 93 रुपये वाला एक पैक ज़ारी किया था। इस पैक में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 100 एसएमएस प्रतिदन और कुल 1 जीबी 3जी/4जी डेटा मिलता है। इस रीचार्ज पैक की वैधता 10 दिन है। एयरटेल का यह पैक जियो के 98 रुपये वाले पैक को चुनौती देने के लिए आया है। इस पैक में एयरटेल वाले पैक वाली सुविधाएं ही मिलती हैं, लेकिन एसएमएस की संख्या 140 तक सीमित है और इसकी वैधता 14 दिन है।

Comments

Popular posts from this blog

Jio Recharge2018 All PlanFor Jio

                           रिलायंस जियो के हर दिन 1 जीबी डेटा वाले रीचार्ज पैक मंगलवार से हो जाएंगे सस्ते hkkanpur.blogspot.in रिलायंस जियो के नए साल के मौके पर एक और धमाका करने की तैयारी की है। गैजेट्स 360 को सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि हैप्पी न्यू ईयर 2018 ऑफर के तहत प्रतिदिन 1 जीबी डेटा वाले प्लान की कीमत 60 रुपये तक कम कर दी गई है। ताज़ा कटौती के बाद 1 जीबी प्रति दिन 4जी डेटा वाला 199 रुपये का मौज़ूदा प्लान ग्राहकों को 149 रुपये में मिलेगा। मज़ेदार बात है कि टैरिफ में नए बदलाव के बाद एक बार फिर रीचार्ज पैक अक्टूबर से पहले वाली कीमत के आसपास उपलब्ध होंगे। जियो प्रीपेड रीचार्ज पैक को सस्ता करने के अलावा कंपनी प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा वाले भी कई प्लान पेश करेगी। टैरिफ में बदलाव और नए प्लान मंगलवार को प्रभावी तौर पर लागू हो जाएंगे। कंपनी आने वाले दिनों में ऐसे ही और कई ऑफर का ऐलान करेगी।  मंगलवार से 199, 399, 459 और 499 रुपये वाले जियो प्लान अब ग्राहकों को क्रमशः 149, 349, 399 और 449 रुपये म...

कैसे करें Google Assistant की मदद से कॉल या मैसेज, जानें... Google Assistant से कॉल

फोन को बिना हाथ लगाए ऐसे करें कॉल और एसएमएस वर्चुअल सहायक Google Assistant के बारे में आपने ज़रूर सुना होगा। संभव है कि आपने इसे अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन में इस्तेमाल भी किया हो। कुछ ही दिन पहले Google Assistant को  हिंदी भाषा समझने के लिए सक्षम बना दिया गया है। दरअसल, Google Assistant एक वर्चुअल असिस्टेंट है, जो आपके लिए काम को आसान बनाने का काम करती है। यह असिस्टेंट आपके रोज़मर्रा के कामों में सहायता कर सकती है। कैलेंडर, जीमेल, सर्च, फोटो, मैप और ऐसे कई ऐप को यह आपके बोलने भर से चलाना करना शुरू कर देती है।  यह किसी ऐसे वास्तविक सहायक की तरह है, जो आपके सवालों के जवाब देगी। हंसी-मज़ाक से लेकर सुबह के अलार्म लगाने जैसी ज़रूरी चीज़ें आपके लिए करेगी। सबसे ज़रूरी पहलू, यह आपके एक इशारे पर कॉल और एसएमएस भी करने में सक्षम है। संभव है, कभी आपके दोनों हाथों में सामान हो, आप किसी आपात अवस्था में हों या हाथ से कॉल करने के बजाय आपके पास बोलकर कॉल करने वाला ही विकल्प बचा हो, ऐसे में Google Assistant आपके लिए किसी को भी कॉल और एसएमएस कर सकती है...   गूगल असिस्टेंट से...

जियो फोन यूज़र के लिए खुशखबरी, 14 फरवरी से फोन में चलेगा

जियो फोन यूज़र के लिए खुशखबरी, 14 फरवरी से फोन में चलेगा फेसबुक भी जियो फोन यूज़र के लिए खुशखबरी है। बुधवार से रिलायंस जियो अपने  जियो फोन  में फेसबुक ऐप का खास वर्ज़न उपलब्ध करवा रही है। 14 फरवरी से उपलब्ध होने वाले इस वर्ज़न को जियो ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकेगा। यह ऐप खास तौर पर जियो काईओएस के लिए तैयार किया गया है। ज्ञात हो कि जियो का स्मार्ट 4जी फीचर फोन वेब-आधारित काई ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। नए फेसबुक ऐप की बात करें तो यह पुश नोटिफिकेशन, वीडियो, एक्सटर्नल लिंक के साथ सिंकिंग को जियो फोन में सपोर्ट करेगा। साथ ही जियो फोन में दिए गए कर्सर फीचर को भी यह ऐप न्यूज़ फीड और फोटो के लिए सपोर्ट करेगा।  इस ऐलान के बाद फेसबुक एक थर्ड पार्टी ऐप की तरह कस्टम काईऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने के लिए उपलब्ध हो जाएगा। इससे पहले भी इस तरह के फोन में बाहरी ऐप को हैंडसेट में जगह मिली है। इससे पहले कैलिफोर्निया के एक स्टार्टअप ने फीचर फोन में व्हॉट्सऐप देकर इस तरह की चर्चा पर विराम लगा दिया था कि ऐसे हैंडसेट में व्हॉट्सऐप, फेसबुक संभव नहीं है जियो के डायरेक्टर आकाश...