Skip to main content

Flipkart पर 21 जनवरी से 'द रिपब्लिक डे सेल', कई स्मार्टफोन पर मिलेंगे ऑफर

Flipkart ?? 21 ????? ?? '? ???????? ?? ???', ?? ?????????? ?? ??????? ???
Flipkart पर 21 जनवरी से 'द रिपब्लिक डे सेल', कई स्मार्टफोन पर मिलेंगे ऑफर
अमेज़न के बाद अब ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट ने भी गणतंत्र दिवस के मौके पर अपनी सेल का ऐलान कर दिया है। Flipkart  ने अपनी वेबसाइट पर जानकारी दी है कि कंपनी 21 जनवरी से 23 जनवरी तक तीन दिन 'द रिपब्लिक डे सेल' का आयोजन करेगी। इस सेल में स्पेशल डील और लिमिटेड पीरियड ऑफर दिए जाएंगे। कंपनी ने The Republic Day Sale के लिए सिटी बैंक के साथ साझेदारी की है। इस सेल के तहत खरीदारी के दौरान सिटी बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड के जरिए भुगतान करने पर 10 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। 

फ्लिपकार्ट इस सेल में स्मार्टफोन पर आकर्षक ऑफर देगी। इसके अलावा लैपटॉप, ऑडियो, कैमरा और एक्सेसरी पर 60 प्रतिशत तक छूट दी जाएगी। इसके अलावा टीवी व दूसरे अप्लायंसेज पर 70 प्रतिशत तक छूट मिलेगी।
बात करें मोबाइल फोन की तो कंपनी ने उन स्मार्टफोन की जानकारी दे दी है जिनको कम कीमत पर बेचा जाएगा। बात करें प्रीमियम स्मार्टफोन की तो गूगल पिक्सल 2 एक्सएल को 48,999 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा। और एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड के साथ भुगतान करने पर 10,000 रुपये की छूट मिलेगी। सैमसंग गैलेक्सी एस7 को 26,990 रुपये में बेचा जाएगा। मी मिक्स 2 को आमतौर पर 32,999 रुपये में बेचा जाता है लेकिन सेल में यह फोन 29,999 रुपये में लॉन्च किया जाएगा। 

शाओमी रेडमी नोट 4 के 64 जीबी स्टोरेज व 4 जीबी रैम वेरिएंट को 10,999 रुपये (आमतौर पर 11,999 रुपये) में उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही लेनोवो के8 प्लस को 8,999 रुपये में, मोटो जी5 प्लस को 10,999 रुपये, सैमसंग गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट (64 जीबी) 11,900 रुपये में जबकि इनफिनिक्स नोट 4 (3 जीबी) को 7,999 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा। पैनासोनिक एलुगा ए3 6,499 रुपये में मिलेगा। 

बता दें कि अमेज़न इंडिया भी 21 जनवरी से 24 जनवरी तक ग्रेट इंडियन सेल का आयोजन कर रही है। इस सेल में आकर्षक ऑफर और डील मिलेंगी। अमेज़न प्राइम मेंबर के लिए इस सेल को 12 घंटे पहले यानी 20 जनवरी को दोपहर 12 बजे से एक्सेस करने का मौका होगा। कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक Amazon Great Indian Sale में लोकप्रिय ब्रांड पर डील, तेज ऑन-टाइम डिलिवरी और आसान रिटर्न जैसे ऑफर भी होंगे। अमेज़न इंडिया पर इस सेल में अमेज़न पे बैलेंस के जरिए खरीदारी करने वाले ग्राहको को 10 प्रतिशत अतिरिक्त कैशबैक (अधिकतम 200 रुपये) मिलेगा।

Comments

Popular posts from this blog

Jio Recharge2018 All PlanFor Jio

                           रिलायंस जियो के हर दिन 1 जीबी डेटा वाले रीचार्ज पैक मंगलवार से हो जाएंगे सस्ते hkkanpur.blogspot.in रिलायंस जियो के नए साल के मौके पर एक और धमाका करने की तैयारी की है। गैजेट्स 360 को सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि हैप्पी न्यू ईयर 2018 ऑफर के तहत प्रतिदिन 1 जीबी डेटा वाले प्लान की कीमत 60 रुपये तक कम कर दी गई है। ताज़ा कटौती के बाद 1 जीबी प्रति दिन 4जी डेटा वाला 199 रुपये का मौज़ूदा प्लान ग्राहकों को 149 रुपये में मिलेगा। मज़ेदार बात है कि टैरिफ में नए बदलाव के बाद एक बार फिर रीचार्ज पैक अक्टूबर से पहले वाली कीमत के आसपास उपलब्ध होंगे। जियो प्रीपेड रीचार्ज पैक को सस्ता करने के अलावा कंपनी प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा वाले भी कई प्लान पेश करेगी। टैरिफ में बदलाव और नए प्लान मंगलवार को प्रभावी तौर पर लागू हो जाएंगे। कंपनी आने वाले दिनों में ऐसे ही और कई ऑफर का ऐलान करेगी।  मंगलवार से 199, 399, 459 और 499 रुपये वाले जियो प्लान अब ग्राहकों को क्रमशः 149, 349, 399 और 449 रुपये म...

कैसे करें Google Assistant की मदद से कॉल या मैसेज, जानें... Google Assistant से कॉल

फोन को बिना हाथ लगाए ऐसे करें कॉल और एसएमएस वर्चुअल सहायक Google Assistant के बारे में आपने ज़रूर सुना होगा। संभव है कि आपने इसे अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन में इस्तेमाल भी किया हो। कुछ ही दिन पहले Google Assistant को  हिंदी भाषा समझने के लिए सक्षम बना दिया गया है। दरअसल, Google Assistant एक वर्चुअल असिस्टेंट है, जो आपके लिए काम को आसान बनाने का काम करती है। यह असिस्टेंट आपके रोज़मर्रा के कामों में सहायता कर सकती है। कैलेंडर, जीमेल, सर्च, फोटो, मैप और ऐसे कई ऐप को यह आपके बोलने भर से चलाना करना शुरू कर देती है।  यह किसी ऐसे वास्तविक सहायक की तरह है, जो आपके सवालों के जवाब देगी। हंसी-मज़ाक से लेकर सुबह के अलार्म लगाने जैसी ज़रूरी चीज़ें आपके लिए करेगी। सबसे ज़रूरी पहलू, यह आपके एक इशारे पर कॉल और एसएमएस भी करने में सक्षम है। संभव है, कभी आपके दोनों हाथों में सामान हो, आप किसी आपात अवस्था में हों या हाथ से कॉल करने के बजाय आपके पास बोलकर कॉल करने वाला ही विकल्प बचा हो, ऐसे में Google Assistant आपके लिए किसी को भी कॉल और एसएमएस कर सकती है...   गूगल असिस्टेंट से...

जियो फोन यूज़र के लिए खुशखबरी, 14 फरवरी से फोन में चलेगा

जियो फोन यूज़र के लिए खुशखबरी, 14 फरवरी से फोन में चलेगा फेसबुक भी जियो फोन यूज़र के लिए खुशखबरी है। बुधवार से रिलायंस जियो अपने  जियो फोन  में फेसबुक ऐप का खास वर्ज़न उपलब्ध करवा रही है। 14 फरवरी से उपलब्ध होने वाले इस वर्ज़न को जियो ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकेगा। यह ऐप खास तौर पर जियो काईओएस के लिए तैयार किया गया है। ज्ञात हो कि जियो का स्मार्ट 4जी फीचर फोन वेब-आधारित काई ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। नए फेसबुक ऐप की बात करें तो यह पुश नोटिफिकेशन, वीडियो, एक्सटर्नल लिंक के साथ सिंकिंग को जियो फोन में सपोर्ट करेगा। साथ ही जियो फोन में दिए गए कर्सर फीचर को भी यह ऐप न्यूज़ फीड और फोटो के लिए सपोर्ट करेगा।  इस ऐलान के बाद फेसबुक एक थर्ड पार्टी ऐप की तरह कस्टम काईऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने के लिए उपलब्ध हो जाएगा। इससे पहले भी इस तरह के फोन में बाहरी ऐप को हैंडसेट में जगह मिली है। इससे पहले कैलिफोर्निया के एक स्टार्टअप ने फीचर फोन में व्हॉट्सऐप देकर इस तरह की चर्चा पर विराम लगा दिया था कि ऐसे हैंडसेट में व्हॉट्सऐप, फेसबुक संभव नहीं है जियो के डायरेक्टर आकाश...