Skip to main content

Posts

Idea लाई 499 रुपये का नया प्रीपेड पैक, मिलेगा 164 जीबी डेटा....

 नया प्रीपेड पैक, मिलेगा 164 जीबी डेटा और...   Share on Facebook Tweet Share Share Email COMMENT Idea लाई 499 रुपये का नया प्रीपेड पैक Jio को टक्कर देने के लिए निजी टेलीकॉम कंपनी Idea सेल्युलर ने नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। नया रीचार्ज पैक 499 रुपये वाला है। नए प्लान के तहत  Idea कुल 164 जीबी 4जी/3जी/2जी डेटा देगी। प्लान की वैधता 82 दिन के लिए होगी। ध्यान रहे, यह पैक Idea के प्रीपेड ग्राहकों को असीमित रीचार्ज पैक का हिस्सा है। डेटा लाभ से इतर यूज़र को असीमित वॉयस कॉल, एसएमएस का लाभ भी मिलेगा। 499 रुपये वाला यह पैक जियो के 498 रुपये वाले रीचार्ज से सीधा मुकाबला करेगा, जिसमें यूज़र को 182 जीबी डेटा 91 दिन की वैधता के साथ दिया जाता है। बता दें कि एयरटेल के पास भी 499 रुपये वाला रीचार्ज प्लान है, जिसमें यूज़र को 164 जीबी डेटा, 82 दिनों तक दिया जाता है। टेलीकॉमटॉक  की रिपोर्ट के मुताबिक, Idea अपने इस 499 रुपये वाले प्लान में यूज़र को 2 जीबी डेटा हर दिन देगी। दैनिक सीमा समाप्त हो जाने के बाद Idea 4 पैसे प्रति 10 केबी के हिसाब से चार्ज किए जाएंगे। जैसा...

IRCTC के ई-वॉलेट से तत्काल टिकट भी होंगे बुक

IRCTC के ई-वॉलेट से तत्काल टिकट IRCTC के ई-वॉलेट से तत्काल टिकट भी होंगे बुक IRCTC  ने अब रेलवे टिकट बुकिंग व पेमेंट को और सरल व 'स्मार्ट' बनाने के लिए ई-वॉलेट से tatkal ticket बुकिंग सेवा शुरू की है। बता दें कि इस वॉलेट का नाम ' आईआरसीटीसी रेल कनेक्ट ' है। इस ई-वॉलेट को यूज़र पेटीएम और फ्रीचार्ज जैसे ई-वॉलेट की तरह ही इस्तेमाल कर पाएंगे। इस ई-वॉलेट में पहले से रुपये जमा करने का विकल्प होगा। बाद में इसकी मदद से टिकट बुक करवाना संभव होगा। ख़ास बात यह भी कि यह वॉलेट यूज़र को तत्काल टिकट बुकिंग में भी मददगार होगा। इससे पहले तत्काल बुकिंग की सुविधा ऐसे किसी वॉलेट में अब तक नहीं दी गई है।  टेलीकॉमटॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, IRCTC की वेबसाइट पर लिखा गया है कि पेटीएम और मोबीक्विक जैसे ई-वॉलेट की तरह ही यूज़र आईआरसीटीसी के वॉलेट में पैसे जमा कर सकते हैं। कहा गया है कि इस तरह टिकट बुकिंग में यूज़र का काफी समय भी बचेगा। इस ई-वॉलेट एकाउंट में अधिकतम 10 हजार रुपए तक जमा किए जा सकते हैं। किसी भी पेमेंट विकल्प का उपयोग कर वन-टाइम रजिस्ट्रेशन शुल्क 50 रुपए (सेवा शुल्क सहित)...

Jio DTH जल्द होगा लॉन्च, एचडी चैनल के लिए देने होंगे प्रति माह 400 रुपये

Jio DTH जल्द होगा लॉन्च, एचडी चैनल के लिए देने होंगे प्रति माह 400 रुपये रिलायंस जियो अब ग्राहकों के लिए क्या खास लाने वाली है? संभवतः इसका जवाब है Jio Home TV। कंपनी ने कोई आधिकारिक ऐलान तो नहीं किया है, लेकिन जियो होम टीवी को जल्द ही लॉन्च करने का दावा कई मीडिया रिपोर्ट में किया जा रहा है। अगर ऐसा होता है तो भारत में डायरेक्ट टू होम (डीटीएच) क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, जियो होम टीवी इस्तेमाल करने वाले यूज़र को 200 रुपये के मासिक शुल्क में एसडी (स्टेंडर्ड डिफनेशन) चैनल का पैक मिलेगा। वहीं, एसडी के साथ एचडी (हाइ डिफनेशन) चैनल के लिए प्रति माह 400 रुपये का शुल्क लगेगा। माना जा रहा है कि यह इनहांस्ड मल्टीमीडिया ब्रॉडकास्ट सर्विस (ईएमबीएमएस) तकनीक पर आधारित होगा। दावा किया गया है कि यह जियो डीटीएच सर्विस नहीं है, जिसके बारे में खबरें आती रही हैं।  टेलीकॉमटॉक की रिपोर्ट  के मुताबिक, मुकेश अंबानी की नेतृत्व वाली कंपनी जल्द ही जियो होम टीवी सर्विस को लॉन्च करेगी। यह जियो ब्रॉडकास्ट ऐप का मॉडिफाइड वर्ज़न होगा। दरअसल, इस ऐप की ट...

WhatsApp के ज़रिए अब आप किसी से भी मांग सकते हैं पैसे WhatsApp एंड्रॉयड बीटा के यूज़र अब

WhatsApp WhatsApp के ज़रिए अब आप किसी से भी मांग सकते हैं पैसे WhatsApp एंड्रॉयड बीटा के यूज़र अब अपने कॉन्टेक्ट लिस्ट में रुपये के लिए रिक्वेस्ट कर सकते हैं। टेस्टिंग के दौरान यह फीचर देखा गया है। व्हाट्सऐप पेमेंट फिलहाल यूज़र को रुपये भेजने की सुविधा देता है। 'रिक्वेस्ट मनी' फीचर अभी दिखता तो है लेकिन यह काम नहीं करता। इसके अलावा व्हाट्सऐप का यह फीचर यूपीआई आईडी और क्यूआर कोड तक सीमित है। यह एंड्रॉयड बीटा अपडेट वी2.18.113 का हिस्सा है और कथित तौर पर अभी ज्यादातर यूज़र की पहुंच से दूर है। जानकारी के लिए बता दें कि यूपीआई-आधारित पेमेंट फीचर भारत में टेस्टिंग के दौर से गुज़र रहा है।   व्हाट्सऐप पेमेंट नया 'रिक्वेस्ट मनी' फीचर इस्तेमाल करने के लिए v2.18.113 वर्ज़न होना ज़रूरी है। इसमें सेटिंग - पेमेंट - न्यू पेमेंट विकल्प में जाना होगा। इसके बाद टू 'यूपीआई आईडी' और 'स्कैन क्यूआर कोड' चुनना होगा। वेरिफाई करने के बाद रिसीपिएंट चुनें। यहां 'पे मनी' और 'सेंड मनी' के अलावा 'रिक्वेस्ट मनी' का विकल्प भी चुना जा सकता है। ध...

Paytm पर देखें आईपीएल 2018 का लाइव स्कोर, खरीदें टी20 मैच के टिकट भी

पेटीएम पर पाएं लाइव क्रिकेट स्कोर Paytm पर देखें आईपीएल 2018 का लाइव स्कोर, खरीदें टी20 मैच के टिकट भी IPL 2018 के 'फीवर' में अब Paytm भी शामिल हो गया है। अब यूज़र Paytm ऐप में लाइव क्रिकेट स्कोर अपडेट पा सकते हैं। पेटीएम की होम स्क्रीन पर सभी घरेलू और इंटरनेशनल टूर्नामेंट के स्कोर दिखाई देंगे। हालांकि, अभी यह सेवा एंड्रॉयड यूज़र को ही हासिल होगी। जल्द ही इसे आईओएस यूज़र के लिए भी जारी कर दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त Paytm ने IPL 2018 की टीम Kings XI Punjab और Delhi Daredevils के साथ भी साझेदारी की है। ये टीमें अब ऑनलाइन टिकेटिंग पार्टनर के तौर पर काम करेंगी।  अन्य पारंपरिक क्रिकेट ऐप की तरह Paytm पर भी एक-एक बॉल के अपडेट यूज़र को मिलेंगे। मोबाइल वॉलिट ऐप पर क्रिकेट अपडेट क्यों? इस पर Paytm का कहना है कि ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों तक पहुंचने के लिए हमने क्रिकेट स्कोर की सुविधा ऐप में दी है। Paytm के सीओओ किरन वायसरेड्डी ने बताया, ''क्रिकेट भारत देश में धर्म की तरह है। हरेक क्रिकेट फैन पल-पल के स्कोर की जानकारी रखना चाहता है। इसलिए हमने ऐप में क्रिकेट स्कोर की...

4जी डाउनलोड स्पीड में Jio से आगे है Airtel: रिपोर्ट

4जी डाउनलोड स्पीड में Jio से आगे है Airtel: रिपोर्ट वायरलेस कवरेज मैपिंग कंपनी ओपनसिगनल ने भारत में मोबाइल 4जी नेटवर्क पर अपनी ताज़ा रिपोर्ट जारी कर दी है। रिपोर्ट में 1 दिसंबर 2017 और 28 फरवरी 2018 के दौरान नेटवर्क के आकलन करके बताया गया है। कहा गया है कि पिछले 6 महीने में भारत में 4जी नेटवर्क का विस्तार तेज़ी से हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, अब एलटीई सिगनल हर टेलीकॉम कंपनी के लिए प्राथमिकता रखती है। लेकिन 4जी स्पीड में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखने को मिला है। ओपनसिगनल ने द्वारा जारी किए गए नतीजों में एयरटेल का ही बोलबाला रहा है।  State of Mobile Networks: India report for April नाम की  रिपोर्ट  में ओपनसिगनल ने जानकारी दी है कि पिछले 6 महीने में हर बड़ी टेलीकॉम कंपनी के 4जी नेटवर्क का विस्तार हुआ है। ओपनसिगनल ने कहा, "देश के सभी बड़े 4जी प्रोवाइडर ने अब तक 65 प्रतिशत क्षेत्र में एलटीई सेवा उपलब्ध कराई है। इनमें से तीन कंपनियों ने तो 70 प्रतिशत का आंकड़ा छू दिया है।" हालांकि, 4जी डाउनलोड स्पीड में बहुत सुधार नहीं देखने को मिला है। ओपनसिगनल की रिपोर्ट के मुताबिक, 3...

Facebook एंड्रॉयड ऐप से करें अपना मोबाइल नंबर रीचार्ज, यह है तरीका

Facebook एंड्रॉयड ऐप से करें अपना मोबाइल नंबर रीचार्ज, यह है तरीका अब फेसबुक का इस्तेमाल मोबाइल रीचार्ज करने के लिए किया जा सकेगा। फिलहाल, इस फीचर को सिर्फ Facebook एंड्रॉयड यूज़र के लिए उपलब्ध कराया गया है। आईफोन पर फेसबुक के ज़रिए मोबाइल रीचार्ज कराने के लिए अभी यूज़र को कुछ और वक्त तक इंतज़ार करना होगा। इस फीचर को इस्तेमाल में लाने के लिए आपको गूगल प्ले पर जाकर लेटेस्ट फेसबुक ऐप डाउनलोड करना होगा। अगर आपके स्मार्टफोन में ऐप पहले से है तो उसे अपडेट कर लें।  नए फीचर को इस्तेमाल करने के लिए फेसबुक ऐप में हैमबर्गर आइकन पर जाएं जो नोटिफिकेशन आइकन के बगल में रहता है। इसके बाद मोबाइल रीचार्ज विकल्प पर टैप करें। कुछ वर्ज़न में यह मोबाइल टॉप-अप के विकल्प से नज़र आ रहा है। अगर यह फीचर आपके फोन की स्क्रीन पर नहीं नज़र आ रहा है तो आप सी मोर ऑप्शन पर टैप करके जांच सकते हैं आप जैसे ही मोबाइल रीचार्ज ऑप्शन के पेज पर पहुंचेंगे, फेसबुक ऐप में वेलकम स्क्रीन नज़र आएगा जहां पर उन डेबिट या क्रेडिट कार्ड का ब्योरा होगा, जिसका इस्तेमाल आपने कभी फेसबुक अकाउंट के ज़रिए विज्ञापन खरीदने के लि...

KL Saigal का Google Doodle: बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार को ऐसे किया जा रहा है याद

केएल सहगल को गूगल डूडल का नमन KL Saigal का Google Doodle: बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार को ऐसे किया जा रहा है याद Google ने doodle के ज़रिए बुधवार को भारत के पहले सुपरस्टार KL Saigal को याद किया है। हिंदी सिनेमा में बेमिसाल गायक रहे केएल सहगल का जन्म 11 अप्रैल, 1904 को हुआ था। उनके 114वें जन्मदिन के मौके पर Google ने डूडल बनाकर उन्हें याद किया है। शानदार गायक होने के साथ-साथ सहगल ने अपने अभिनय से भारतीय दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। अपने हुनर के दम पर उन्हें देश का पहला सुपरस्टार कहा जाने लगा। साल 1935 में आई फिल्म 'देवदास' KL Saigal के करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई।  Google Doodle के ज़रिए सहगल को एक माइक के सामने गाते हुए दिखाया है। Doodle में KL Saigal के पीछे कोलकाता भवनों की झलक भी देखी जा सकती है। Google का आज का डूडल जानी-मानी कलाकार विद्या नागराजन ने बनाया है। उनका जन्म 11 अप्रैल 1904 को हुआ था। अपने 15 साल से भी लंबे करियर में उन्होंने 185 से ज़्यादा गाने गाए और अपनी एक अलग पहचान बनाई और हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार बने।   एक रिपोर्ट के मुताब...

Airtel ने लॉन्च किया 249 रुपये का नया पैक, 349 रुपये वाला प्रीपेड पैक हुआ और फायदेमंद

Airtel ने लॉन्च किया 249 रुपये का नया पैक, 349 रुपये वाला प्रीपेड पैक हुआ और फायदेमंद Reliance Jio की चुनौती देने के मकसद से Airtel ने चुपचाप नया 249 रुपये वाला प्रीपेड पैक लॉन्च किया है। इसके साथ पुराने 349 रुपये वाले प्रीपेड पैक को अपग्रेड किया गया है। 249 रुपये वाले पैक से रीचार्ज कराने पर यह टेलीकॉम कंपनी ग्राहकों को 28 दिनों तक हर दिन 2 जीबी डेटा देगी। वहीं, 349 रुपये वाले पैक में ग्राहकों को इस्तेमाल के लिए हर दिन 3 जीबी डेटा मिलेगा, वो भी 28 दिनों तक। याद रहे कि पहले 349 रुपये वाले प्रीपेड पैक  प्रति दिन 2 जीबी डेटा की सुविधा  के साथ आता था। ये पैक अनलिमिटेड वॉयस कॉल और सीमित मुफ्त एसएमएस की सुविधा के साथ आते हैं। अभी कुछ दिन पहले ही एयरटेल ने 499 रुपये का पैक लॉन्च किया था। इस पैक में ग्राहकों को 82 दिनों तक 2 जीबी दैनिक डेटा मिलता है।  नए 249 रुपये और 349 रुपये वाले पैक अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी व रोमिंग कॉल की सुविधा के साथ आते हैं। इसके अलावा हर दिन 100 एसएमएस भी मुफ्त होता है। वैसे, अनलिमिटेड कॉल की एक सीमा है। जानकारी मिली है कि हर दिन सर्वाधिक 300 ...

Amazon पर सेल: सस्ते में खरीदें iPhone और अन्य

Amazon पर सेल: सस्ते में खरीदें iPhone और अन्य ऐप्पल प्रोडक्ट iPhone खरीदने के विचार में हैं तो ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया का रुख कर सकते हैं। अमेज़न इंडिया पर 16 अप्रैल तक  आईफोन फेस्ट  का आयोजन किया गया है। यहां एचडी एफसी बैंक के डेबिट/क्रेडिट कार्ड धारकों को 5,000 रुपये तक की छूट मिलेगी। यहां  iPhone SE  की शुरुआती कीमत 18,799 रुपये से शुरू हो रही है। इसके अलावा 1,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा।  iPhone 6  की कीमत यहां 24,999 रुपये से शुरू हो रही है। इन पर 1,250 रुपये की तत्काल छूट मिल रही है।  iPhone 6S  यहां 33,999 रुपये में मिल रही है। iPhone 6S Plus को यहां 37,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। 2,000 रुपये इस पर तत्काल छूट मिलेगी। iPhone 7 यहां 41,999 रुपये में शुरू हो रहा है। इस पर 2,000 रुपये की तत्काल छूट है।  आईफोन 8  यहां 54,999 रुपये और आईफोन 8 प्लस यहां 69,999 रुपये में मिलेगा। दोनों पर 3,000-3,000 रुपये की तत्काल छूट है। अब आते हैं सबसे महंगे आईफोन X पर। यह हैंडसेट इस सेल में 82,999 रुपये में मिलेगा। इस ...

Thomson ने भारत में लॉन्च किए 3 स्मार्ट टीवी, कीमत 13,490 से शुरू

थॉमसन स्मार्ट टीवी 40 इंच वेरिएंट Thomson ने भारत में लॉन्च किए 3 स्मार्ट टीवी, कीमत 13,490 से शुरू टेक्नीकलर के अधिकार वाली फ्रांस की कंपनी Thomson ने भारत में तीन स्मार्ट टीवी लॉन्च किए हैं। ये मॉडल हैं 43 इंच 4के यूएचडी एचडीआर, 40 इंच और तीसरा 32 इंच। देश भर में शुक्रवार से एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट  फ्लिपकार्ट  पर इनकी बिक्री शुरू हो गई है। बता दें कि हाल में शाओमी ने भी भारतीय बाज़ार में अपने तीन  स्मार्ट टीवी  उतारे हैं, जिन्हें अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। अब तक हुईं सेल में शाओमी टीवी की ज़बरदस्त डिमांड देखने को मिली है।  Thomson के 43 इंच वाले टीवी की बात करें तो यह 43TM4377 मॉडल नाम के साथ आया है। इसकी कीमत 27,999 रुपये है। इसमें एलजी का आईपीएस पैनल है। यह एचडीआर को सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि टीवी 178 डिग्री का व्यूइंग एंगल देगा। हार्डवेयर की बात करें तो यह एंड्रॉयड 4.4.4 किटकैट पर चलता है। टीवी में डुअल कोर कॉरटेक्स-ए53 प्रोसेसर इस्तेमाल हुआ है, जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 1.4 गीगाहर्ट्ज़ है। माली-टी720 जीपीयू भी सहायता के लिए द...

नया फीचर आया है। इसकी मदद से यूज़र वॉयस मैसेज की रिकॉर्डिंग को लॉक कर पाएंगे

WhatsApp एंड्रॉयड ऐप से अब लंबे वॉयस मैसेज भेजना होगा और आसान व्हाट्सऐप एंड्रॉयड ऐप के बीटा वर्ज़न में नया फीचर आया है। इसकी मदद से यूज़र वॉयस मैसेज की रिकॉर्डिंग को लॉक कर पाएंगे। इस फीचर को पहले WhatsApp के आईफोन ऐप में लाया गया था। दरअसल, इसके ज़रिए यूज़र के लिए वॉयस मैसेज रिकॉर्ड करना सहूलियत भरा हो जाएगा। अब यूज़र बिना किसी परेशानी के लंबे वॉयस मैसेज रिकॉर्ड कर पाएंगे और इस दौरान लगातार रिकॉर्ड बटन पर ऊंगली रखने की भी ज़रूरत नहीं होगी। जानकारी मिली है कि WhatsApp में किसी वॉयस मैसेज को भेजने से पहले सुनने की सुविधा दिए जाने पर भी काम चल रहा है।  गौर करने वाली बात है कि एंड्रॉयड पर व्हाट्सऐप बीटा ऐप में दिया गया लॉक वॉयस रिकॉर्डिंग फीचर बीते साल नवंबर से आईफोन में मौज़ूद फीचर से पूरी तरह से मेल खाता है। खबर है कि इसकी टेस्टिंग आंतरिक तौर पर बीते साल से हो रही थी। वॉयस मैसेज रिकॉर्डिंग बटन को लॉक करने के लिए यूज़र को माइक को 0.5 सेकेंड तक दबाए रखना होगा और इसके बाद ऊंगलियों ऊपर की तरफ लॉक बटन की ओर स्लाइड करना होगा। एक बार लॉक कर दिए जाने के बाद वॉयस मैसेज को किसी भ...

Reliance Jio नया प्रीपेड पैक लाई है। आईपीएल की शुरुआत से पहले कंपनी ने 251 रुपये का नया IPL

रिलायंस जियो Jio IPL 2018 रीचार्ज पैक: 251 रुपये में 102 जीबी डेटा, और भी बहुत कुछ सब्सक्राइबर के लिहाज़ से देश की चौथी सबसे बड़ी टेलीकॉम ऑपरेटर Reliance Jio नया प्रीपेड पैक लाई है। आईपीएल की शुरुआत से पहले कंपनी ने 251 रुपये का नया IPL 2018 पैक लॉन्च किया है। इस पैक में जियो यूज़र को 51 दिन की वैधता के साथ 102 जीबी डेटा दिया जाएगा। दरअसल, Jio का कहना है कि 102 जीबी डेटा की मदद से यूज़र 51 दिनों तक आईपीएल के लाइव टी20 मैच का मज़ा ले पाएंगे। बता दें कि IPL 2018 शनिवार से शुरू हो रहा है और 27 मई तक चलेगा।   Jio क्रिकेट प्ले के साथ मोबाइल गेम नए क्रिकेट सीज़न पैक के साथ Jio ने नए लाइव मोबाइल गेम की भी शुरुआत की है, जिनका मज़ा यूज़र अपने स्मार्टफोन में ले पाएंगे। 7 हफ्ते तक गेम का मज़ा 11 भाषाओं में लिया जा सकता है। साथ ही दावा किया गया है कि गेम के दौरान क्रिकेट मैच की रियल टाइम झलक दिखाई जाएगी।   Jio धन धना धन लाइव शो Jio ने नए वेब शो का भी ऐलान किया है, जिसमें हास्य कलाकार सुनील ग्रोवर, एंकर समीर कोचर जैसी हस्तियां और कई पूर्व क्रिकेटर हिस्सा लेंगे। हर शुक्रवार,...

कैसे करें Google Assistant की मदद से कॉल या मैसेज, जानें... Google Assistant से कॉल

फोन को बिना हाथ लगाए ऐसे करें कॉल और एसएमएस वर्चुअल सहायक Google Assistant के बारे में आपने ज़रूर सुना होगा। संभव है कि आपने इसे अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन में इस्तेमाल भी किया हो। कुछ ही दिन पहले Google Assistant को  हिंदी भाषा समझने के लिए सक्षम बना दिया गया है। दरअसल, Google Assistant एक वर्चुअल असिस्टेंट है, जो आपके लिए काम को आसान बनाने का काम करती है। यह असिस्टेंट आपके रोज़मर्रा के कामों में सहायता कर सकती है। कैलेंडर, जीमेल, सर्च, फोटो, मैप और ऐसे कई ऐप को यह आपके बोलने भर से चलाना करना शुरू कर देती है।  यह किसी ऐसे वास्तविक सहायक की तरह है, जो आपके सवालों के जवाब देगी। हंसी-मज़ाक से लेकर सुबह के अलार्म लगाने जैसी ज़रूरी चीज़ें आपके लिए करेगी। सबसे ज़रूरी पहलू, यह आपके एक इशारे पर कॉल और एसएमएस भी करने में सक्षम है। संभव है, कभी आपके दोनों हाथों में सामान हो, आप किसी आपात अवस्था में हों या हाथ से कॉल करने के बजाय आपके पास बोलकर कॉल करने वाला ही विकल्प बचा हो, ऐसे में Google Assistant आपके लिए किसी को भी कॉल और एसएमएस कर सकती है...   गूगल असिस्टेंट से...

जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन को लेकर असमंजस की स्थिति साफ हो गई है। रिलायंस जियो ने जानकारी दी है कि मौज़ूदा जियो प्राइम मेंबर को अगले एक साल के लिए यह

रिलायंस जियो Jio Prime मेंबरशिप अगले साल मुफ्त, लेकिन सिर्फ मौज़ूदा यूज़र के लिए जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन को लेकर असमंजस की स्थिति साफ हो गई है। रिलायंस जियो ने जानकारी दी है कि मौज़ूदा जियो प्राइम मेंबर को अगले एक साल के लिए यह सब्सक्रिप्शन मुफ्त में मिलेगा। बताया गया है कि जिन रिलायंस जियो यूज़र ने Jio Prime मेंबरशिप के लिए 31 मार्च 2018 या उससे पहले ही सब्सक्राइब किया है, उन्हें कंपनी की ओर से बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के प्राइम सेवा मिलती रहेगी। बता दें कि यह ऑफर सीमित समय के लिए है। ऐसे में मौज़ूदा जियो प्राइम सब्सक्राइबर को इस मेंबरशिप को फिर से एक्टिव करना होगा, जो जियो ऐप के ज़रिए संभव होगा।  जिन यूज़र ने अभी तक जियो प्राइम मेंबरशिप नहीं ली है। उन्हें इसके लिए 99 रुपये का भुगतान करना होगा। कंपनी ने जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन को लेकर मौज़ूदा और नए प्राइम मेंबर के लिए स्थिति साफ की है।   ऐसे मिलेगी एक साल के लिए मुफ्त में जियो प्राइम मेंबरशिप 31 मार्च या उससे पहले जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूज़र को मुफ्त में अगले साल के लिए मेंबरशिप दी जा रही है। मुफ...

Jio के ज़ारी किया टीज़र, आने वाला है जियो जूस रिलायंस जियो ने अपने एक नए प्रोडक्ट का टीज़र ज़ारी किया है।

Jio के ज़ारी किया टीज़र, आने वाला है जियो जूस रिलायंस जियो ने अपने एक नए प्रोडक्ट का टीज़र ज़ारी किया है। ट्वीट करके जानकारी दी गई है कि इसे Jio Juice के नाम से जाना जाएगा। जियो जूस के लिए ज़ारी किए गए टीज़र में ‘Beta’ शब्द का इस्तेमाल हुआ है, जो इशारा करता है कि यह बैटरी सेवर ऐप होगा। बीटा ऐप होने की स्थिति में यूज़र को इसे इस्तेमाल करने के लिए रजिस्टर करना होगा। टेस्टिंग पूरी होने के बाद ही इसे सभी यूज़र के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। Jio ने फिलहाल टीज़र जारी करने के अलावा अभी इस ऐप के बारे में कोई और जानकारी नहीं दी है। सिर्फ यही बताया गया है कि यह जल्द आएगा।  गौर करने वाली बात है कि  जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन भी खत्म होने के कगार  पर है। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि प्राइम मेंबरशिप का आगे क्या होगा। प्राइम सब्सक्रिप्शन को पिछले साल फरवरी माह में लॉन्च किया गया था, इस दौरान ही कंपनी ने अपनी फ्री सेवाओं को खत्म करके यूज़र से शुल्क लेना शुरू किया था। प्राइम सब्सक्रिप्शन की आखिरी तारीख 31 मार्च 2018 है। सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूज़र को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के ज़्या...

YouTube जल्द स्मार्टफोन यूज़र के लिए नया Live Streams फीचर लेकर आ रही है। यह फीचर स्मार्टफोन

स्मार्टफोन के कैमरा ऐप से आप कर सकेंगे YouTube पर लाइव स्ट्रीमिंग YouTube जल्द स्मार्टफोन यूज़र के लिए नया Live Streams फीचर लेकर आ रही है। यह फीचर स्मार्टफोन के कैमरे की जुगलबंदी में काम करेगा। आने वाले कुछ महीनों में YouTube, डेडिकेटेड लाइव स्ट्रीम फीचर असूस, एलजी, मोटोरोला, नोकिया और सैमसंग के चुनिंदा हैंडसेट में दे देगी। बाद में सालभर के भीतर यह फीचर अन्य स्मार्टफोन में भी दस्तक दे देगा। फिलहाल एंड्रॉयड ऐप के सहारे यूट्यूब मोबाइल लाइव डीप लिंक उपलब्ध है, जो थर्ड पार्टी डिवेलपर के ज़रिए लाइव स्ट्रीम फीचर की सुविधा देता है। नई घोषणा यूट्यूब के क्रिएटर और व्यूअर के लाए गए नए फीचरों के ठीक बाद की गई है।  फीचर आ जाने के बाद डायरेक्ट कैमरे की मदद से YouTube पर वीडियो बनाकर पोस्ट करने वालों के लिए लाइव स्ट्रीम बेहद आसान हो जाएगी। इस फीचर के आ जाने के बाद फेसबुक लाइव और ट्विटर के पेरीस्कोप को कड़ी टक्कर मिल सकती है। लाइवस्ट्रीम वीडियो के लिए वर्तमान में इन्हें अच्छी-खासी मात्रा में इस्तेमाल किया जाता है।बता दें कि सोनी ने भी साल 2014 में लाइव स्ट्रीम फीचर से लैस  एक्स...

एयरटेल ने चुनिंदा प्रीपेड ग्राहकों के लिए 65 रुपये का रीचार्ज पैक उतारा है। इस ऑफर में कंपनी यूज़र को 1 जीबी डेटा 28 दिन की वैधता के साथ दे रही है।

Airtel 65 रुपये में दे रही है 1 जीबी डेटा भारती एयरटेल ने चुनिंदा प्रीपेड ग्राहकों के लिए 65 रुपये का रीचार्ज पैक उतारा है। इस ऑफर में कंपनी यूज़र को 1 जीबी डेटा 28 दिन की वैधता के साथ दे रही है। ध्यान रहे, 65 रुपये का प्रीपेड पैक 4जी डेटा के साथ नहीं, बल्कि 28 दिन की वैधता के साथ 2जी या 3जी डेटा का फायदा देगा।  टेलीकॉम टॉक  की रिपोर्ट के मुताबिक, 65 रुपये का यह रीचार्ज पैक चुनिंदा ग्राहकों के लिए ही मान्य होगा। इसके अलावा अगर यूज़र को ज्यादा डेटा 4जी स्पीड के साथ चाहिए तो कंपनी के पास 98 रुपये का भी रीचार्ज पैक है, जो यूज़र को समान वैधता के साथ 2 जीबी 3जी व 4 जी डेटा देगा। रिपोर्ट की मानें तो चुनिंदा यूज़र को 98 रुपये में 5 जीबी डेटा भी दिया जाएगा। अगर आप भी Airtel ग्राहक हैं तो माय एयरटेल ऐप में जाकर अपने नंबर पर ऑफर की उपलब्धता जांच सकते हैं। 65 रुपये वाले एयरटेल प्लान की टक्कर रिलायंस जियो के दो रीचार्ज पैक से होगी। पहला 49 रुपये वाला प्लान, जिसे सिर्फ जियो फोन यूज़र ही इस्तेमाल कर सकते हैं। दूसरा 98 रुपये वाला प्लान, जो यूज़र को 2 जीबी 3जी, 4जी डेटा, असीमित क...