Skip to main content

KL Saigal का Google Doodle: बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार को ऐसे किया जा रहा है याद

KL Saigal ?? Google Doodle: ??????? ?? ???? ????????? ?? ??? ???? ?? ??? ?? ???
केएल सहगल को गूगल डूडल का नमन
KL Saigal का Google Doodle: बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार को ऐसे किया जा रहा है याद
Google ने doodle के ज़रिए बुधवार को भारत के पहले सुपरस्टार KL Saigal को याद किया है। हिंदी सिनेमा में बेमिसाल गायक रहे केएल सहगल का जन्म 11 अप्रैल, 1904 को हुआ था। उनके 114वें जन्मदिन के मौके पर Google ने डूडल बनाकर उन्हें याद किया है। शानदार गायक होने के साथ-साथ सहगल ने अपने अभिनय से भारतीय दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। अपने हुनर के दम पर उन्हें देश का पहला सुपरस्टार कहा जाने लगा। साल 1935 में आई फिल्म 'देवदास' KL Saigal के करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई। 

Google Doodle के ज़रिए सहगल को एक माइक के सामने गाते हुए दिखाया है। Doodle में KL Saigal के पीछे कोलकाता भवनों की झलक भी देखी जा सकती है। Google का आज का डूडल जानी-मानी कलाकार विद्या नागराजन ने बनाया है। उनका जन्म 11 अप्रैल 1904 को हुआ था। अपने 15 साल से भी लंबे करियर में उन्होंने 185 से ज़्यादा गाने गाए और अपनी एक अलग पहचान बनाई और हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार बने।
 
एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्मी दुनिया में कदम रखने के बाद KL Saigal ने अपने 15 साल के करियर में कुल 36 फिल्मों में काम किया। इनमें उन्होंने 28 हिंदी फिल्में की जबकि 7 बंगाली फिल्मों में काम किया। इसमें प्रेसिडेंट, माई सिस्टर, जिंदगी, चांदीदास, भक्त सूरदास तानसेन खासा हिट रहीं। हालांकि इस दिग्गज कलाकार का महज 42 साल की उम्र में निधन हो गया। बाद में वह लता मंगेशकर, किशोर कुमार, मोहम्मद रफी और मुकेश सहित कई दिग्गज गायकों के लिए प्रेरणा साबित 
Google ने आज भारतीय इतिहास के इसी दिग्गज का डूडल बनाया है। डूडल में केएल सहगल की जिस तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है उसमें वह गाना गा रहे हैं। उनकी तस्वीर के पीछे कोलकाता के कुछ तस्वीरें लगाई हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि पूर्व में भारतीय फिल्मी दुनिया और बॉलीवुड का केंद्र कोलकाता होता था। बाद में इसकी धमक मुंबई के नाम होती चली गई। Google ने आज भारतीय इतिहास के इसी दिग्गज को डूडल के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की है। Google डूडल में केएल सहगल की जिस तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है, उसमें वह गाना गा रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

Jio Recharge2018 All PlanFor Jio

                           रिलायंस जियो के हर दिन 1 जीबी डेटा वाले रीचार्ज पैक मंगलवार से हो जाएंगे सस्ते hkkanpur.blogspot.in रिलायंस जियो के नए साल के मौके पर एक और धमाका करने की तैयारी की है। गैजेट्स 360 को सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि हैप्पी न्यू ईयर 2018 ऑफर के तहत प्रतिदिन 1 जीबी डेटा वाले प्लान की कीमत 60 रुपये तक कम कर दी गई है। ताज़ा कटौती के बाद 1 जीबी प्रति दिन 4जी डेटा वाला 199 रुपये का मौज़ूदा प्लान ग्राहकों को 149 रुपये में मिलेगा। मज़ेदार बात है कि टैरिफ में नए बदलाव के बाद एक बार फिर रीचार्ज पैक अक्टूबर से पहले वाली कीमत के आसपास उपलब्ध होंगे। जियो प्रीपेड रीचार्ज पैक को सस्ता करने के अलावा कंपनी प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा वाले भी कई प्लान पेश करेगी। टैरिफ में बदलाव और नए प्लान मंगलवार को प्रभावी तौर पर लागू हो जाएंगे। कंपनी आने वाले दिनों में ऐसे ही और कई ऑफर का ऐलान करेगी।  मंगलवार से 199, 399, 459 और 499 रुपये वाले जियो प्लान अब ग्राहकों को क्रमशः 149, 349, 399 और 449 रुपये म...

कैसे करें Google Assistant की मदद से कॉल या मैसेज, जानें... Google Assistant से कॉल

फोन को बिना हाथ लगाए ऐसे करें कॉल और एसएमएस वर्चुअल सहायक Google Assistant के बारे में आपने ज़रूर सुना होगा। संभव है कि आपने इसे अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन में इस्तेमाल भी किया हो। कुछ ही दिन पहले Google Assistant को  हिंदी भाषा समझने के लिए सक्षम बना दिया गया है। दरअसल, Google Assistant एक वर्चुअल असिस्टेंट है, जो आपके लिए काम को आसान बनाने का काम करती है। यह असिस्टेंट आपके रोज़मर्रा के कामों में सहायता कर सकती है। कैलेंडर, जीमेल, सर्च, फोटो, मैप और ऐसे कई ऐप को यह आपके बोलने भर से चलाना करना शुरू कर देती है।  यह किसी ऐसे वास्तविक सहायक की तरह है, जो आपके सवालों के जवाब देगी। हंसी-मज़ाक से लेकर सुबह के अलार्म लगाने जैसी ज़रूरी चीज़ें आपके लिए करेगी। सबसे ज़रूरी पहलू, यह आपके एक इशारे पर कॉल और एसएमएस भी करने में सक्षम है। संभव है, कभी आपके दोनों हाथों में सामान हो, आप किसी आपात अवस्था में हों या हाथ से कॉल करने के बजाय आपके पास बोलकर कॉल करने वाला ही विकल्प बचा हो, ऐसे में Google Assistant आपके लिए किसी को भी कॉल और एसएमएस कर सकती है...   गूगल असिस्टेंट से...

जियो फोन यूज़र के लिए खुशखबरी, 14 फरवरी से फोन में चलेगा

जियो फोन यूज़र के लिए खुशखबरी, 14 फरवरी से फोन में चलेगा फेसबुक भी जियो फोन यूज़र के लिए खुशखबरी है। बुधवार से रिलायंस जियो अपने  जियो फोन  में फेसबुक ऐप का खास वर्ज़न उपलब्ध करवा रही है। 14 फरवरी से उपलब्ध होने वाले इस वर्ज़न को जियो ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकेगा। यह ऐप खास तौर पर जियो काईओएस के लिए तैयार किया गया है। ज्ञात हो कि जियो का स्मार्ट 4जी फीचर फोन वेब-आधारित काई ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। नए फेसबुक ऐप की बात करें तो यह पुश नोटिफिकेशन, वीडियो, एक्सटर्नल लिंक के साथ सिंकिंग को जियो फोन में सपोर्ट करेगा। साथ ही जियो फोन में दिए गए कर्सर फीचर को भी यह ऐप न्यूज़ फीड और फोटो के लिए सपोर्ट करेगा।  इस ऐलान के बाद फेसबुक एक थर्ड पार्टी ऐप की तरह कस्टम काईऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने के लिए उपलब्ध हो जाएगा। इससे पहले भी इस तरह के फोन में बाहरी ऐप को हैंडसेट में जगह मिली है। इससे पहले कैलिफोर्निया के एक स्टार्टअप ने फीचर फोन में व्हॉट्सऐप देकर इस तरह की चर्चा पर विराम लगा दिया था कि ऐसे हैंडसेट में व्हॉट्सऐप, फेसबुक संभव नहीं है जियो के डायरेक्टर आकाश...