Skip to main content

Posts

व्हाट्सऐप पर आएगा ऐसा फीचर

व्हाट्सऐप पर आएगा ऐसा फीचर जो दिलाएगा गुड मॉर्निंग जैसे मैसेज से छुटकारा! अब व्हाट्सऐप पर जल्द 'गुड मॉर्निंग' जैसे फोरवार्डिड और स्पैम मैसेज से छुटकारा मिल सकता है। व्हाट्सऐप एक ऐसे फीचर का टेस्ट करते देखा गया है, जिसमें आपको फोरवार्ड किए हुए मैसेज के ऊपर 'फोर्वार्डिड' लिखकर आएगा। यानी, अगर आप हर दिन गुड मॉर्निंग, गुड नाइट जैसे फोरवार्ड किए जाने वाले मैसेज पसंद नहीं करते, तो आपको राहत मिल सकती है। यह फीचर डब्ल्यूएबीटाइनफो की नज़र में आया है, जो व्हाट्सऐप का अपडेट ट्रैकर है। दावा किया गया है कि यह फीचर व्हाट्सऐप बीटा में एंड्रॉयड वी2.18.67 वर्ज़न के लिए है।  इसके साथ ही आपको बता दें स्टीकर फीचर अब एंड्रॉयड के लिए व्हाट्सऐप बीटा पर जारी कर दिया गया है। यह पहले विंडोज़ फोन के लिए आया था। ये दोनों फीचर बाइ डिफॉल्ट डिसेबल रखे गए हैं। वेबसाइट के मुताबिक, व्हाट्सऐप पर अगर यूज़र को किसी का फोरवार्डिड मैसेज मिलता है, तो अब उसे इस बात की जानाकरी दी जाएगी।   बता दें कि व्हाट्सऐप ने हाल में एंड्रॉयड और विंडोज़ फोन के लिए बीटा वर्ज़न में ग्रुप डिस्क्रिप्शन फीचर दिया...

वीओएलटीई सेवा की शुरुआत 1 मार्च से

आइडिया 4जी वीओएलटीई सेवा की शुरुआत 1 मार्च से टेलीकॉम कंपनी आइडिया 1 मार्च से 4जी वीओएलटीई सेवा शुरू करने जा रही है। शुरुआती तौर पर यह सेवा जियो की तरह कंपनी अपने कर्मचारियों को देगी। मार्च के पहले 15 दिन के भीतर आइडिया की वीओएलटीई सेवा 30 शहरों समेत 4 सर्कल में शुरू की जाएगी। कोच्चि, त्रिवेंद्रम, कालीकट, पुणे, नासिक, नागपुर, अहमदाबाद, सूरत, राजकोट और हैदराबाद इन शहरों में शामिल होंगे। आइडिया की 18 अप्रैल तक सभी 20 4जी सर्कल में वीओएलटीई सेवा लागू करने की योजना है। बता दें कि कर्मचारियों से इतर यह सेवा आम आइडिया यूज़र के लिए कब से शुरू होगी, इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।  जैसा कि हमने पहले बताया, शुरुआत में यह सेवा कंपनी के कर्मचारियों को दी जाएगी। कर्मचारी कंपनी द्वारा प्रदान की गई सेवा के ज़रिए आम कॉल की तुलना में एचडी कॉल क्वालिटी का अनुभव कर पाएंगे। इस सेवा के ज़रिए वॉयस कॉल के दौरान भी इंटरनेट सेवा का निर्बाध ढंग से लाभ उठाया जाना संभव होगा। 4जी नेटवर्क के दायरे से बाहर आने पर यूज़र अपने आप 3जी व 2जी पर शिफ्ट हो सकेंगे। इस सेवा के साथ ही आइडिया तमाम ...

बीएसएनएल का 'होली धमाका' प्लान लॉन्च, 399

बीएसएनएल का 'होली धमाका' प्लान लॉन्च, 399 रुपये में मिलेगा 30 जीबी डेटा जियो, एयरटेल और वोडाफोन से सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल की टक्कर लगातार तेज़ हो रही है। एक के बाद एक किफायती प्लान लाने की कड़ी में अब बीएसएनएल ने 399 रुपये वाला 'होली धमाका' प्लान लॉन्च किया है, जो यूज़र को 30 जीबी डेटा देगा। इस प्लान में असीमित कॉल सेवा भी जुड़ी हुई है। यह प्लान पोस्टपेड ग्राहकों के लिए होगा और इसे 1 मार्च से लिया जा सकता है। इसकी वैधता एक बिलिंग साइकल (28-31 दिन तक) होगी।  399 रुपये के इस प्लान में 30 जीबी डेटा यूज़र को मिलेगा, जिसमें प्रतिदिन डेटा इस्तेमाल की कोई सीमा नहीं होगी। यह प्लान, नए और मौज़ूदा, दोनों तरह के ग्राहकों के लिए है। सब्सक्राइबर से एसटीडी और लोकल कॉल का चार्ज नहीं लिया जाएगा। साथ ही रोमिंग में की गईं कॉल भी पूरी तरह मुफ्त होंगी। ध्यान रहे, बीएसएनएल की 4जी सेवा फिलहाल केरल के कुछ सर्कल में ही लागू हैं। हालांकि, कंपनी ने देश के भीतर 10 सर्कल में 4जी वीओएलटीई सर्विस देने की दिशा में नोकिया से हाथ मिलाया है। बता दें कि कुछ दिन पहले बीएसएनएल के चेयर...

चांद पर 4जी नेटवर्क के लिए नोकिया,

चांद पर 4जी नेटवर्क के लिए नोकिया, वोडाफोन और ऑडी ने मिलाया हाथ! अगले साल चांद पर भी 4जी कनेक्टिविटी हो सकती है। नोकिया, वोडाफोन और ऑडी की साझेदारी में मून मिशन के तहत इस उपलब्धि को अंजाम दिए जाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। वोडाफोन जर्मनी, नोकिया और कार निर्माता ऑडी ने मंगलवार को बताया कि हम सभी (कंपनियां) इस मिशन के तहत काम कर रहे हैं। बताया गया कि जिस दिन चांद पर पहले नासा वैज्ञानिक ने कदम रखा था, उसके ठीक 50 साल बाद इस मिशन को अंजाम दिया जाएगा। वोडाफोन ने बताया कि उसने नोकिया को इस मिशन में तकनीकी साझेदार बनाया है, जो स्पेस-ग्रेड नेटवर्क तैयार करेगा। इसके लिए एक हार्डवेयर का एक टुकड़ा तैयार होगा, जिसका वज़न शक्कर के थैले से भी कम होगा।  वोडाफोन ने बताया, ''कंपनियां बर्लिन की पीटीसाइंटिस्ट कंपनी के साथ काम में जुट गई हैं। साल 2019 में केप कैनावेरल से स्पेसएक्स फाल्कन 9 रॉकेट पर मुहिम को लॉन्च किया जाएगा।'' वोडाफोन जर्मनी के सीई हैन्स अमेत्सरीटर ने  कहा, ''इस प्रोजेक्ट में मोबाइल नेटवर्क इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास की आधुनिक तकनीक शामिल की गई है।...

जियो को चुनौती देने के लिए

जियो को चुनौती देने के लिए वोडाफोन की दो नए प्रीपेड पैक उतारने की तैयारी! खबर है कि भारती एयरटेल और रिलायंस जियो को चुनौती देने के विचार से वोडाफोन इंडिया 549 और 799 रुपये के दो मासिक प्लान लॉन्च करने वाली है। इन प्लान में हर दिन इस्तेमाल के लिए क्रमशः 3.5 जीबी और 4.5 जीबी डेटा मिलेगा। 549 रुपये वाले पैक की सीधी भिड़ंत रिलायंस जियो के 509 रुपये वाले पैक से होगी जिसमें ग्राहकों को 28 दिन के लिए प्रतिदिन 3 जीबी डेटा मिलता है। वहीं, जियो के पास 799 रुपये का प्लान भी है। 28 दिन की वैधता वाले इस प्लान में हर दिन इस्तेमाल के लिए 5 जीबी डेटा मिलेगा। पिछले महीने एयरटेल ने भी 799 रुपये वाला प्लान लॉन्च किया था। इस पैक में हर दिन इस्तेमाल के लिए 3.5 जीबी डेटा मिलता है। इसके बाद ही रिलायंस जियो ने अपने 799 रुपये वाले पैक को अपग्रेड किया था।  प्रतिदिन 3.5 जीबी डेटा के हिसाब से 549 रुपये वाले पैक में वोडाफोन यूज़र को 28 दिनों में कुल 98 जीबी डेटा मिलेगा। दूसरी तरफ, 799 रुपये वाले पैक में कुल 126 जीबी 4जी डेटा दिया जाएगा। इस पैक में अनलिमिटेड कॉल, एसटीडी और रोमिंग वॉयस कॉल की सुविधा ...

180 दिनों तक अनलिमिटेड वॉयस कॉल के लिए

एयरटेल का 995 रुपये वाला प्रीपेड पैक 180 दिनों तक अनलिमिटेड वॉयस कॉल के लिए मोबाइल रीचार्ज से लंबे वक्त तक छुट्टी चाहिए तो आपको एयरटेल का नया अनलिमिटेड प्रीपेड पैक भाएगा। इस टेलीकॉम कंपनी ने 995 रुपये का पैक लॉन्च किया है। इसमें यूज़र को अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा मिलती है, रोमिंग में भी। 180 दिनों की वैधता वाले इस पैक में ग्राहकों को हर महीने 1 जीबी 3जी/4जी डेटा दिया जाएगा। इस तरह से कुल डेटा 6 जीबी होगा। इसके अलावा हर दिन 100 एसएमएस मुफ्त भेजने की भी सुविधा होगी। वैसे, एयरटेल के बाकी अनलिमिटेड वॉयस कॉल पैक एक सीमा के साथ आते हैं। लेकिन 995 रुपये के रीचार्ज पैक में कोई सीमा नहीं है। यह ऑफर दिल्ली-एनसीआर, तेलंगाना, तमिलनाडु और अन्य टेलीकॉम सर्कल के ग्राहकों के लिए उपलब्ध है।  एयरटेल का नया 995 रुपये वाला पैक उन यूज़र के लिए है जो फोन पर बहुत ज़्यादा बातें करना पसंद करते हैं। दूसरी तरफ, इस पैक के साथ मिलने वाला डेटा निराश करेगा। क्योंकि एयरटेल के ज़्यादातर अनलिमिटेड पैक हर दिन 1 जीबी 3जी/4जी डेटा की सुविधा के साथ आते हैं। इस पैक की कीमत एयरटेल के 999 रुपये वाले प्रीपेड पैक...

3,595 रुपये का फायदा

जियोफाई खरीदें 1,999 रुपये में, होगा 3,595 रुपये का फायदा रिलायंस जियो अब जल्द ही 1,999 रुपये के जियोफाई में मुफ्त डेटा और जियो वाउचर देना शुरू करेगी। इस ऑफर में ग्राहकों को कुल 3,595 रुपये का फायदा होगा। गैजेट्स 360 को पता चला है कि इस ऑफर के ज़रिए कंपनी 999 रुपये वाला जियोफाई 1,999 रुपये में देगी, जिसमें यूज़र को 1,295 रुपये का बंडल्ड डेटा और 2,300 रुपये के जियो वाउचर मिलेंगे। बता दें कि पिछले साल सितंबर में ही  जियोफाई की कीमत 1,999 रुपये से घटकर 999 रुपये  हुई थी। साथ ही एयरटेल ने भी अपने 4जी हॉटस्पॉट की  कीमत 999 रुपये  कर दी थी।  आगामी ऑफर के तहत, 1,999 रुपये का जियोफाई खरीदने वाले यूज़र को 1,295 रुपये मूल्य का डेटा मिलेगा। इसके तहत यूज़र 1.5 जीबी, 2 जीबी और 3 जीबी वाले प्लान का इस्तेमाल कर पाएंगे। पेटीएम, आजियो और रिलायंस डिजिटल के फायदे मिलाकर यूज़र को कुल 2,300 रुपये का फायदा मिलेगा। जोड़-घटाव करके देखें तो दोनों ऑफर को साथ में रखने पर मंहगी कीमत में जियोफाई खरीदने वाले यूज़र को 3,595 रुपये का फायदा होगा। नया जियो ऑफर अभी लाइव नहीं हुआ है ...

नए 4जी स्मार्टफोन पर 2,000 रुपये कैशबैक का ऑफर

जियो और एयरटेल को आइडिया की चुनौती, हर नए 4जी स्मार्टफोन पर 2,000 रुपये कैशबैक का ऑफर Techswamiji Himanshu Kushwaha |  Updated: Feb 23, 2018 14:12 IST रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन को चुनौती देने के मकसद से आइडिया सेल्युलर ने नया कैशबैक ऑफर पेश किया है। यह टेलीकॉम कंपनी अपने सब्सक्राइबर को नया 4जी स्मार्टफोन खरीदने पर 2,000 रुपये तक कैशबैक देगी। यह ऑफर प्रीपेड के साथ पोस्टपेड सब्सक्राइबर के लिए है। कंपनी का यह कैशबैक ऑफर हाल के दिनों में चलन में रहे 'प्रभावी कीमत' ऑफर से थोड़ा अलग है। क्योंकि प्रभावी कीमत वाला ऑफर सीमित मॉडल तक ही सीमित है। आइडिया के नए ऑफर में सब्सक्राइबर को अपनी पसंद के 4जी स्मार्टफोन चुनने की सुविधा है। इस ऑफर की सीधी भिड़ंत जियो के नए फुटबॉल ऑफर और एयरटेल के मेरा पहला स्मार्टफोन प्रोग्राम से है।  आइडिया का कहना है कि प्रीपेड ग्राहकों को कैशबैक पाने के लिए 199 रुपये के रीचार्ज पैक से हर महीने रीचार्ज करना होगा। वैसे, पहले 18 महीने में कुल 3,000 रुपये के रीचार्ज कराने पर 750 रुपये कैशबैक मिलेगा। बाकी बची राशि अगले 18 महीने बाद मिलेगी। इस दौरान ...

आपका मोबाइल नंबर 10 अंकों वाला ही रहेगा,

आपका मोबाइल नंबर 10 अंकों वाला ही रहेगा, मशीन के लिए आएगा 13 अंकों वाला सिम Himanshu Kushwaha |  Updated: Feb 22, 2018 11:50 IST बुधवार से एक खबर इंटरनेट पर छाई हुई है कि आने वाले समय में हमें 13 अंकों का मोबाइल नंबर मिलेगा। दरअसल, यह खबर पूरी तरह से सही नहीं है। वास्तविक जानकारी यह है कि सिम आधारित मशीनों के बीच (एम2एम) संवाद के लिए जल्द ही 13 अंकों की नयी नंबर सीरीज़ इस्तेमाल होगी। इसका इस्तेमाल इंटरनेट के जरिए निगरानी कैमरे व कार ट्रेकिंग जैसे विभिन्न उपकरणों के नियंत्रण के लिए किया जा सकेगा। साफ-साफ बताया गया है कि मोबाइल नंबरों के लिए 10 अंकों की मौजूदा व्यवस्था ही कायम रहेगी।  ऐसा माना जाता है कि दूरसंचार विभाग ने भारत संचार निगम बीएसएनएल सहित अन्य कंपनियों को सूचित किया है कि 13 अंकों की नंब​र सीरीज़ का इस्तेमाल मशीन टू मशीन (एम2एम) संवाद में किया जाएगा। एम2एम संवाद में जहां 13 अंकों वाली नंबर योजना का उपयोग एक जुलाई 2018 से होगा। वहीं, मोबाइल फोन नंबरों के लिए 10 अंकों की मौजूदा व्यवस्था कायम रहेगी।  बीएसएनएल ने अपने उपकरण वेंडरों को हाल ही में भेजे गए...

वोडाफोन प्रीपेड का नया प्लान

वोडाफोन प्रीपेड का नया प्लान, असीमित कॉल के साथ हर दिन 1 जीबी डेटा किफायती डेटा देने के मामले में टेलीकॉम कंपनियों का जियो से मुकाबला जारी है। इसी कड़ी में अब वोडाफोन अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए दो नए प्लान लेकर आई है। 28 दिन की वैधता वाले ये प्लान यूज़र को हाई स्पीड डेटा और असीमित वॉयस कॉल का फायदा देंगे। कंपनी ने 158 रुपये का एक प्लान पेश किया है, जिसमें यूज़र को असीमित वॉयस कॉल (250 मिनट प्रतिदिन और 1,000 मिनट प्रति सप्ताह) का लाभ मिलेगा। इसके अतिरिक्त यह प्लान यूज़र को 1 जीबी 4जी, 3जी डेटा हर दिन देगा। प्लान की वैधता 28 दिन है। दूसरा पैक 151 रुपये का है। इसमें यूज़र को 28 दिन की वैधता के साथ कुल 1 जीबी 4जी, 3जी डेटा मिलेगा। यह पैक असीमित वॉयस कॉल की सुविधा के साथ आएगा। ध्यान रहे, ये दोनों पैक अभी सिर्फ केरल सर्कल के लिए लागू किए गए हैं।  बता दें कि वोडाफोन का 158 रुपये वाला प्लान सीधे रिलायंस के 149 रुपये वाले प्लान को टक्कर देता है। जियो का यह प्लान असीमित वॉयस कॉल, 100 एसएमएस प्रतिदिन और 1.5 जीबी डेटा (प्रतिदिन) 28 दिनों की वैधता के साथ प्रदान करता है। साथ ही इस ...

व्हाट्सऐप का नया फीचर, स्टीकर के साथ लोकेशन कर सकेंगे साझा

व्हाट्सऐप का नया फीचर, स्टीकर के साथ लोकेशन कर सकेंगे साझा सीमित विंडोज़ फोन यूज़र का ध्यान रखते हुए व्हाट्सऐप ने कुछ फीचर में बढ़ोत्तरी की है। विंडोज़ फोन के लिए नया व्हाट्सऐप बीटा अपडेट, 2.18.24. वर्ज़न के साथ देखा गया है। इस अपडेट में यूज़र को नए स्टीकर, आइकन देखने को मिल सकते हैं। ये फीचर एंड्रॉयड और आईफोन के लिए  उपलब्ध व्हाट्सऐप से हटकर होंगे। यह नया अपडेट विंडोज़ फोन यूज़र को लाइव लोकेशन साझा करने की सुविधा भी देगा, जो अब तक आईफोन व एंड्रॉयड यूज़र के लिए उपलब्ध थी। नया फीचर यूज़र तक कुछ सप्ताह में स्टेबल बिल्ड के साथ जारी कर दिया जाएगा।   विंडोज़ फोन के लिए नए बीटा अपडेट को सबसे पहले  WABetaInfo  के हवाले से देखा गया है। लाइव लोकेशन फीचर की बात करें तो एंड्रॉयड और आईओएस में पिछले साल अक्टूबर में यह फीचर दिया गया था। फीचर के ज़रिए लोग अपनी संपर्क सूची में शामिल लोगों के साथ लाइव लोकेशन साझा कर सकते हैं। नया वर्ज़न विंडोज़ फोन के लिए आधुनिक स्टीकर फीचर भी लेकर आ रहा है, जिससे समूह व व्यक्तिगत वार्ता के दौरान इन स्टीकर का इस्तेमाल संभव होगा। ...

गूगल पे होगा पेमेंट का नया ठिकाना

गूगल पे होगा पेमेंट का नया ठिकाना, एंड्रॉयड पे और वॉलेट अब ठंडे बस्ते में दिग्गज कंपनी गूगल जल्द एंड्रॉयड पे और गूगल वॉलेट की जगह 'गूगल पे' की सुविधा लेकर आ रही है। गूगल ने इसे लेकर इसी साल जनवरी में ऐलान किया था। जारी किए जाने वाले नए अपडेट के ज़रिए यूजर को नए डिज़ाइन और फीचर के साथ यूपीआई सेवा मुहैया करवाई जाएगी। साथ ही गूगल वॉलेट ऐप का नया डिज़ाइन भी जारी किया जाएगा, जिसे गूगल पे सेंड का नाम दिया गया है।  ब्लॉग पोस्ट  में दी गई जानकारी के मुताबिक, गूगल पे ऐप का वर्ज़न डाउनलोड/अपडेट के लिए जारी कर दिया गया है। गूगल ने नए फीचर के साथ इसकी  वेबसाइट  को भी अपडेट भी किया है। लेकिन यूज़र को इस्तेमाल के लिए यह उपलब्ध होने में अभी वक्त लगेगा।  कंपनी की ओर से 4 नए यूट्यूब वीडियो भी जारी किए गए हैं, जिसमें नए ऐप को इस्तेमाल करने से जुड़ी जानकारियां दी गई हैं। इसमें ऐप की सुरक्षा और इस्तेमाल के साथ-साथ पेमेंट आदि सेवाओं के बारे में विस्तार से यूज़र को बताया गया है। हालांकि, ऐप के फंक्शन में कोई बड़े बदलाव नहीं किए गए हैं। बता दें कि गूगल पे ऐप के इंटरफेस में...

बीएसएनएल का नया अनलिमिटेड

बीएसएनएल का नया अनलिमिटेड प्रीपेड पैक 99 रुपये में  सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल अपने नए किफायती प्लान के साथ जियो से मुकाबला करने को तैयार दिख रही है। बीएसएनएल ने कैलकटा टेलीकॉम सर्कल में 99 रुपये का नया प्लान लॉन्च किया है। यह प्लान 26 दिन की वैधता के साथ आएगा, जिसमें यूज़र को दिल्ली और मुंबई छोड़कर असीमित वॉयस कॉल (रोमिंग में भी) सेवा मिलेगी। कैलकटा टेलीफोन्स के सीजीएम एसपी त्रिपाठी ने बताया, ''4जी सेवा शुरू करने से पहले बीएसएनेल 2100 मेगाहर्ट्ज़ स्पेकट्रम बैंड पर भी तेज़ी से काम कर रही है। इसके इसी साल मार्च तक शुरू होने की संभावना है।''    उन्होंने बताया कि उपकरण तैयार हैं और नई स्पेक्ट्रम सेवा जल्द ही शुरू हो जाएगी। कहा गया है कि 4जी सेवा 650 टावर के ज़रिए देश के विभिन्न हिस्सों में जल्द शुरू हो सकती है। त्रिपाठी के मुताबिक, 99 रुपये वाले प्लान के साथ-साथ कंपनी ने 319 रुपये का प्लान भी उतारा है, जिसकी वैधता 90 दिन के लिए होगी। यह प्लान भी 99 रुपये वाले प्लान की तरह असीमित वॉयस कॉल सेवा के साथ आएगा। बता दें कि कंपनी का 999 रुपये वाला प्लान 181 दिनों के...

एयरटेल 9 रुपये में दे रही है

Airtel Rs. 9 Plan एयरटेल 9 रुपये में दे रही है 1 दिन के लिए अनलिमिटेड कॉल, रोमिंग में भी रिलायंस जियो की आक्रामक रणनीति और लुभावने ऑफर के कारण बाकी टेलीकॉम कंपनियों के पास नए-नए प्रीपेड पैक लॉन्च करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। अब देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने मात्र 9 रुपये का प्रीपेड वाउचर पेश किया है। 9 रुपये के रीचार्ज पैक में एयरटेल यूज़र अनलिमिटेड वॉयस कॉल का फायदा उठा सकेंगे। इसके अलावा एसएमएस और डेटा का भी फायदा मिलेगा।   Airtel का 9 रुपये वाला प्लान Airtel के 9 रुपये वाले पैक से रीचार्ज कराने पर सब्सक्राइबर एक दिन के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉल का फायदा उठा पाएंगे। यह सुविधा रोमिंग में भी मिलेगी। इसके अलावा दिनभर के लिए 100 एसएमएस भी मुफ्त होंगे। साथ में 100 एमबी डेटा दिया जाएगा। एयरटेल का 9 रुपये वाला प्रीपेड पैक रिलायंस जियो के 19 रुपये वाले रीचार्ज प्लान के जवाब में है। जियो का 19 रुपये वाला पैक अनलिमिटेड कॉल, 20 एसएमएस और 150 एमबी डेटा के साथ आता है। एयरटेल के पास एक 23 रुपये का प्रीपेड प्लान भी है। इसकी वैधता 2 दिनों की है और सब्सक्राइबर को अस...

जियो फोन की बिक्री अब अमेज़न पर भी, मिल रहा है अतिरिक्त कैशबैक

जियो फोन की बिक्री अब अमेज़न पर भी, मिल रहा है अतिरिक्त कैशबैक रिलायंस जियो का लोकप्रिय 'इंडिया का स्मार्टफोन' अब ई-कॉमर्स वेबसाइट  अमेज़न इंडिया  पर भी बिकेगा। इससे पहले   जियो फोन  सिर्फ रिलायंस डिजिटल स्टोर, जियो वेबसाइट, मायजियो ऐप और रिलायंस जियो के साझेदार स्टोर पर ही बिक्री के लिए उपलब्ध था। अमेज़न इंडिया से 3 साल के सिक्यॉरिटी डिपॉज़िट के साथ इसे 1,500 रुपये में खरीदा जा सकता है। यानी, यूज़र 3 साल बाद अगर इस फोन को वापस करते हैं तो उन्हें 1,500 रुपये वापस मिल जाएंगे।  पहले की तरह, नए जियो फोन यूज़र को करीबी रिलायंस डिजिटल स्टोर या जियो पार्टनर स्टोर जाकर अपने आधार कार्ड व फोन के असल डिब्बे के साथ फोन को ऐक्टिवेट करवाना होगा। अमेज़न, जियो फोन पर एक एक्सक्लूसिव ऑफर भी दे रही है। ऑफर के तहत यूज़र को अमेज़न पे बैलेंस से जियो फोन खरीदने पर 50 रुपये का कैशबैक भी मिलेगा। अमेज़न पे का इस्तेमाल करते हुए मोबाइल रीचार्ज करने वाले यूज़र को भी 50 रुपये तक का फ्लैट 50 कैशबैक मिलेगा। जियोफोन में वॉयस सर्मथित जियो असिस्टेंट मौज़ूद है। इसकी...

गूगल तेज़ से अब करें

गूगल तेज़ से अब करें बिजली, पानी और गैस के बिल का भुगतान यूपीआई फीचर से लैस गूगल तेज़ ऐप अब यूज़र के बिल पेमेंट करना भी शुरू करेगा। कैशलैस लेन-देन के बाद अब गूगल के तेज़ ऐप में बिल पेमेंट करने का विकल्प भी जोड़ा गया है। नया ऐप एंड्रॉयड और आईओएस, दोनों में उपलब्ध हो गया है। इसका सीधा मुकाबला पेटीएम, मोबीक्विक जैसे मोबाइल वॉलेट से होगा, जो काफी लंबे वक्त से बिल पेमेंट की सुविधा दे रहे हैं। पिछले साल गूगल ने दिसंबर में इसे लेकर ऐलान किया था। आप गूगल तेज़ ऐप के माध्यम से अब बिजली बिल, गैस बिल और लैंडलाइन बिल भर पाएंगे। इसके अलावा यह ऐप डीटीएच रीचार्ज और इंश्योरेंस के प्रीमियम को भी सपोर्ट करेगा। ऐप में फिलहाल एसीटी, एयरटेल, डिशटीवी, डोकोमी, एमटीएनएल और टाटा पावर समेत 70 बिल पेमेंट जोड़े गए हैं।  गैज़ेट्स 360 को किए ईमेल में गूगल के प्रवक्ता ने बताया, ''जैसा कि हमने 2017 में ऐलान किया था, हम गूगल तेज़ के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए बिल पेमेंट का विकल्प शामिल कर रहे हैं।'' बिल भरने के लिए आपको ऐप के पेमेंट सेक्शन में जाकर सिलेक्ट पेमेंट पर टैप करना होगा। यहां ऐक...

जीमेल गो ऐप डाउनलोड के लिए

जीमेल गो ऐप डाउनलोड के लिए गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध, कम होगी डेटा की खपत एंड्रॉयड ओरियो (गो एडिशन) की राह पर चलते हुए गूगल ने जीमेल गो ऐप डाउनलोड के लिए जारी कर दिया है। यह ऐप एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलने वाली डिवाइस के साथ काम करेगा। इसे  गूगल प्ले स्टोर  व एपीके स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। बता दें कि इससे पहले गूगल विभिन्न 'गो' ऐप ला चुकी है, जिनमें फाइल्स गो, जीबोर्ड गो, गूगल गो, मैप्स गो और यूट्यूब गो शामिल हैं। इस ऐप के ज़रिए आप जीमेल के बुनियादी फीचर का इस्तेमाल तो कर ही पाएंगे, साथ ही इसके ज़रिए एक से ज्यादा ऐकाउंट, जीमेल से इतर आउटलुक, याहू जैसे अन्य ऐकाउंट चलाना भी सरल हो जाएगा।  जीमेल गो ऐप की एपीके फाइल का आकार रेग्युलर जीमेल ऐप से कहीं छोटा है। यह फाइल मौज़ूदा वर्ज़न (20.66 एमबी) के मुकाबले महज़ 9.51 एमबी की है। आकार छोटा होने के चलते यह इंस्टाल करने पर कम जगह घेरता है। रेग्युलर ऐप जहां 47 एमबी तक का स्पेस खा जाता है, वहीं यह वर्ज़न सिर्फ 25 एमबी स्टोरेज की खपत करता है। इसके हल्के बिल्ड के अलावा यह आपको ऐडवांस्ड इनबॉक्स फीचर देता है, जिसमें सो...

जियो फोन यूज़र के लिए खुशखबरी, 14 फरवरी से फोन में चलेगा

जियो फोन यूज़र के लिए खुशखबरी, 14 फरवरी से फोन में चलेगा फेसबुक भी जियो फोन यूज़र के लिए खुशखबरी है। बुधवार से रिलायंस जियो अपने  जियो फोन  में फेसबुक ऐप का खास वर्ज़न उपलब्ध करवा रही है। 14 फरवरी से उपलब्ध होने वाले इस वर्ज़न को जियो ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकेगा। यह ऐप खास तौर पर जियो काईओएस के लिए तैयार किया गया है। ज्ञात हो कि जियो का स्मार्ट 4जी फीचर फोन वेब-आधारित काई ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। नए फेसबुक ऐप की बात करें तो यह पुश नोटिफिकेशन, वीडियो, एक्सटर्नल लिंक के साथ सिंकिंग को जियो फोन में सपोर्ट करेगा। साथ ही जियो फोन में दिए गए कर्सर फीचर को भी यह ऐप न्यूज़ फीड और फोटो के लिए सपोर्ट करेगा।  इस ऐलान के बाद फेसबुक एक थर्ड पार्टी ऐप की तरह कस्टम काईऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने के लिए उपलब्ध हो जाएगा। इससे पहले भी इस तरह के फोन में बाहरी ऐप को हैंडसेट में जगह मिली है। इससे पहले कैलिफोर्निया के एक स्टार्टअप ने फीचर फोन में व्हॉट्सऐप देकर इस तरह की चर्चा पर विराम लगा दिया था कि ऐसे हैंडसेट में व्हॉट्सऐप, फेसबुक संभव नहीं है जियो के डायरेक्टर आकाश...

जानिए, कैसे भेजें व्हॉट्सऐप से पैसे

जानिए, कैसे भेजें व्हॉट्सऐप से पैसे यूपीआई आधारित 'व्हॉट्सऐप पेमेंट' भारत में दस्तक दे चुका है। यह फीचर भले ही अभी टेस्टिंग से गुज़र रहा है लेकिन न्यूज एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, जल्द देश के 20 करोड़ व्हॉट्सऐप यूज़र तक पहुंच जाएगा। पहले से डिजिटल पेमेंट सर्विस दे रहे 'पेटीएम' और 'गूगल तेज़' जैसी सेवाओं की 'व्हॉट्सऐप पेमेंट' से सीधी टक्कर होगी। अब व्हॉट्सऐप के ज़रिए आप अपने परिजनों, दोस्तों को चैटबॉक्स में जाकर ही पैसे भेज सकते हैं व उनसे पैसे मंगा सकते हैं। व्हॉट्सऐप पेमेंट यूपीआई के अलावा एसबीआई, आईसीआईसीआई, एचडीएफसी और ऐक्सिस बैंक समेत लगभग 70 बैंकों को सपोर्ट करता है।  आइए जानें, व्हॉट्सऐप के ज़रिए पैसों का लेन-देन कैसे करना है...   1. अपना व्हॉट्सऐप अपग्रेड करें अगर आप इस फीचर का इस्तेमाल पहली बार कर रहे हैं तो एक बार जांच लें कि आपका व्हॉट्सऐप अपडेट है या नहीं। एंड्रॉयड के लिए पेमेंट का फीचर व्हॉट्सऐप के 2.18.46 वर्ज़न पर मिलेगा। आईओएस यूज़र के लिए यह आने वाले दिनों में उपलब्ध करवाया जाएगा। अपग्रेड करने के बाद आप सेटिंग में जाकर पेमेंट...

अब फोन गुम जाए तो घबराएं नहीं,

अब फोन गुम जाए तो घबराएं नहीं, ताली या सीटी बजाएं स्मार्टफोन ने ज़िंदगी में कितनी जगह ले ली है, यह बताने की ज़रूरत नहीं है। रोज़मर्रा की भागदौड़ में ज़रा सी लापरवाही से फोन गुम हो जाता है। कई बार तो दफ्तर व घर के भीतर ही हम फोन रखकर भूल जाते हैं। ऐसे में ज्यादातर यूज़र किसी दूसरे फोन से रिंग करते हैं। और साइलेंट मोड पर होने की दशा में फोन ढूंढने में काफी वक्त ज़ाया हो जाता है। लेकिन क्या आपको पता है, कुछ दिलचस्प ऐप का इस्तेमाल कर आप ऐसी स्थिति में परेशान होने से बच सकते हैं। गूगल प्लेस्टोर पर बढ़िया रेटिंग और यूज़र रिव्यू के आधार पर हम आपको इन ऐप के बारे में सुझा रहे हैं। इनका इस्तेमाल कर आप सीटी या ताली बजाकर खोये हुए फोन का पता लगा सकते हैं:   Clap to Find जैसा कि नाम से अंदाज़ा लगाया जा सकता है, यह  ऐप  ताली की आवाज़ पहचानकर फोन खोजने में सक्षम है। दावा किया गया है कि यह ऐप यूज़र की ताली से सक्रिय हो जाता है और पता चल जाता है कि फोन कहां रखा है। दफ्तर या घर पर कहीं भी फोन गुम जाने की दिशा में यूज़र को एक बार में 3 ताली बजानी होंगी। इसमें साउंड, वाइब्रेट व...