Skip to main content

व्हाट्सऐप का नया फीचर, स्टीकर के साथ लोकेशन कर सकेंगे साझा

????????? ?? ??? ????, ?????? ?? ??? ?????? ?? ?????? ????
व्हाट्सऐप का नया फीचर, स्टीकर के साथ लोकेशन कर सकेंगे साझा
सीमित विंडोज़ फोन यूज़र का ध्यान रखते हुए व्हाट्सऐप ने कुछ फीचर में बढ़ोत्तरी की है। विंडोज़ फोन के लिए नया व्हाट्सऐप बीटा अपडेट, 2.18.24. वर्ज़न के साथ देखा गया है। इस अपडेट में यूज़र को नए स्टीकर, आइकन देखने को मिल सकते हैं। ये फीचर एंड्रॉयड और आईफोन के लिए  उपलब्ध व्हाट्सऐप से हटकर होंगे। यह नया अपडेट विंडोज़ फोन यूज़र को लाइव लोकेशन साझा करने की सुविधा भी देगा, जो अब तक आईफोन व एंड्रॉयड यूज़र के लिए उपलब्ध थी। नया फीचर यूज़र तक कुछ सप्ताह में स्टेबल बिल्ड के साथ जारी कर दिया जाएगा।
 
whatsapp


विंडोज़ फोन के लिए नए बीटा अपडेट को सबसे पहले WABetaInfo के हवाले से देखा गया है। लाइव लोकेशन फीचर की बात करें तो एंड्रॉयड और आईओएस में पिछले साल अक्टूबर में यह फीचर दिया गया था। फीचर के ज़रिए लोग अपनी संपर्क सूची में शामिल लोगों के साथ लाइव लोकेशन साझा कर सकते हैं। नया वर्ज़न विंडोज़ फोन के लिए आधुनिक स्टीकर फीचर भी लेकर आ रहा है, जिससे समूह व व्यक्तिगत वार्ता के दौरान इन स्टीकर का इस्तेमाल संभव होगा। साथ ही नोटिफिकेशन और स्टीकर की जुगलबंदी भी यूज़र को इसमें देखने को मिलेगी। इस फीचर का लाभ विंडोज़ फोन यूज़र नया बीटा वर्ज़न डाउनलोड कर उठा सकते हैं। ध्यान रहे, नए बीटा वर्ज़न में बग हो सकते हैं। इससे बचने  के लिए आप स्टेबल वर्ज़न जारी होने तक का इंतज़ार कर सकते हैं। विंडोज़ फोन के बाद अब एंड्रॉयड और आईओएस यूज़र को भी नए स्टीकर का इंतज़ार रहेगा।
 
whatsapp
 

हर महीने WhatsApp को इस्तेमाल करने वालों की सख्या

फरवरी में जारी हुए आंकड़ों के मुताबिक फेसबुक के अधिकार वाले व्हाट्सऐप के अब दुनियाभर में 1.5 अरब मासिक एक्टिव यूज़र हो हैं। इंस्टेंट मैसेजिंग सर्विस व्हाट्सऐप पर हर रोज़ करीब 60 अरब मैसेज हर रोज़ भेजे जा रहे हैं। ध्यान रहे, 19 फरवरी, 2014 को फेसबुक ने व्हाट्सऐप का अधिग्रहण 19 बिलियन डॉलर (करीब 1.21 लाख करोड़) में किया था। फेसबुक द्वारा किया गया यह अब तक का सबसे बड़ा सौदा था। व्हाट्सऐप को भारत में हर महीने तकरीबन 20 करोड़ से ज़्यादा लोग इस्तेमाल करते हैं।
 

भेज सकते हैं पैसे भी

हाल में व्हाट्सऐप के साथ यूपीआई फीचर भी जोड़ा गया है। अब यूज़र, व्हाट्सऐप के ज़रिए पैसों का लेन-देन भी कर सकते हैं।  'व्हाट्सऐप पेमेंट' सेवा यूपीआई के अलावा एसबीआई, आईसीआईसीआई, एचडीएफसी और ऐक्सिस बैंक समेत लगभग 70 बैंकों को सपोर्ट करती है। (पढ़ें - कैसे भेजें व्हाट्सऐप से पैसे)

Comments

Popular posts from this blog

Jio Recharge2018 All PlanFor Jio

                           रिलायंस जियो के हर दिन 1 जीबी डेटा वाले रीचार्ज पैक मंगलवार से हो जाएंगे सस्ते hkkanpur.blogspot.in रिलायंस जियो के नए साल के मौके पर एक और धमाका करने की तैयारी की है। गैजेट्स 360 को सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि हैप्पी न्यू ईयर 2018 ऑफर के तहत प्रतिदिन 1 जीबी डेटा वाले प्लान की कीमत 60 रुपये तक कम कर दी गई है। ताज़ा कटौती के बाद 1 जीबी प्रति दिन 4जी डेटा वाला 199 रुपये का मौज़ूदा प्लान ग्राहकों को 149 रुपये में मिलेगा। मज़ेदार बात है कि टैरिफ में नए बदलाव के बाद एक बार फिर रीचार्ज पैक अक्टूबर से पहले वाली कीमत के आसपास उपलब्ध होंगे। जियो प्रीपेड रीचार्ज पैक को सस्ता करने के अलावा कंपनी प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा वाले भी कई प्लान पेश करेगी। टैरिफ में बदलाव और नए प्लान मंगलवार को प्रभावी तौर पर लागू हो जाएंगे। कंपनी आने वाले दिनों में ऐसे ही और कई ऑफर का ऐलान करेगी।  मंगलवार से 199, 399, 459 और 499 रुपये वाले जियो प्लान अब ग्राहकों को क्रमशः 149, 349, 399 और 449 रुपये म...

कैसे करें Google Assistant की मदद से कॉल या मैसेज, जानें... Google Assistant से कॉल

फोन को बिना हाथ लगाए ऐसे करें कॉल और एसएमएस वर्चुअल सहायक Google Assistant के बारे में आपने ज़रूर सुना होगा। संभव है कि आपने इसे अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन में इस्तेमाल भी किया हो। कुछ ही दिन पहले Google Assistant को  हिंदी भाषा समझने के लिए सक्षम बना दिया गया है। दरअसल, Google Assistant एक वर्चुअल असिस्टेंट है, जो आपके लिए काम को आसान बनाने का काम करती है। यह असिस्टेंट आपके रोज़मर्रा के कामों में सहायता कर सकती है। कैलेंडर, जीमेल, सर्च, फोटो, मैप और ऐसे कई ऐप को यह आपके बोलने भर से चलाना करना शुरू कर देती है।  यह किसी ऐसे वास्तविक सहायक की तरह है, जो आपके सवालों के जवाब देगी। हंसी-मज़ाक से लेकर सुबह के अलार्म लगाने जैसी ज़रूरी चीज़ें आपके लिए करेगी। सबसे ज़रूरी पहलू, यह आपके एक इशारे पर कॉल और एसएमएस भी करने में सक्षम है। संभव है, कभी आपके दोनों हाथों में सामान हो, आप किसी आपात अवस्था में हों या हाथ से कॉल करने के बजाय आपके पास बोलकर कॉल करने वाला ही विकल्प बचा हो, ऐसे में Google Assistant आपके लिए किसी को भी कॉल और एसएमएस कर सकती है...   गूगल असिस्टेंट से...

जियो फोन यूज़र के लिए खुशखबरी, 14 फरवरी से फोन में चलेगा

जियो फोन यूज़र के लिए खुशखबरी, 14 फरवरी से फोन में चलेगा फेसबुक भी जियो फोन यूज़र के लिए खुशखबरी है। बुधवार से रिलायंस जियो अपने  जियो फोन  में फेसबुक ऐप का खास वर्ज़न उपलब्ध करवा रही है। 14 फरवरी से उपलब्ध होने वाले इस वर्ज़न को जियो ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकेगा। यह ऐप खास तौर पर जियो काईओएस के लिए तैयार किया गया है। ज्ञात हो कि जियो का स्मार्ट 4जी फीचर फोन वेब-आधारित काई ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। नए फेसबुक ऐप की बात करें तो यह पुश नोटिफिकेशन, वीडियो, एक्सटर्नल लिंक के साथ सिंकिंग को जियो फोन में सपोर्ट करेगा। साथ ही जियो फोन में दिए गए कर्सर फीचर को भी यह ऐप न्यूज़ फीड और फोटो के लिए सपोर्ट करेगा।  इस ऐलान के बाद फेसबुक एक थर्ड पार्टी ऐप की तरह कस्टम काईऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने के लिए उपलब्ध हो जाएगा। इससे पहले भी इस तरह के फोन में बाहरी ऐप को हैंडसेट में जगह मिली है। इससे पहले कैलिफोर्निया के एक स्टार्टअप ने फीचर फोन में व्हॉट्सऐप देकर इस तरह की चर्चा पर विराम लगा दिया था कि ऐसे हैंडसेट में व्हॉट्सऐप, फेसबुक संभव नहीं है जियो के डायरेक्टर आकाश...