Skip to main content

वीओएलटीई सेवा की शुरुआत 1 मार्च से

?????? 4?? ???????? ???? ?? ?????? 1 ????? ??
आइडिया 4जी वीओएलटीई सेवा की शुरुआत 1 मार्च से
टेलीकॉम कंपनी आइडिया 1 मार्च से 4जी वीओएलटीई सेवा शुरू करने जा रही है। शुरुआती तौर पर यह सेवा जियो की तरह कंपनी अपने कर्मचारियों को देगी। मार्च के पहले 15 दिन के भीतर आइडिया की वीओएलटीई सेवा 30 शहरों समेत 4 सर्कल में शुरू की जाएगी। कोच्चि, त्रिवेंद्रम, कालीकट, पुणे, नासिक, नागपुर, अहमदाबाद, सूरत, राजकोट और हैदराबाद इन शहरों में शामिल होंगे। आइडिया की 18 अप्रैल तक सभी 20 4जी सर्कल में वीओएलटीई सेवा लागू करने की योजना है। बता दें कि कर्मचारियों से इतर यह सेवा आम आइडिया यूज़र के लिए कब से शुरू होगी, इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। 

जैसा कि हमने पहले बताया, शुरुआत में यह सेवा कंपनी के कर्मचारियों को दी जाएगी। कर्मचारी कंपनी द्वारा प्रदान की गई सेवा के ज़रिए आम कॉल की तुलना में एचडी कॉल क्वालिटी का अनुभव कर पाएंगे। इस सेवा के ज़रिए वॉयस कॉल के दौरान भी इंटरनेट सेवा का निर्बाध ढंग से लाभ उठाया जाना संभव होगा। 4जी नेटवर्क के दायरे से बाहर आने पर यूज़र अपने आप 3जी व 2जी पर शिफ्ट हो सकेंगे। इस सेवा के साथ ही आइडिया तमाम हैंडसेट निर्माताओं के साथ साझेधारी कर अपना वीओएलटीई बाज़ार बढ़ाएगी।

ज्ञात हो, 4जी वीओएलटीई तकनीक के साथ अपनी 4जी सेवाओं की शुरुआत कर रिलायंस जियो ने एयरटेल और वोडाफोन जैसी बड़ी कंपनियों को मात दी थी। जवाब में सालभर बाद एयरटेल ने अपनी 4जी वीओएलटीई सेवाओं की शुरुआत मुंबई से की। इसी साल जनवरी से वोडाफोन ने भी अपने सुपरनेट 4जी ग्राहकों को वॉयस ओवर एलटीई सेवा का लाभ देना शुरू किया था। आइडिया, वीओएलटीई सेवा उपलब्ध कराने वाली भारत की चौथी कंपनी होगी। आइडिया यूज़र को वीओएलटीई सेवाओं के लिए अपनी स्मार्टफोन कंपनी पर निर्भर होना होगा। इस फीचर के लिए सबसे पहले स्मार्टफोन में वीओएलटीई के लिए सपोर्ट होना ज़रूरी है। इसके बाद ही एचडी वॉयस कॉल का मज़ा लिया जा सकेगा।

Comments

Popular posts from this blog

Jio Recharge2018 All PlanFor Jio

                           रिलायंस जियो के हर दिन 1 जीबी डेटा वाले रीचार्ज पैक मंगलवार से हो जाएंगे सस्ते hkkanpur.blogspot.in रिलायंस जियो के नए साल के मौके पर एक और धमाका करने की तैयारी की है। गैजेट्स 360 को सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि हैप्पी न्यू ईयर 2018 ऑफर के तहत प्रतिदिन 1 जीबी डेटा वाले प्लान की कीमत 60 रुपये तक कम कर दी गई है। ताज़ा कटौती के बाद 1 जीबी प्रति दिन 4जी डेटा वाला 199 रुपये का मौज़ूदा प्लान ग्राहकों को 149 रुपये में मिलेगा। मज़ेदार बात है कि टैरिफ में नए बदलाव के बाद एक बार फिर रीचार्ज पैक अक्टूबर से पहले वाली कीमत के आसपास उपलब्ध होंगे। जियो प्रीपेड रीचार्ज पैक को सस्ता करने के अलावा कंपनी प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा वाले भी कई प्लान पेश करेगी। टैरिफ में बदलाव और नए प्लान मंगलवार को प्रभावी तौर पर लागू हो जाएंगे। कंपनी आने वाले दिनों में ऐसे ही और कई ऑफर का ऐलान करेगी।  मंगलवार से 199, 399, 459 और 499 रुपये वाले जियो प्लान अब ग्राहकों को क्रमशः 149, 349, 399 और 449 रुपये म...

कैसे करें Google Assistant की मदद से कॉल या मैसेज, जानें... Google Assistant से कॉल

फोन को बिना हाथ लगाए ऐसे करें कॉल और एसएमएस वर्चुअल सहायक Google Assistant के बारे में आपने ज़रूर सुना होगा। संभव है कि आपने इसे अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन में इस्तेमाल भी किया हो। कुछ ही दिन पहले Google Assistant को  हिंदी भाषा समझने के लिए सक्षम बना दिया गया है। दरअसल, Google Assistant एक वर्चुअल असिस्टेंट है, जो आपके लिए काम को आसान बनाने का काम करती है। यह असिस्टेंट आपके रोज़मर्रा के कामों में सहायता कर सकती है। कैलेंडर, जीमेल, सर्च, फोटो, मैप और ऐसे कई ऐप को यह आपके बोलने भर से चलाना करना शुरू कर देती है।  यह किसी ऐसे वास्तविक सहायक की तरह है, जो आपके सवालों के जवाब देगी। हंसी-मज़ाक से लेकर सुबह के अलार्म लगाने जैसी ज़रूरी चीज़ें आपके लिए करेगी। सबसे ज़रूरी पहलू, यह आपके एक इशारे पर कॉल और एसएमएस भी करने में सक्षम है। संभव है, कभी आपके दोनों हाथों में सामान हो, आप किसी आपात अवस्था में हों या हाथ से कॉल करने के बजाय आपके पास बोलकर कॉल करने वाला ही विकल्प बचा हो, ऐसे में Google Assistant आपके लिए किसी को भी कॉल और एसएमएस कर सकती है...   गूगल असिस्टेंट से...

जियो फोन यूज़र के लिए खुशखबरी, 14 फरवरी से फोन में चलेगा

जियो फोन यूज़र के लिए खुशखबरी, 14 फरवरी से फोन में चलेगा फेसबुक भी जियो फोन यूज़र के लिए खुशखबरी है। बुधवार से रिलायंस जियो अपने  जियो फोन  में फेसबुक ऐप का खास वर्ज़न उपलब्ध करवा रही है। 14 फरवरी से उपलब्ध होने वाले इस वर्ज़न को जियो ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकेगा। यह ऐप खास तौर पर जियो काईओएस के लिए तैयार किया गया है। ज्ञात हो कि जियो का स्मार्ट 4जी फीचर फोन वेब-आधारित काई ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। नए फेसबुक ऐप की बात करें तो यह पुश नोटिफिकेशन, वीडियो, एक्सटर्नल लिंक के साथ सिंकिंग को जियो फोन में सपोर्ट करेगा। साथ ही जियो फोन में दिए गए कर्सर फीचर को भी यह ऐप न्यूज़ फीड और फोटो के लिए सपोर्ट करेगा।  इस ऐलान के बाद फेसबुक एक थर्ड पार्टी ऐप की तरह कस्टम काईऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने के लिए उपलब्ध हो जाएगा। इससे पहले भी इस तरह के फोन में बाहरी ऐप को हैंडसेट में जगह मिली है। इससे पहले कैलिफोर्निया के एक स्टार्टअप ने फीचर फोन में व्हॉट्सऐप देकर इस तरह की चर्चा पर विराम लगा दिया था कि ऐसे हैंडसेट में व्हॉट्सऐप, फेसबुक संभव नहीं है जियो के डायरेक्टर आकाश...