Skip to main content

एयरटेल 9 रुपये में दे रही है

?????? 9 ????? ??? ?? ??? ?? 1 ??? ?? ??? ????????? ???, ?????? ??? ??
Airtel Rs. 9 Plan
एयरटेल 9 रुपये में दे रही है 1 दिन के लिए अनलिमिटेड कॉल, रोमिंग में भी
रिलायंस जियो की आक्रामक रणनीति और लुभावने ऑफर के कारण बाकी टेलीकॉम कंपनियों के पास नए-नए प्रीपेड पैक लॉन्च करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। अब देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने मात्र 9 रुपये का प्रीपेड वाउचर पेश किया है। 9 रुपये के रीचार्ज पैक में एयरटेल यूज़र अनलिमिटेड वॉयस कॉल का फायदा उठा सकेंगे। इसके अलावा एसएमएस और डेटा का भी फायदा मिलेगा।
 

Airtel का 9 रुपये वाला प्लान

Airtel के 9 रुपये वाले पैक से रीचार्ज कराने पर सब्सक्राइबर एक दिन के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉल का फायदा उठा पाएंगे। यह सुविधा रोमिंग में भी मिलेगी। इसके अलावा दिनभर के लिए 100 एसएमएस भी मुफ्त होंगे। साथ में 100 एमबी डेटा दिया जाएगा। एयरटेल का 9 रुपये वाला प्रीपेड पैक रिलायंस जियो के 19 रुपये वाले रीचार्ज प्लान के जवाब में है। जियो का 19 रुपये वाला पैक अनलिमिटेड कॉल, 20 एसएमएस और 150 एमबी डेटा के साथ आता है। एयरटेल के पास एक 23 रुपये का प्रीपेड प्लान भी है। इसकी वैधता 2 दिनों की है और सब्सक्राइबर को असीमित कॉल के साथ 200 एमबी डेटा और 100 एसएमएस मिलता है।
 
airtel

इच्छुक यूज़र एयरटेल के 9 रुपये वाले प्रीपेड प्लान से मोबाइल ऐप या वेबसाइट से रीचार्ज करा सकते हैं। यह रीचार्ज पैक कॉम्बो ऑफर सेक्शन में मौज़ूद है। 9 रुपये वाला प्लान उन सब्सक्राइबर के लिए है जो एक दिन के लिए असीमित कॉल का मज़ा लेना चाहते हैं। 

अगर आपको ज़्यादा फायदा चाहिए तो एयरटेल के 93 रुपये वाले प्लान में यूज़र को असीमित लोकल व एसटीडी कॉल, रोमिंग में मुफ्त कॉल, 100 एसएमएस (प्रतिदिन) 28 दिन की वैधता के साथ मिलेंगे। साथ ही यूज़र इस पैक के साथ 1 जीबी 3जी/4जी डेटा का लाभ 28 दिन तक उठा पाएंगे। बता दें कि असीमित कॉल की सीमा प्रतिदिन 250 मिनट और प्रति सप्ताह 1000 मिनट रहेगी। कॉलिंग सीमा खत्म होने के बाद यूज़र से 10 पैसे प्रति कॉल के हिसाब से चार्ज लगेगा।
इसके अतिरिक्त Airtel ने अपने 149 रुपये वाले प्रीपेड पैक को और फायदेमंद बना दिया है। अब ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉल के साथ हर दिन 100 एसएमएस के साथ 1 जीबी 4जी मिलता है। इस तरह से कुल डेटा 28 जीबी उपलब्ध होता है। इस पैक की वैधता 28 दिन की है।

Comments