Skip to main content

Posts

Airtel 4जी हॉटस्पॉट डिवाइस अब अमेज़न इंडिया पर भी उपलब्ध

Airtel 4जी हॉटस्पॉट डिवाइस अब अमेज़न इंडिया पर भी उपलब्ध एयरटेल 4जी हॉटस्पॉट डिवाइस (मॉडल नंबर E5573Cs-609) को ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध करा दिया गया है। गौर करने वाली बात है कि अभी महीने भर पहले ही इस डिवाइस की कीमत  एयरेटल ने 1,500 रुपये से कम करके 999 रुपये कर दी  थी। नाम से साफ है कि एयरटेल 4जी हॉटस्पॉट की मदद से यूज़र एक वक्त पर कई डिवाइस को इंटरनेट से जोड़ सकते हैं। चाहे स्मार्टफोन हो या फिर लैपटॉप। एयरटेल के इस डिवाइस की सीधी भिड़ंत रिलायंस जियो के जियोफाई एम2एस 4जी हॉटस्पॉट से है।  अमेज़न इंडिया की लिस्टिंग  के मुताबिक, एयरटेल 4जी हॉटस्पॉट की होम डिलिवरी मुफ्त में होगी, क्योंकि इसकी कीमत 599 रुपये से ज़्यादा है। इसके अलावा प्राइम मेंबर इस डिवाइस को मात्र 1 दिन में पाएंगे। इसके अलावा 19 जनवरी से पहले इस डिवाइस की खरीदारी अमेज़न पे के ज़रिए करने पर यूज़र को 75 रुपये कैशबैक मिलेगा। इस डिवाइस को चलाने के लिए एयरटेल सिम कार्ड की जरूरत पड़ती है। इसके अलावा आपको इसे भी मोबाइल फोन के सिम कार्ड की तरह रीचार्ज कराना होगा। अगर आपके इलाके में एयरटेल...

Amazon Great Indian Sale 21 जनवरी से, मोबाइल फोन व टीवी समेत कई प्रोडक्ट पर मिलेगी छूट

Amazon Great Indian Sale 21 जनवरी से, मोबाइल फोन व टीवी समेत कई प्रोडक्ट पर मिलेगी छूट नए साल के मौके पर अमेज़न इंडिया पर 'अमेज़न ग्रेट इंडियन सेल' की वापसी हो रही है। 21 जनवरी से 24 जनवरी तक चलने वाली इस सेल में आकर्षक ऑफर और डील मिलेंगी। अमेज़न प्राइम मेंबर के लिए इस सेल को 12 घंटे पहले यानी 20 जनवरी को दोपहर 12 बजे से एक्सेस करने का मौका होगा। कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक Amazon Great Indian Sale में लोकप्रिय ब्रांड पर डील, तेज ऑन-टाइम डिलिवरी और आसान रिटर्न जैसे ऑफर भी होंगे।    अमेज़न पर चलने वाली इस सेल में कैशबैक ऑफर भी मिलेगा। अमेज़न इंडिया पर इस सेल में अमेज़न पे बैलेंस के जरिए खरीदारी करने वाले ग्राहको को 10 प्रतिशत अतिरिक्त कैशबैक (अधिकतम 200 रुपये) मिलेगा। यह कैशबैक 250 रुपये से ज़्यादा कीमत वाले प्रोडक्ट पर ही लागू होगा। कंपनी का कहना है कि अमेज़न पे के जरिए भुगतान करने पर तेज और आसान चेकआउट, आसान रिफंड का अनुभव मिलेगा। बता दें कि इस सेल में एचडीएफसी बैंक डेबिट और क्रेडिट कार्ड के साथ ईएमआई पर खरीदारी करने पर ग्राहक 10 प्रतिशत का अतिरिक्त क...

फेसबुक पर लोकल न्यूज़ सेक्शन 'Today In' की हो रही है टेस्टिंग

                          फेसबुक पर लोकल न्यूज़ सेक्शन 'Today In' की हो रही है टेस्टिंग फेसबुक अपने ऐप में एक नए फ़ीचर की टेस्टिंग कर रही है। इस फ़ीचर के जरिए फेसबुक पर स्थानीय ख़बरों, कार्यक्रमों, इवेंट और सूचनाओं की जानकारी मुहैया कराई जाएगी।  टुडे इन नाम के इस नए सेक्शन को अभी अमेरिका के छह शहरों में टेस्ट किया जा रहा है। रीकोड द्वारा बुधवार को जारी एक  रिपोर्ट  में कंपनी के एक प्रवक्ता के हवाले से यह जानकारी दी गई। इस छह शहरों में न्यू ऑर्लियंस, लिटिल रॉक, बिलिंग, प्योरिया, ओलंपिया और बिंगहैम्पटन शामिल हैं। जिन जगहों पर इस फ़ीचर को टेस्ट किया जा रहा है वहां, यूज़र फेसबुक पर दांयें तरफ नीचे दिए मेन्यू बटन से इस फ़ीचर को एक्सेस कर पाएंगे। फेसबबुक के इस नए 'टुडे इन'  सेक्शन को एक मशीन लर्निंग सॉफ्टवेयर के जरिए संचालित किया जाएगा, जिससे एक टीम को स्थानीय कंटेट को खोजने में मदद मिलेगी। फेसबुक की न्यूज़ पार्टनरशिप टीम द्वारा स्थानीय न्यूज़ पब्लिशर को मंजूरी दी जाएगी। इस टीम को एनब...

BSNL के प्रीपेड अनलिमिटेड प्लान अब हुए और फायदेमंद

                       BSNL के प्रीपेड अनलिमिटेड प्लान अब हुए और फायदेमंद बीएसएनएल ने अपने अनलिमिटेड कॉल और डेटा वाले प्रीपेड रीचार्ज पैक की वैधता बढ़ दी है। इन पैक में 186 रुपये, 187 रुपये, 349 रुपये , 429 रुपये, 485 रुपये और 666 रुपये वाले पैक शामिल हैं। अब अपग्रेड के साथ, सरकारी टेलीकॉम कंपनी अधिकतम 129 दिन की वैधता वाला पैक ऑफर कर रही है, जिसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉल, एसएमएस और 1.5 जीबी तक डेटा मिलता है। कंपनी द्वारा लिया गया यह फैसला जियो से चुनौती के चलते उठाया गया है। बता दें कि जियो पहले ही कम दाम वाले अनलिमिटेड वॉयस कॉल पैक ऑफर कर रही है।  बीएसएनएल के अपग्रेड पैक की बात करें तो, अब 186 रुपये, 349 रुपये और 429 रुपये वाले पैक में क्रमशः 28, 54 और 81 दिन के लिए 1 जीबी डेटा प्रतिदिन मिलता है। वहीं 485 रुपये और 666 रुपये वाले पैक म3न क्रमशः 90 दिन और 129 दिन की वैधता के साथ 1.5 जीबी डेटा हर रोज़ मिलेगा।  गौर करने वाली बात है कि नए बीएसएनएल पैक में अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी व रोमिंग कॉल ( मुंबई और दिल्ली को छो...

WhatsApp ग्रुप चैट में जल्द आएगा एक नया फ़ीचर, एडमिन को मिलेगी और ताकत

                       WhatsApp ग्रुप चैट में जल्द आएगा एक नया फ़ीचर, एडमिन को मिलेगी और ताकत व्हाट्सऐप ग्रुप चैट में एक नए बटन की टेस्टिंग कर रही है जिसके जरिए एक एडमिन किसी दूसरे एडमिन को 'डीमोट' या 'डिस्मिस' कर पाएंगे। यानी उन्हें ग्रुप से डिलीट किए बिना ही ऐसा करना संभव होगा और आम ग्रुप मेंबर के तौर पर उन्हें दोबारा ग्रुप में शामिल करने की जरूरत भी नहीं होगी। व्हाट्सऐप इस फ़ीचर को एंड्रॉयड (बीटा वी2.18.12) और आईओएस ऐप पर टेस्ट कर रही है।  अभी, जब एक एडमिन अपने साथी एडमिन को हटाना चाहता है तो उसे पहले ग्रुप से उस यूज़र को हटाना पड़ता है और फिर ग्रुप में शामिल करने के लिए उसको  दोबारा जोड़ने की जरूरत होती है। WABetaInfo के  मुताबिक ,  एक फैन ने नए व्हाट्सऐप फ़ीचर को सबसे पहले देखा। नया विकल्प ग्रुप इन्फो सेक्शन में मौज़ूद है। किसी ग्रुप चैट में दायीं तरफ़ ऊपर दिख रहे तीन डॉट पर क्लिक कर आप Group Info सेक्शन एक्सेस कर सकते हैं। ग्रुप इन्फो में आपको किसी एडमिन को बिना ग्रुप से नि...

Relaince Jio के कारण 2जी मोबाइल इंटरनेट बंद होने के करीब: रिपोर्ट

                            Relaince Jio के कारण 2जी मोबाइल इंटरनेट बंद होने के करीब: रिपोर्ट यो की एंट्री के साथ ही क्रांतिकारी बदलाव हुए। रिलायंस जियो ने मुफ्त हाई-स्पीड डेटा देने के साथ शुरुआत की। जिसके चलते देश में तेजी से डेटा ख़पत में बढ़ोत्तरी हुई और 3जी हैंडसेट अब धीरे-धीरे पुरानी चीज बनते जा रहे हैं। और अब ऐसा लगता है कि मोबाइल पर 2जी इंटरनेट का ज़माना बीत चुका है क्योंकि देश में पूरी तरह से 4जी का कब्ज़ा हो रहा है। देश में 2जी नेटवर्क के ख़ात्मे के लिए जियो जिम्मेदार रही है। कहा जा सकता है कि मुफ्त 4जी इंटरनेट और दूसरी कंपनियों के भी कम दाम में ज़्यादा 4जी डेटा ऑफर के चलते 2जी की छुट्टी हो गई।   गुड़गांव की साइबरमीडिया रिसर्च (सीएमआर) द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक, जून 2019 से 2जी नेटवर्क पूरी तरह से खत्म हो जाएगा। सीएमआर- टेलीकम्युनिकेशंस और ईएसडीएम के मुख्य विश्लेषक फैसल कावूसा ने एक रिसर्च नोट में बताया कि जियो के बाज़ार में आने से पहले, देश में 2जी मोबाइल इंटरनेट के 2022 तक मौ...

WhatsApp एंड्रॉयड बीटा ऐप पर आया वॉयस और वीडियो कॉल के बीच स्विच करने वाला फीचर

                         WhatsApp एंड्रॉयड बीटा ऐप पर आया वॉयस और वीडियो कॉल के बीच स्विच करने वाला फीचर व्हाट्सऐप ने अपने एंड्रॉयड बीटा ऐप के लिए नया अपडेट जारी कर दिया है। फेसबुक के स्वामित्व वाले मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप ने इन अपडेट को गूगल प्ले बीटा प्रोग्राम के जरिए रोलआउट किया है। नए अपडेट के साथ ही अब व्हाट्सऐप यूज़र एक वॉयस कॉल से वीडियो कॉल पर स्विच कर पाएंगे। यह फ़ीचर लेटेस्ट एंड्रॉयड बीटा वर्ज़न 2.18.4 पर उपलब्ध है। WABetaInfo ने इन अपडेट के बारे में जानकारी को सबसे पहले  सार्वजनिक किया। WABetaInfo की  रिपोर्ट  के मुताबिक, नया फ़ीचर अभी सिर्फ एंड्रॉयड बीटा यूज़र के लिए ही उपलब्ध है। और भविष्य में जल्द ही आईओएस यूज़र के लिए भी इस फ़ीचर को उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है। व्हाट्सऐप ने वॉयस कॉल से वीडियो कॉल पर स्विच करने के लिए एक अलग बटन पेश किया है। अगर आप किसी व्हाट्सऐप वॉयस कॉल के दौरान एक वीडियो कॉल पर स्विच करना चाहते हैं तो आपको सिर्फ एक बटन पर टैप करना होगा। इस बटन को व्हाट्सऐप...

किस बैंक में है आपका अकाउंट? कोई भी जान सकता है Aadhaar नंबर से

                         किस बैंक में है आपका अकाउंट? कोई भी जान सकता है Aadhaar नंबर से यूआईडीएआई ने अपनी बैंक मैपर वेबसाइट के जरिए लोगों को  यह जांचने की सुविधा दी हुई है कि उनका बैंक अकाउंट आधार से लिंक है या नहीं।  इस ऑनलाइन सर्विस को इस्तेमाल करने के लिए यूज़र के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाता है। जिसके जरिए यूज़र यह देख सकते हैं कि उनके आधार नंबर से कौन सा बैंक अकाउंट लिंक है। हालांकि, यह जांचने का एक और तरीका भी है और निराशाजनक बात है कि इसके लिए किसी ओटीपी के ऑथेंटिकेशन की जरूरत भी नहीं होती है। इसका मतलब है कि आपके आधार आईडी की जानकारी रखने वाला कोई भी यह देख सकता है कि आपका कौन सा अकाउंट आधार के साथ लिंक है।  दिसंबर के आख़िर में, यूआईडीएआई  एक नंबर ट्वीट किया  जिसके जरिए कोई भी एसएमएस के जरिए आधार से लिंक अकाउंट की जांच कर सकता है। जानें यह तरीका कैसे काम करता है: अपने फोन से *99*99*1# डायल करें। इस मैसेज के लिए आपको 50 पैसे का शुल्क देना होगा। इसके बाद आपको एक ड...

Airtel के 399 रुपये वाले पैक में अब मिलेगा 70 जीबी डेटा

                            Airtel के 399 रुपये वाले पैक में अब मिलेगा 70 जीबी डेटा एयरटेल ने अपने 399 रुपये वाले प्रीपेड पैक को अपग्रेड किया है। अब इस पैक में भी जियो के 398 रुपये वाले पैक जैसी सुविधाएं मिलेंगी। नए 399 रुपये के पैक में एयरटेल 1 जीबी 4जी/3जी डेटा हर रोज़, अनलिमिटेड वॉयस कॉल (लोकल, एसटीडी और रोमिंग) मुफ्त दे रही है। इसके साथ ही 100 एसएमएस भी हर रोज़ के लिए मुफ्त मिलेंगे। इस पैक की वैधता 70 दिन है।  वहीं, रिलायंस जियो के 398 रुपये वाले पैक में 1.5 जीबी हाई स्पीड 4जी डेटा हर रोज़ मिलता है। इस पैक में सभी नेटवर्क पर देशभर में अनलिमिटेड वॉयस कॉल,  100 एसएमएस हर रोज़ और जियो ऐप का सब्सिक्रिप्शन मिलता है। इस पैक की वैधता 70 दिन है।   एयरटेल के 399 रुपये वाले प्रीपेड पैक में इससे पहले 1 जीबी 3जी/4जी डेटा (बाकी सभी सुविधाओं के साथ) हर रोज़ मिलता था और इसकी वैधता 28 दिन थी। अब इस पैक ने 448 रुपये वाले पैक की जगह ले ली है जिसकी वैधता अब 82 दिन हो गई है। जबकि पहले इस पैक की वैधता 70 ...

Jio Recharge2018 All PlanFor Jio

                           रिलायंस जियो के हर दिन 1 जीबी डेटा वाले रीचार्ज पैक मंगलवार से हो जाएंगे सस्ते hkkanpur.blogspot.in रिलायंस जियो के नए साल के मौके पर एक और धमाका करने की तैयारी की है। गैजेट्स 360 को सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि हैप्पी न्यू ईयर 2018 ऑफर के तहत प्रतिदिन 1 जीबी डेटा वाले प्लान की कीमत 60 रुपये तक कम कर दी गई है। ताज़ा कटौती के बाद 1 जीबी प्रति दिन 4जी डेटा वाला 199 रुपये का मौज़ूदा प्लान ग्राहकों को 149 रुपये में मिलेगा। मज़ेदार बात है कि टैरिफ में नए बदलाव के बाद एक बार फिर रीचार्ज पैक अक्टूबर से पहले वाली कीमत के आसपास उपलब्ध होंगे। जियो प्रीपेड रीचार्ज पैक को सस्ता करने के अलावा कंपनी प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा वाले भी कई प्लान पेश करेगी। टैरिफ में बदलाव और नए प्लान मंगलवार को प्रभावी तौर पर लागू हो जाएंगे। कंपनी आने वाले दिनों में ऐसे ही और कई ऑफर का ऐलान करेगी।  मंगलवार से 199, 399, 459 और 499 रुपये वाले जियो प्लान अब ग्राहकों को क्रमशः 149, 349, 399 और 449 रुपये म...

टेनॉर डी स्मार्टफोन शुक्रवार को पहली बार अमेज़न इंडिया पर बिकेगा

टेनॉर डी स्मार्टफोन शुक्रवार को पहली बार अमेज़न इंडिया पर बिकेगा टेनॉर डी स्मार्टफोन शुक्रवार को पहली बार अमेज़न इंडिया पर बिकेगा Naina Gupta |  Updated: Jan 04, 2018 17:38 IST अमेज़न इंडिया ने अपने टेनॉर ब्रांड के तहत टेनॉर डी स्मार्टफोन  दिसंबर, 2017 में लॉन्च  किया था। 10.or D को लॉंगचीयर के साथ साझेदारी में विकसित किया गया है। यह स्मार्टफोन, कंपनी के क्राफ्टेड फॉर अमेज़न प्रोग्राम का हिस्सा है। इस प्रोग्राम में ऐसे प्रोडक्ट शामिल हैं जो भारत के लिए  हैं और भारत में ही बनाए गए हैं।  5 जनवरी, शुक्रवार को अमेज़न इंडिया पर टेनॉर डी स्मार्टफोन को बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।  टेनॉर डी की कीमत व उपलब्धता 10.or D  स्मार्टफोन को अमेज़नडॉटइन पर दोपहर 12 बजे बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। यह स्मार्टफोन 2 जीबी रैम/ 16 जीबी स्टोरेज व 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में मिलेगा। 2 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 4,999 रुपये है जबकि 3 जीबी रैम वेरिएंट 5,999 रुपये में मिलेगा। फोन को ऐम गोल्ड और बियॉन्ड ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया जाएगा। ...

Reliance Jio का नया रीचार्ज प्लान, 299 रुपये में हर दिन मिलेगा 2 जीबी 4जी डेटा

Reliance Jio का नया रीचार्ज प्लान, 299 रुपये में हर दिन मिलेगा 2 जीबी 4जी डेटा रिलायंस जियो ने अपने उपभोक्ता के लिए दो नए प्लान पेश किए हैं। ये नए प्लान जियो 199 और जियो 299 हैं, इन्हें कंपनी ने हैप्पी न्यू ईयर 2018 प्लान का नाम दिया है। इन प्लान में सस्ती कीमत में डेटा का फायदा मिलता है। हर दिन वाले मिलने डेटा के अलावा ये प्लान मुफ्त वॉयस कॉल, नेशनल रोमिंग, एसएमएस और जियो ऐप्स के फ्री सब्सक्रिप्शन के साथ आते हैं। देखा जाए ये प्लान भी Reliance Jio के किसी भी अन्य प्लान जैसे ही हैं।  सबसे पहले बात Jio 199 प्लान की। इस प्लान में हर दिन ग्राहक को इस्तेमाल करने के लिए 1.2 जीबी 4जी डेटा मिलेगा। यह सुविधा 28 दिनों तक रहेगी। इसका मतलब है कि ग्राहकों को कुल 33.6 जीबी डेटा मिलेगा। जोड़-घटाव करके यह बात सामने आती है कि डेटा की कीमत 6 रुपये प्रति जीबी के आसपास है। मुफ्त वॉयस कॉल के अलावा जियो प्लान के अन्य फायदे भी इस रीचार्ज पैक में भी मिलेंगे। दूसरा नया प्लान 299 रुपये का है। इसकी वैधता 28 दिनों की है। हालांकि, इस रीचार्ज पैक में ग्राहकों को इस्तेमाल करने के लिए हर दिन 2 जीबी...

WhatsApp वेब पर दो नए फीचर आने की ख़बर, जानें इनके बारे में

व्हाट्सऐप ऐप पर  मौजूद  'पिक्चर इन पिक्चर' मोड अब डेस्कटॉप पर भी आने वाला है। जानकारी मिली है कि यह फीचर व्हाट्सऐप वेब क्लाइंट के लिए जारी किए गए अपडेट का हिस्सा है। इसके अलावा यूज़र अब किसी भी ग्रुप में किसी शख्स को निजी तौर पर मैसेज भेज पाएंगे। इससे पहले व्हाट्सऐप द्वारा  'रिस्ट्रिक्टेड ग्रुप' सेटिंग्स  लाया गया था, इसकी मदद से एडमीनिस्ट्रेटर किसी भी सदस्य को मैसेज, फोटो, वीडियो, जिफ, डॉक्यूमेंट या वॉयस मैसेज भेजने पर पाबंदी लगा सकते हैं।  जानने के लिए यहां क्लिक करे व्हाट्सऐप के नए फीचर की जानकारी देने के लिए मशूहर व्हाट्सऐपबीटाइंफो की रिपोर्ट में कहा गया है कि व्हाट्सऐप वेब क्लाइंट के 0.2.7315 वर्ज़न में दो नए फीचर आए हैं। पहला फीचर है पिक्चर इन पिक्चर मोड। इसकी मदद से यूज़र वीडियो को अलग पॉप अप स्क्रीन में देख पाएंगे। यहां प्ले/ पॉज़, वॉल्यूम और टाइमलाइन स्लाइडर जैसे नियंत्रण मौज़ूद रहते हैं। एक  नया आइकन  दिया गया है जिसकी मदद से पिक्चर इन पिक्चर वीडियो कंटेंट एक्टिव हो जाएगा। इस दौरान आप मौजूदा स्क्रीन पर किसी से चैट कर सकेंगे, या फिर कोई और क...