Skip to main content

WhatsApp पर आप कर सकेंगे एक वक्त पर कई लोगों से बात!

WhatsApp ?? ?? ?? ?????? ?? ???? ?? ?? ????? ?? ???!
WhatsApp ग्रुप ऑडियो कॉल जल्द
WhatsApp पर आप कर सकेंगे एक वक्त पर कई लोगों से बात!
iPhone के कुछ WhatsApp यूज़र को ऑडियो कॉल फीचर का इस्तेमाल करते देखा गया है। इससे साफ हो गया है कि जल्द ही WhatsApp के ज़रिए मल्टीपल यूज़र को वॉयस कॉल किया जाना संभव होगा। एंड्रॉयड यूज़र के लिए WhatsApp ने 'सिलेक्ट ऑल' विकल्प जोड़ा है, जिसमें नए मैसेज को रीड या आर्काइव करने के लिए सिंगल टैप किया जा सकेगा। नए बदलाव में WhatsApp ने आईफोन यूज़र को सर्वर साइड अपडेट दिए हैं, जबकि एंड्रॉयड में इसे इस्तेमाल करने के लिए WhatsApp वर्ज़न 2.18.60 की ज़रूरत पड़ेगी। लेटेस्ट डिवेलपमेंट, WhatsApp के मीडिया विज़िबिलिटी फीचर के ठीक बाद आया है, जिसमें यूज़र को व्हाट्सऐप की सामग्री उनके गैलरी ऐप में परेशान नहीं करेगी। 

एंड्रॉयड वर्ज़न को नया कॉन्टैक्ट शॉर्टकट भी दिया गया है, जो पहले सिर्फ आईफोन यूज़र के लिए ही उपलब्ध था। वाबेटाइन्फो ने इसे रिपोर्ट किया है। ग्रुप वीडियो कॉल काफी हद तक फोन के आम कॉलिंग सिस्टम जैसा लगता है। इसमें स्पीकर ऑन, वीडियो कॉल, म्यूट जैसे विकल्प दिए गए हैं। ग्रुप ऑडियो कॉल को लेकर लिमिट की जानकारी अभी नहीं दी गई है। हमें जैसे ही यह अपडेट मिलेगा, आपको ज़रूर बताएंगे।
वाबीटाइन्फो का दावा है कि यह आईफोन के लिए व्हाट्सऐप के वर्ज़न 2.18.60 में दे दिया गया है। यह वही वर्ज़न है, जिसमें 'रिक्वेस्ट एकाउंट इन्फो' दिया गया था। ध्यान रहे, WhatsApp में मीडिया विजिबिलिटी के अलावा WhatsApp बीटा में न्यू कॉन्टैक्ट शॉर्टकट भी देखा गया  है, जिससे आसानी से नया कॉन्टैक्ट जोड़ा जाना संभव होगा। जैसा कि हमने पहले बताया, आईफोन यूज़र इस फीचर का पहले से ही इस्तेमाल कर रहे हैं। नए फीचरों का लाभ लेने के लिए आपको WhatsApp का बीटा वर्ज़न अपने एंड्रॉयड फोन में डाउनलोड करना होगा। यह गूगल प्ले के बीटा प्रोग्राम या एपीके फाइल के तौर पर हासिल किया जा सकता है। नया फीचर सबसे पहले वाबेटाइन्फो ने देखा था।
 
whatsapp


वहीं, मीडिया विज़िबिलिटी की बात करें तो WhatsApp के बीटा वर्ज़न में मीडिया विजिबिलिटी फीचर बाइ डिफॉल्ट एनेबल्ड है। आप इसे डिसेबल करने के लिए 'शो मीडिया इन गैलरी' विकल्प में जाकर सेटिंग - डेटा और स्टोरेज के ज़रिए अपने हिसाब से सेट कर सकते हैं। बता दें कि WhatsApp का डाउनलोड किया गया कॉन्टेंट मीडिया गैलरी में नहीं दिखेगा। फाइल मैनेजर ऐप में दिए गए WhatsApp इमेजेस में जाकर ही आप इस सामग्री को देख पाएंगे।

Comments

Popular posts from this blog

Jio Recharge2018 All PlanFor Jio

                           रिलायंस जियो के हर दिन 1 जीबी डेटा वाले रीचार्ज पैक मंगलवार से हो जाएंगे सस्ते hkkanpur.blogspot.in रिलायंस जियो के नए साल के मौके पर एक और धमाका करने की तैयारी की है। गैजेट्स 360 को सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि हैप्पी न्यू ईयर 2018 ऑफर के तहत प्रतिदिन 1 जीबी डेटा वाले प्लान की कीमत 60 रुपये तक कम कर दी गई है। ताज़ा कटौती के बाद 1 जीबी प्रति दिन 4जी डेटा वाला 199 रुपये का मौज़ूदा प्लान ग्राहकों को 149 रुपये में मिलेगा। मज़ेदार बात है कि टैरिफ में नए बदलाव के बाद एक बार फिर रीचार्ज पैक अक्टूबर से पहले वाली कीमत के आसपास उपलब्ध होंगे। जियो प्रीपेड रीचार्ज पैक को सस्ता करने के अलावा कंपनी प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा वाले भी कई प्लान पेश करेगी। टैरिफ में बदलाव और नए प्लान मंगलवार को प्रभावी तौर पर लागू हो जाएंगे। कंपनी आने वाले दिनों में ऐसे ही और कई ऑफर का ऐलान करेगी।  मंगलवार से 199, 399, 459 और 499 रुपये वाले जियो प्लान अब ग्राहकों को क्रमशः 149, 349, 399 और 449 रुपये म...

कैसे करें Google Assistant की मदद से कॉल या मैसेज, जानें... Google Assistant से कॉल

फोन को बिना हाथ लगाए ऐसे करें कॉल और एसएमएस वर्चुअल सहायक Google Assistant के बारे में आपने ज़रूर सुना होगा। संभव है कि आपने इसे अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन में इस्तेमाल भी किया हो। कुछ ही दिन पहले Google Assistant को  हिंदी भाषा समझने के लिए सक्षम बना दिया गया है। दरअसल, Google Assistant एक वर्चुअल असिस्टेंट है, जो आपके लिए काम को आसान बनाने का काम करती है। यह असिस्टेंट आपके रोज़मर्रा के कामों में सहायता कर सकती है। कैलेंडर, जीमेल, सर्च, फोटो, मैप और ऐसे कई ऐप को यह आपके बोलने भर से चलाना करना शुरू कर देती है।  यह किसी ऐसे वास्तविक सहायक की तरह है, जो आपके सवालों के जवाब देगी। हंसी-मज़ाक से लेकर सुबह के अलार्म लगाने जैसी ज़रूरी चीज़ें आपके लिए करेगी। सबसे ज़रूरी पहलू, यह आपके एक इशारे पर कॉल और एसएमएस भी करने में सक्षम है। संभव है, कभी आपके दोनों हाथों में सामान हो, आप किसी आपात अवस्था में हों या हाथ से कॉल करने के बजाय आपके पास बोलकर कॉल करने वाला ही विकल्प बचा हो, ऐसे में Google Assistant आपके लिए किसी को भी कॉल और एसएमएस कर सकती है...   गूगल असिस्टेंट से...

जियो फोन यूज़र के लिए खुशखबरी, 14 फरवरी से फोन में चलेगा

जियो फोन यूज़र के लिए खुशखबरी, 14 फरवरी से फोन में चलेगा फेसबुक भी जियो फोन यूज़र के लिए खुशखबरी है। बुधवार से रिलायंस जियो अपने  जियो फोन  में फेसबुक ऐप का खास वर्ज़न उपलब्ध करवा रही है। 14 फरवरी से उपलब्ध होने वाले इस वर्ज़न को जियो ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकेगा। यह ऐप खास तौर पर जियो काईओएस के लिए तैयार किया गया है। ज्ञात हो कि जियो का स्मार्ट 4जी फीचर फोन वेब-आधारित काई ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। नए फेसबुक ऐप की बात करें तो यह पुश नोटिफिकेशन, वीडियो, एक्सटर्नल लिंक के साथ सिंकिंग को जियो फोन में सपोर्ट करेगा। साथ ही जियो फोन में दिए गए कर्सर फीचर को भी यह ऐप न्यूज़ फीड और फोटो के लिए सपोर्ट करेगा।  इस ऐलान के बाद फेसबुक एक थर्ड पार्टी ऐप की तरह कस्टम काईऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने के लिए उपलब्ध हो जाएगा। इससे पहले भी इस तरह के फोन में बाहरी ऐप को हैंडसेट में जगह मिली है। इससे पहले कैलिफोर्निया के एक स्टार्टअप ने फीचर फोन में व्हॉट्सऐप देकर इस तरह की चर्चा पर विराम लगा दिया था कि ऐसे हैंडसेट में व्हॉट्सऐप, फेसबुक संभव नहीं है जियो के डायरेक्टर आकाश...