Skip to main content

WhatsApp Android ऐप पर आया फोटो और कॉन्टेक्ट से जुड़ा अहम फीचर

WhatsApp Android ?? ?? ??? ???? ?? ????????? ?? ????? ??? ????
व्हाट्सऐप एंड्रॉयड ऐप
WhatsApp Android ऐप पर आया फोटो और कॉन्टेक्ट से जुड़ा अहम फीचर
एंड्रॉयड यूज़र के लिए WhatsApp ने नया बीटा वर्ज़न 2.18.159 जारी किया है, जो मीडिया विज़िबिलिटी फीचर लेकर आया है। जैसा कि नाम से मालूम पड़ता है, यह फीचर यूज़र को मीडिया गैलरी में दिख रहा कॉन्टेंट हाइड व शो करने का विकल्प देगा। लेटेस्ट वर्ज़न में नया कॉन्टैक्ट शॉर्टकट है, जो WhatsApp से आसानी से नंबर सेव करने में मदद करेगा। बता दें कि नया कॉन्टैक्ट शॉर्टकट आईफोन यूज़र को पहले ही दिया जा चुका है। 

नए मीडिया विज़िबिलिटी फीचर के सहारे अब आप व्हाट्सऐप से आई सामग्री को गैलरी में आने से रोक सकते हैं। इसे WhatsApp तक ही सीमित रख सकते हैं। अगर आप मीडिया विजिबिलिटी को डिसेबल करते हैं, तो सामग्री आपके गैलरी ऐप में जगह नहीं लेगी। हालांकि, फिर भी आप व्हाट्सऐप सामग्री को अलग से कभी भी देख सकते हैं। इसे फिर व्हाट्सऐप के भीतर ही देखा जाना संभव होगा। फोन के गैलरी ऐप में तस्वीरें व वीडियोज़ नज़र नहीं आएंगे।
 
whatsapp

WhatsApp के बीटा वर्ज़न में मीडिया विजिबिलिटी फीचर बाइ डिफॉल्ट एनेबल्ड है। आप इसे डिसेबल करने के लिए 'शो मीडिया इन गैलरी' विकल्प में जाकर सेटिंग - डेटा और स्टोरेज के ज़रिए अपने हिसाब से सेट कर सकते हैं। बता दें कि WhatsApp का डाउनलोड किया गया कॉन्टेंट मीडिया गैलरी में नहीं दिखेगा। फाइल मैनेजर ऐप में दिए गए WhatsApp इमेजेस में जाकर ही आप इस सामग्री को देख पाएंगे।
WhatsApp में मीडिया विजिबिलिटी के अलावा WhatsApp बीटा में न्यू कॉन्टैक्ट शॉर्टकट भी है, जिससे आसानी से नया कॉन्टैक्ट जोड़ा जाना संभव होगा। जैसा कि हमने पहले बताया, आईफोन यूज़र इस फीचर का पहले से ही इस्तेमाल कर रहे हैं। नए फीचरों का लाभ लेने के लिए आपको WhatsApp का बीटा वर्ज़न अपने एंड्रॉयड फोन में डाउनलोड करना होगा। यह गूगल प्ले के बीटा प्रोग्राम या एपीके फाइल के तौर पर हासिल किया जा सकता है। नया फीचर सबसे पहले वाबेटाइन्फो ने देखा था।

Comments

Popular posts from this blog

Jio Recharge2018 All PlanFor Jio

                           रिलायंस जियो के हर दिन 1 जीबी डेटा वाले रीचार्ज पैक मंगलवार से हो जाएंगे सस्ते hkkanpur.blogspot.in रिलायंस जियो के नए साल के मौके पर एक और धमाका करने की तैयारी की है। गैजेट्स 360 को सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि हैप्पी न्यू ईयर 2018 ऑफर के तहत प्रतिदिन 1 जीबी डेटा वाले प्लान की कीमत 60 रुपये तक कम कर दी गई है। ताज़ा कटौती के बाद 1 जीबी प्रति दिन 4जी डेटा वाला 199 रुपये का मौज़ूदा प्लान ग्राहकों को 149 रुपये में मिलेगा। मज़ेदार बात है कि टैरिफ में नए बदलाव के बाद एक बार फिर रीचार्ज पैक अक्टूबर से पहले वाली कीमत के आसपास उपलब्ध होंगे। जियो प्रीपेड रीचार्ज पैक को सस्ता करने के अलावा कंपनी प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा वाले भी कई प्लान पेश करेगी। टैरिफ में बदलाव और नए प्लान मंगलवार को प्रभावी तौर पर लागू हो जाएंगे। कंपनी आने वाले दिनों में ऐसे ही और कई ऑफर का ऐलान करेगी।  मंगलवार से 199, 399, 459 और 499 रुपये वाले जियो प्लान अब ग्राहकों को क्रमशः 149, 349, 399 और 449 रुपये म...

कैसे करें Google Assistant की मदद से कॉल या मैसेज, जानें... Google Assistant से कॉल

फोन को बिना हाथ लगाए ऐसे करें कॉल और एसएमएस वर्चुअल सहायक Google Assistant के बारे में आपने ज़रूर सुना होगा। संभव है कि आपने इसे अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन में इस्तेमाल भी किया हो। कुछ ही दिन पहले Google Assistant को  हिंदी भाषा समझने के लिए सक्षम बना दिया गया है। दरअसल, Google Assistant एक वर्चुअल असिस्टेंट है, जो आपके लिए काम को आसान बनाने का काम करती है। यह असिस्टेंट आपके रोज़मर्रा के कामों में सहायता कर सकती है। कैलेंडर, जीमेल, सर्च, फोटो, मैप और ऐसे कई ऐप को यह आपके बोलने भर से चलाना करना शुरू कर देती है।  यह किसी ऐसे वास्तविक सहायक की तरह है, जो आपके सवालों के जवाब देगी। हंसी-मज़ाक से लेकर सुबह के अलार्म लगाने जैसी ज़रूरी चीज़ें आपके लिए करेगी। सबसे ज़रूरी पहलू, यह आपके एक इशारे पर कॉल और एसएमएस भी करने में सक्षम है। संभव है, कभी आपके दोनों हाथों में सामान हो, आप किसी आपात अवस्था में हों या हाथ से कॉल करने के बजाय आपके पास बोलकर कॉल करने वाला ही विकल्प बचा हो, ऐसे में Google Assistant आपके लिए किसी को भी कॉल और एसएमएस कर सकती है...   गूगल असिस्टेंट से...

जियो फोन यूज़र के लिए खुशखबरी, 14 फरवरी से फोन में चलेगा

जियो फोन यूज़र के लिए खुशखबरी, 14 फरवरी से फोन में चलेगा फेसबुक भी जियो फोन यूज़र के लिए खुशखबरी है। बुधवार से रिलायंस जियो अपने  जियो फोन  में फेसबुक ऐप का खास वर्ज़न उपलब्ध करवा रही है। 14 फरवरी से उपलब्ध होने वाले इस वर्ज़न को जियो ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकेगा। यह ऐप खास तौर पर जियो काईओएस के लिए तैयार किया गया है। ज्ञात हो कि जियो का स्मार्ट 4जी फीचर फोन वेब-आधारित काई ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। नए फेसबुक ऐप की बात करें तो यह पुश नोटिफिकेशन, वीडियो, एक्सटर्नल लिंक के साथ सिंकिंग को जियो फोन में सपोर्ट करेगा। साथ ही जियो फोन में दिए गए कर्सर फीचर को भी यह ऐप न्यूज़ फीड और फोटो के लिए सपोर्ट करेगा।  इस ऐलान के बाद फेसबुक एक थर्ड पार्टी ऐप की तरह कस्टम काईऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने के लिए उपलब्ध हो जाएगा। इससे पहले भी इस तरह के फोन में बाहरी ऐप को हैंडसेट में जगह मिली है। इससे पहले कैलिफोर्निया के एक स्टार्टअप ने फीचर फोन में व्हॉट्सऐप देकर इस तरह की चर्चा पर विराम लगा दिया था कि ऐसे हैंडसेट में व्हॉट्सऐप, फेसबुक संभव नहीं है जियो के डायरेक्टर आकाश...