Skip to main content

पतंजलि योग के देव ने लांच किया खुद का "स्वदेशी सिम"

BSNL ?? 'Patanjali' ???: ?????????? ??? ?? ??? ?? ??? 2 ???? ????
BSNL-Patanjali रीचार्ज प्लान
BSNL का 'Patanjali' पैक: अनिलिमिटेड कॉल के साथ हर दिन 2 जीबी डेटा
योग गुरु बाबा रामदेव की Patanjali के लिए सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने ख़ास रीचार्ज प्लान लॉन्च किए हैं। सिम कार्ड लॉन्च करने के साथ ही इस साझेदारी में नए रीचार्ज पैक लॉन्च किए गए हैं। ये प्लान बाबा रामदेव की संस्था से संबद्ध भारत स्वाभिमान न्यास, पतंजलि योग समिति, महिला प्रकोष्ठ, युवा भारत, पतंजलि किसान सेवा और स्वदेशी समृद्धि कार्ड धारकों के लिए होंगे। इनके लिए तीन रीचार्ज पैक - 144 रुपये, 792 रुपये और 1,584 रुपये वाले प्लान लॉन्च किए गए हैं। सभी प्लान यूज़र को 2 जीबी डेटा हर दिन देंगे। साथ ही शामिल रहेगी असीमित वॉयस कॉल। लेकिन तीनों प्लान की वैधता अलग-अलग है। 

अब आते हैं प्लान पर। बीएसएनएल-पतंजलि का 144 रुपये वाला प्लान असीमित वॉयस कॉल का लाभ (मुंबई और दिल्ली सर्कल छोड़कर) देशभर में देगा। यूज़र को मिलेगा 2 जीबी डेटा हर दिन और 100 एसएमएस प्रतिदिन का लाभ। वैधता 30 दिन की होगी। 792 रुपये और 1,584 रुपये वाले प्लान समान लाभ के साथ क्रमश: 180 दिन और 365 दिन की वैधता लेकर आए हैं।
अब आते हैं मुकाबले पर। एयरटेल का हाल में लॉन्च हुआ प्लान यूज़र को 2 जीबी डेटा प्रतिदिन देता है। इसकी कीमत 449 रुपये है। यह प्लान 70 दिन तक यूज़र को कुल 140 जीबी डेटा देता है। रिलायंस Jio की बात करें तो कंपनी का 2 जीबी दैनिक डेटा वाला प्लान 84 दिन की वैधता के साथ आता है। इसकी कीमत 448 रुपये है। साथ में यूज़र को मिलता है मायजियो ऐप का अतिरिक्त फायदा भी।

Comments

Popular posts from this blog

Jio Recharge2018 All PlanFor Jio

                           रिलायंस जियो के हर दिन 1 जीबी डेटा वाले रीचार्ज पैक मंगलवार से हो जाएंगे सस्ते hkkanpur.blogspot.in रिलायंस जियो के नए साल के मौके पर एक और धमाका करने की तैयारी की है। गैजेट्स 360 को सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि हैप्पी न्यू ईयर 2018 ऑफर के तहत प्रतिदिन 1 जीबी डेटा वाले प्लान की कीमत 60 रुपये तक कम कर दी गई है। ताज़ा कटौती के बाद 1 जीबी प्रति दिन 4जी डेटा वाला 199 रुपये का मौज़ूदा प्लान ग्राहकों को 149 रुपये में मिलेगा। मज़ेदार बात है कि टैरिफ में नए बदलाव के बाद एक बार फिर रीचार्ज पैक अक्टूबर से पहले वाली कीमत के आसपास उपलब्ध होंगे। जियो प्रीपेड रीचार्ज पैक को सस्ता करने के अलावा कंपनी प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा वाले भी कई प्लान पेश करेगी। टैरिफ में बदलाव और नए प्लान मंगलवार को प्रभावी तौर पर लागू हो जाएंगे। कंपनी आने वाले दिनों में ऐसे ही और कई ऑफर का ऐलान करेगी।  मंगलवार से 199, 399, 459 और 499 रुपये वाले जियो प्लान अब ग्राहकों को क्रमशः 149, 349, 399 और 449 रुपये म...

कैसे करें Google Assistant की मदद से कॉल या मैसेज, जानें... Google Assistant से कॉल

फोन को बिना हाथ लगाए ऐसे करें कॉल और एसएमएस वर्चुअल सहायक Google Assistant के बारे में आपने ज़रूर सुना होगा। संभव है कि आपने इसे अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन में इस्तेमाल भी किया हो। कुछ ही दिन पहले Google Assistant को  हिंदी भाषा समझने के लिए सक्षम बना दिया गया है। दरअसल, Google Assistant एक वर्चुअल असिस्टेंट है, जो आपके लिए काम को आसान बनाने का काम करती है। यह असिस्टेंट आपके रोज़मर्रा के कामों में सहायता कर सकती है। कैलेंडर, जीमेल, सर्च, फोटो, मैप और ऐसे कई ऐप को यह आपके बोलने भर से चलाना करना शुरू कर देती है।  यह किसी ऐसे वास्तविक सहायक की तरह है, जो आपके सवालों के जवाब देगी। हंसी-मज़ाक से लेकर सुबह के अलार्म लगाने जैसी ज़रूरी चीज़ें आपके लिए करेगी। सबसे ज़रूरी पहलू, यह आपके एक इशारे पर कॉल और एसएमएस भी करने में सक्षम है। संभव है, कभी आपके दोनों हाथों में सामान हो, आप किसी आपात अवस्था में हों या हाथ से कॉल करने के बजाय आपके पास बोलकर कॉल करने वाला ही विकल्प बचा हो, ऐसे में Google Assistant आपके लिए किसी को भी कॉल और एसएमएस कर सकती है...   गूगल असिस्टेंट से...

जियो फोन यूज़र के लिए खुशखबरी, 14 फरवरी से फोन में चलेगा

जियो फोन यूज़र के लिए खुशखबरी, 14 फरवरी से फोन में चलेगा फेसबुक भी जियो फोन यूज़र के लिए खुशखबरी है। बुधवार से रिलायंस जियो अपने  जियो फोन  में फेसबुक ऐप का खास वर्ज़न उपलब्ध करवा रही है। 14 फरवरी से उपलब्ध होने वाले इस वर्ज़न को जियो ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकेगा। यह ऐप खास तौर पर जियो काईओएस के लिए तैयार किया गया है। ज्ञात हो कि जियो का स्मार्ट 4जी फीचर फोन वेब-आधारित काई ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। नए फेसबुक ऐप की बात करें तो यह पुश नोटिफिकेशन, वीडियो, एक्सटर्नल लिंक के साथ सिंकिंग को जियो फोन में सपोर्ट करेगा। साथ ही जियो फोन में दिए गए कर्सर फीचर को भी यह ऐप न्यूज़ फीड और फोटो के लिए सपोर्ट करेगा।  इस ऐलान के बाद फेसबुक एक थर्ड पार्टी ऐप की तरह कस्टम काईऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने के लिए उपलब्ध हो जाएगा। इससे पहले भी इस तरह के फोन में बाहरी ऐप को हैंडसेट में जगह मिली है। इससे पहले कैलिफोर्निया के एक स्टार्टअप ने फीचर फोन में व्हॉट्सऐप देकर इस तरह की चर्चा पर विराम लगा दिया था कि ऐसे हैंडसेट में व्हॉट्सऐप, फेसबुक संभव नहीं है जियो के डायरेक्टर आकाश...