Skip to main content

सुपर मारियो' दिखा रहा है रास्ता मारियो ऐसा वीडियो गेम है, जिसे आजतक आप और हम भूले नहीं होंगे। अब दिग्गज टेक

???? ????? ??? ?? '???? ??????' ???? ??? ?? ??????
गूगल मैप्स में अब 'सुपर मारियो' दिखा रहा है रास्ता

मारियो ऐसा वीडियो गेम है, जिसे आजतक आप और हम भूले नहीं होंगे। अब दिग्गज टेक कंपनी गूगल ने इसे दोबारा याद करने का नया तरीका निकाला है। गूगल ने शनिवार से अपने मैप्स में 'मारियो' का विकल्प जोड़ा है, जिससे यूज़र को मैप्स इस्तेमाल करते हुए मारियो राइड करवाता दिखेगा। नया अपडेट एंड्रॉयड व आईओएस, दोनों के लिए जारी कर दिया गया है। गूगल मैप के यूएक्स इंजीनियर मुनीश डबास ने एक ब्लॉग पोस्ट के ज़रिए बताया, ''गूगल ने वीडियो गेम कंपनी निंटेंडो के साथ करार किया है। यूज़र इस सप्ताह मैप्स के ज़रिए अपनी राइड मारियो के साथ पूरा करेंगे।'' उन्होंने बताया, ''कंपनी MAR10 Day (10 मार्च) का जश्न मूंछों वाले रेसर (मारियो) के साथ मना रही है।'' 

दबास ने बताया, ''यह एक सच्चे मारियो प्रशंसक को ध्यान में रखकर उठाया गया कदम है। वही मारियो, जो तरह-तरह की बाधाएं पार करते हुए कॉइन और मशरूम बंटोरते हुए जाता है।'' इसे शुरू करने के लिए मैप्स को गूगल प्ले या ऐप स्टोर पर जाकर अपडेट करना होगा।

mario time
मारियो टाइम
आपको पीले रंग के आइकन (गूगल प्ले और ऐप स्टोर) पर क्लिक करना है, जो निचले हिस्से पर बायीं तरफ आपको दिखेगा। यूज़र को यहां मारियो एनेबल करने के लिए विकल्प दिखेगा। इसके बाद विकल्प मिलेगा Lets A-Go का। एनेबल होने के बाद यूज़र के लिए नैविगेशन का तीर मारियो में बदल जाएगा। 90s का वही मारियो, जिसके लिए कभी आप दीवाने हुआ करते थे।दबास ने आगे बताया, इस सप्ताह आप स्कूल, ऑफिस या जहां भी जाएंगे, आपका साथी होगा मारियो।'' उन्होंने कहा, ''हम असल ज़िंदगी में सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह सलाह बिल्कुल नहीं देंगे कि आप राह चलते अन्य ड्राइवर पर केले आदि फेंकने की सलाह नहीं देंगे।''

Comments

Popular posts from this blog

Jio Recharge2018 All PlanFor Jio

                           रिलायंस जियो के हर दिन 1 जीबी डेटा वाले रीचार्ज पैक मंगलवार से हो जाएंगे सस्ते hkkanpur.blogspot.in रिलायंस जियो के नए साल के मौके पर एक और धमाका करने की तैयारी की है। गैजेट्स 360 को सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि हैप्पी न्यू ईयर 2018 ऑफर के तहत प्रतिदिन 1 जीबी डेटा वाले प्लान की कीमत 60 रुपये तक कम कर दी गई है। ताज़ा कटौती के बाद 1 जीबी प्रति दिन 4जी डेटा वाला 199 रुपये का मौज़ूदा प्लान ग्राहकों को 149 रुपये में मिलेगा। मज़ेदार बात है कि टैरिफ में नए बदलाव के बाद एक बार फिर रीचार्ज पैक अक्टूबर से पहले वाली कीमत के आसपास उपलब्ध होंगे। जियो प्रीपेड रीचार्ज पैक को सस्ता करने के अलावा कंपनी प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा वाले भी कई प्लान पेश करेगी। टैरिफ में बदलाव और नए प्लान मंगलवार को प्रभावी तौर पर लागू हो जाएंगे। कंपनी आने वाले दिनों में ऐसे ही और कई ऑफर का ऐलान करेगी।  मंगलवार से 199, 399, 459 और 499 रुपये वाले जियो प्लान अब ग्राहकों को क्रमशः 149, 349, 399 और 449 रुपये म...

कैसे करें Google Assistant की मदद से कॉल या मैसेज, जानें... Google Assistant से कॉल

फोन को बिना हाथ लगाए ऐसे करें कॉल और एसएमएस वर्चुअल सहायक Google Assistant के बारे में आपने ज़रूर सुना होगा। संभव है कि आपने इसे अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन में इस्तेमाल भी किया हो। कुछ ही दिन पहले Google Assistant को  हिंदी भाषा समझने के लिए सक्षम बना दिया गया है। दरअसल, Google Assistant एक वर्चुअल असिस्टेंट है, जो आपके लिए काम को आसान बनाने का काम करती है। यह असिस्टेंट आपके रोज़मर्रा के कामों में सहायता कर सकती है। कैलेंडर, जीमेल, सर्च, फोटो, मैप और ऐसे कई ऐप को यह आपके बोलने भर से चलाना करना शुरू कर देती है।  यह किसी ऐसे वास्तविक सहायक की तरह है, जो आपके सवालों के जवाब देगी। हंसी-मज़ाक से लेकर सुबह के अलार्म लगाने जैसी ज़रूरी चीज़ें आपके लिए करेगी। सबसे ज़रूरी पहलू, यह आपके एक इशारे पर कॉल और एसएमएस भी करने में सक्षम है। संभव है, कभी आपके दोनों हाथों में सामान हो, आप किसी आपात अवस्था में हों या हाथ से कॉल करने के बजाय आपके पास बोलकर कॉल करने वाला ही विकल्प बचा हो, ऐसे में Google Assistant आपके लिए किसी को भी कॉल और एसएमएस कर सकती है...   गूगल असिस्टेंट से...

जियो फोन यूज़र के लिए खुशखबरी, 14 फरवरी से फोन में चलेगा

जियो फोन यूज़र के लिए खुशखबरी, 14 फरवरी से फोन में चलेगा फेसबुक भी जियो फोन यूज़र के लिए खुशखबरी है। बुधवार से रिलायंस जियो अपने  जियो फोन  में फेसबुक ऐप का खास वर्ज़न उपलब्ध करवा रही है। 14 फरवरी से उपलब्ध होने वाले इस वर्ज़न को जियो ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकेगा। यह ऐप खास तौर पर जियो काईओएस के लिए तैयार किया गया है। ज्ञात हो कि जियो का स्मार्ट 4जी फीचर फोन वेब-आधारित काई ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। नए फेसबुक ऐप की बात करें तो यह पुश नोटिफिकेशन, वीडियो, एक्सटर्नल लिंक के साथ सिंकिंग को जियो फोन में सपोर्ट करेगा। साथ ही जियो फोन में दिए गए कर्सर फीचर को भी यह ऐप न्यूज़ फीड और फोटो के लिए सपोर्ट करेगा।  इस ऐलान के बाद फेसबुक एक थर्ड पार्टी ऐप की तरह कस्टम काईऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने के लिए उपलब्ध हो जाएगा। इससे पहले भी इस तरह के फोन में बाहरी ऐप को हैंडसेट में जगह मिली है। इससे पहले कैलिफोर्निया के एक स्टार्टअप ने फीचर फोन में व्हॉट्सऐप देकर इस तरह की चर्चा पर विराम लगा दिया था कि ऐसे हैंडसेट में व्हॉट्सऐप, फेसबुक संभव नहीं है जियो के डायरेक्टर आकाश...