Skip to main content

अब समझेगा हिंदी भाषा भी गूगल असिस्टेंट

???? ????????? ?? ??? ???? ?????, ?? ?????? ????? ?????
गूगल असिस्टेंट को लगा देशी तड़का, अब समझेगा हिंदी जुबान
दिग्गज टेक कंपनी का वर्चुअल सहयोगी 'गूगल असिस्टेंट' अब यूज़र से हिंदी में 'नमस्ते' करेगा और अन्य दिशा-निर्देश भी समझेगा। कंपनी ने अब इसे हिंदी भाषा में बोलने, समझने के लिए सक्षम बना दिया है। इस असिस्टेंट की सेवा एंड्रॉयड (6.0 से ऊपर मार्शमैलो व अन्य सपोर्ट वाले) फोन यूज़र को दे दी गई है। कहा गया है कि जल्द ही यह असिस्टेंट एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप, आईफोन और एंड्रॉयड गो एडिशन स्मार्टफोन में भी सपोर्ट करना शुरू कर देगा। 

पिछले साल गूगल ने हिंदी असिस्टेंट अलो को अन्य फोन के लिए अंग्रेजी व जियो 4जी फीचर फोन में खास तौर से उपलब्ध करवाया था। अब हिंदी असिस्टेंट गुरुवार से यूज़र के लिए जारी कर दिया गया है। हमने एंड्रॉयड 7.0 पर चलने वाले एलजी जी5 में इस असिस्टैंट का इस्तेमाल किया। 'नमस्ते' बोलने पर यह बोलकर 'नमस्टे' में जवाब देता है। साथ ही एक स्माइली के साथ 'namaste' लिखकर देता है। इस फीचर के लिए फोन के होम बटन को कुछ सेकेंड के लिए दबाकर रखना होगा। साथ ही अगर आप 'नमस्ते' हिंदी में लिखा देखना चाहते हैं तो सिस्टम लैंग्वेज विकल्प में जाकर हिंदी चुनना होगा।
google assistant
गूगल असिस्टेंट
गूगल असिस्टेंट की मदद से आप बता सकते हैं,  ''आप कैसे हैं, क्या कर रहे हैं, आपका दिन कैसा रहा, कौन सा रास्ता पास है, जहां जल्दी पहुंचा जा सकता है?'' साथ ही अगर आप अपने गूगल असिस्टेंट से कहेंगे, ''कल सुबह 7 बजे का अलार्म लगा दो'' तो वह आपके लिए यह भी करने में सक्षम होगा।
जिन स्मार्टफोन में सपोर्ट का हमने ज़िक्र किया, आप उनका होम बटन कुछ सेकेंड तक दबाएं। फिर कहें 'ओके गूगल', इसके बाद गूगल असिस्टेंट आपकी सेवा में 'हाज़िर' हो जाएगा। इसका इस्तेमाल आप व्यस्त होने पर किसी को मैसेज करने, कॉल करने, रिमाइंडर लगाने और डायरेक्शन पूछने के लिए कर सकते हैं। 

गूगल असिस्टेंट की टेक्निकल प्रोग्राम मैनेजर पूर्वी शाह ने बताया, ''गूगल असिस्टेंट पूरी तरह भारतीय है। यह आपकी भाषा में आपकी चीज़ें समझता है। बिरियानी की रेसिपी से लेकर क्रिकेट स्कोर जानने तक यह आपकी मदद करेगा।'' 

मशीन लर्निंग वाला गूगल असिस्टेंट दो दशक के सर्च अनुभव और भाषाओं, कंप्यूटर और यूज़र कॉन्टेंट की जानकारी के साथ तैयार किया गया है। आप गूगल असिस्टेंट से कुछ ऐसे सवाल कर पाएंगे - सबसे करीब पंजाबी रेस्त्रां कहां है?, दादर तक पहुंचने में कितना समय लगेगा?, क्रिकेट का स्कोर क्या चल रहा है? इसी तरह आप गूगल असिस्टेंट को निर्देश भी दे पाएंगे - कल सुबह मुझे 7 बजे जगाओ, सेल्फी खींचो, डैडी को एसएमएस भेजो कि 5 मिनट में पहुंचेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

Jio Recharge2018 All PlanFor Jio

                           रिलायंस जियो के हर दिन 1 जीबी डेटा वाले रीचार्ज पैक मंगलवार से हो जाएंगे सस्ते hkkanpur.blogspot.in रिलायंस जियो के नए साल के मौके पर एक और धमाका करने की तैयारी की है। गैजेट्स 360 को सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि हैप्पी न्यू ईयर 2018 ऑफर के तहत प्रतिदिन 1 जीबी डेटा वाले प्लान की कीमत 60 रुपये तक कम कर दी गई है। ताज़ा कटौती के बाद 1 जीबी प्रति दिन 4जी डेटा वाला 199 रुपये का मौज़ूदा प्लान ग्राहकों को 149 रुपये में मिलेगा। मज़ेदार बात है कि टैरिफ में नए बदलाव के बाद एक बार फिर रीचार्ज पैक अक्टूबर से पहले वाली कीमत के आसपास उपलब्ध होंगे। जियो प्रीपेड रीचार्ज पैक को सस्ता करने के अलावा कंपनी प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा वाले भी कई प्लान पेश करेगी। टैरिफ में बदलाव और नए प्लान मंगलवार को प्रभावी तौर पर लागू हो जाएंगे। कंपनी आने वाले दिनों में ऐसे ही और कई ऑफर का ऐलान करेगी।  मंगलवार से 199, 399, 459 और 499 रुपये वाले जियो प्लान अब ग्राहकों को क्रमशः 149, 349, 399 और 449 रुपये म...

कैसे करें Google Assistant की मदद से कॉल या मैसेज, जानें... Google Assistant से कॉल

फोन को बिना हाथ लगाए ऐसे करें कॉल और एसएमएस वर्चुअल सहायक Google Assistant के बारे में आपने ज़रूर सुना होगा। संभव है कि आपने इसे अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन में इस्तेमाल भी किया हो। कुछ ही दिन पहले Google Assistant को  हिंदी भाषा समझने के लिए सक्षम बना दिया गया है। दरअसल, Google Assistant एक वर्चुअल असिस्टेंट है, जो आपके लिए काम को आसान बनाने का काम करती है। यह असिस्टेंट आपके रोज़मर्रा के कामों में सहायता कर सकती है। कैलेंडर, जीमेल, सर्च, फोटो, मैप और ऐसे कई ऐप को यह आपके बोलने भर से चलाना करना शुरू कर देती है।  यह किसी ऐसे वास्तविक सहायक की तरह है, जो आपके सवालों के जवाब देगी। हंसी-मज़ाक से लेकर सुबह के अलार्म लगाने जैसी ज़रूरी चीज़ें आपके लिए करेगी। सबसे ज़रूरी पहलू, यह आपके एक इशारे पर कॉल और एसएमएस भी करने में सक्षम है। संभव है, कभी आपके दोनों हाथों में सामान हो, आप किसी आपात अवस्था में हों या हाथ से कॉल करने के बजाय आपके पास बोलकर कॉल करने वाला ही विकल्प बचा हो, ऐसे में Google Assistant आपके लिए किसी को भी कॉल और एसएमएस कर सकती है...   गूगल असिस्टेंट से...

जियो फोन यूज़र के लिए खुशखबरी, 14 फरवरी से फोन में चलेगा

जियो फोन यूज़र के लिए खुशखबरी, 14 फरवरी से फोन में चलेगा फेसबुक भी जियो फोन यूज़र के लिए खुशखबरी है। बुधवार से रिलायंस जियो अपने  जियो फोन  में फेसबुक ऐप का खास वर्ज़न उपलब्ध करवा रही है। 14 फरवरी से उपलब्ध होने वाले इस वर्ज़न को जियो ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकेगा। यह ऐप खास तौर पर जियो काईओएस के लिए तैयार किया गया है। ज्ञात हो कि जियो का स्मार्ट 4जी फीचर फोन वेब-आधारित काई ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। नए फेसबुक ऐप की बात करें तो यह पुश नोटिफिकेशन, वीडियो, एक्सटर्नल लिंक के साथ सिंकिंग को जियो फोन में सपोर्ट करेगा। साथ ही जियो फोन में दिए गए कर्सर फीचर को भी यह ऐप न्यूज़ फीड और फोटो के लिए सपोर्ट करेगा।  इस ऐलान के बाद फेसबुक एक थर्ड पार्टी ऐप की तरह कस्टम काईऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने के लिए उपलब्ध हो जाएगा। इससे पहले भी इस तरह के फोन में बाहरी ऐप को हैंडसेट में जगह मिली है। इससे पहले कैलिफोर्निया के एक स्टार्टअप ने फीचर फोन में व्हॉट्सऐप देकर इस तरह की चर्चा पर विराम लगा दिया था कि ऐसे हैंडसेट में व्हॉट्सऐप, फेसबुक संभव नहीं है जियो के डायरेक्टर आकाश...