Skip to main content

रिलायंस जियो के 4जी वीओएलटीई फीचर फोन जियो फोन पर जल्द ही व्हाट्सऐप इस्तेमाल करना संभव होगा।

Jio Phone ?? WhatsApp ?? ??-????? ?? ???? ??? ????!
Jio Phone और WhatsApp अब एक-दूसरे से बहुत दूर नहीं!
रिलायंस जियो के 4जी वीओएलटीई फीचर फोन जियो फोन पर जल्द ही व्हाट्सऐप इस्तेमाल करना संभव होगा। वैसे, Jio Phone काईओएस पर चलता है जिसमें WhatsApp मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के लिए सपोर्ट नहीं है। जानकारी मिली है कि इस सोशल मीडिया कंपनी द्वारा ऐप के काईओएस वर्ज़न पर काम किया जा रहा है। इसके बाद जल्द ही जियो फोन यूज़र अपने फीचर फोन में व्हाट्सऐप का मज़ा ले पाएंगे। याद रहे कि Jio Phone को 2017 में कुछ स्मार्ट फीचर के साथ लॉन्च किया गया था। लेकिन यूज़र की शिकायत यही थी कि इसमें व्हाट्सऐप के लिए सपोर्ट नहीं है। अब ऐसा लगता है कि काईओएस में जल्द ही WhatsApp के लिए सपोर्ट आ जाएगा और जल्द ही यह ऐप जियो फोन पर भी चल सकेगा।

काईओएस, लाइनेक्स पर आधारित है। यह लाइट ऑपरेटिंग सिस्टम है और एंड्रॉयड व आईओएस ऑपरेटिंग सिस्टम की तुलना में कम संसाधनों को इस्तेमाल में लाता है। इस ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल बिना टचस्क्रीन वाले मोबाइल में होता है। भारत के सबसे लोकप्रिय फोन में से एक Jio Phone में भी इसी ओएस का इस्तेमाल हुआ है। व्हाट्सऐपबीटा इंफो के मुताबिक, हाल ही में व्हाट्सऐप के काईओएस ऐप के रेफ्रेंस मिले हैंर आ गयान रहे कि अभी इस फीचर को लेकर WhatsApp या Reliance Jio द्वारा कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। हालांकि, इशारे तो यही कहते हैं कि जियो फोन यूज़र का अपने फीचर फोन पर व्हाट्सऐप इस्तेमाल करने का सपना जल्द ही पूरा हो जाएगा। अभी नोकिया एस40 के लिए व्हाट्सऐप का सपोर्ट मौज़ूद है। हालांकि, 2018 के अंत तक यह सपोर्ट खत्म हो जाएगा। ऐसे में यह देखना बेहद ही रोचक होगा कि जहां एक तरफ सोशल मीडिया कंपनी पुराने और फीचर फोन के लिए सपोर्ट बंद कर रही है और अब उसने काईओएस के लिए ऐप बनाया है। 

गौर करने वाली बात है कि काईओएस टेक्नोलॉजीज़ ने पिछले महीने ही बताया था कि उसने कई टेक्नोलॉजी कंपनियों के साथ साझेदारी की है। इनमें Facebook, Twitter और Google भी शामिल हैं। याद रहे कि जियो फोन गूगल असिस्टेंट के स्पेशल एडिशन के साथ आता है।


Comments

Popular posts from this blog

Jio Recharge2018 All PlanFor Jio

                           रिलायंस जियो के हर दिन 1 जीबी डेटा वाले रीचार्ज पैक मंगलवार से हो जाएंगे सस्ते hkkanpur.blogspot.in रिलायंस जियो के नए साल के मौके पर एक और धमाका करने की तैयारी की है। गैजेट्स 360 को सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि हैप्पी न्यू ईयर 2018 ऑफर के तहत प्रतिदिन 1 जीबी डेटा वाले प्लान की कीमत 60 रुपये तक कम कर दी गई है। ताज़ा कटौती के बाद 1 जीबी प्रति दिन 4जी डेटा वाला 199 रुपये का मौज़ूदा प्लान ग्राहकों को 149 रुपये में मिलेगा। मज़ेदार बात है कि टैरिफ में नए बदलाव के बाद एक बार फिर रीचार्ज पैक अक्टूबर से पहले वाली कीमत के आसपास उपलब्ध होंगे। जियो प्रीपेड रीचार्ज पैक को सस्ता करने के अलावा कंपनी प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा वाले भी कई प्लान पेश करेगी। टैरिफ में बदलाव और नए प्लान मंगलवार को प्रभावी तौर पर लागू हो जाएंगे। कंपनी आने वाले दिनों में ऐसे ही और कई ऑफर का ऐलान करेगी।  मंगलवार से 199, 399, 459 और 499 रुपये वाले जियो प्लान अब ग्राहकों को क्रमशः 149, 349, 399 और 449 रुपये म...

कैसे करें Google Assistant की मदद से कॉल या मैसेज, जानें... Google Assistant से कॉल

फोन को बिना हाथ लगाए ऐसे करें कॉल और एसएमएस वर्चुअल सहायक Google Assistant के बारे में आपने ज़रूर सुना होगा। संभव है कि आपने इसे अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन में इस्तेमाल भी किया हो। कुछ ही दिन पहले Google Assistant को  हिंदी भाषा समझने के लिए सक्षम बना दिया गया है। दरअसल, Google Assistant एक वर्चुअल असिस्टेंट है, जो आपके लिए काम को आसान बनाने का काम करती है। यह असिस्टेंट आपके रोज़मर्रा के कामों में सहायता कर सकती है। कैलेंडर, जीमेल, सर्च, फोटो, मैप और ऐसे कई ऐप को यह आपके बोलने भर से चलाना करना शुरू कर देती है।  यह किसी ऐसे वास्तविक सहायक की तरह है, जो आपके सवालों के जवाब देगी। हंसी-मज़ाक से लेकर सुबह के अलार्म लगाने जैसी ज़रूरी चीज़ें आपके लिए करेगी। सबसे ज़रूरी पहलू, यह आपके एक इशारे पर कॉल और एसएमएस भी करने में सक्षम है। संभव है, कभी आपके दोनों हाथों में सामान हो, आप किसी आपात अवस्था में हों या हाथ से कॉल करने के बजाय आपके पास बोलकर कॉल करने वाला ही विकल्प बचा हो, ऐसे में Google Assistant आपके लिए किसी को भी कॉल और एसएमएस कर सकती है...   गूगल असिस्टेंट से...

जियो फोन यूज़र के लिए खुशखबरी, 14 फरवरी से फोन में चलेगा

जियो फोन यूज़र के लिए खुशखबरी, 14 फरवरी से फोन में चलेगा फेसबुक भी जियो फोन यूज़र के लिए खुशखबरी है। बुधवार से रिलायंस जियो अपने  जियो फोन  में फेसबुक ऐप का खास वर्ज़न उपलब्ध करवा रही है। 14 फरवरी से उपलब्ध होने वाले इस वर्ज़न को जियो ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकेगा। यह ऐप खास तौर पर जियो काईओएस के लिए तैयार किया गया है। ज्ञात हो कि जियो का स्मार्ट 4जी फीचर फोन वेब-आधारित काई ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। नए फेसबुक ऐप की बात करें तो यह पुश नोटिफिकेशन, वीडियो, एक्सटर्नल लिंक के साथ सिंकिंग को जियो फोन में सपोर्ट करेगा। साथ ही जियो फोन में दिए गए कर्सर फीचर को भी यह ऐप न्यूज़ फीड और फोटो के लिए सपोर्ट करेगा।  इस ऐलान के बाद फेसबुक एक थर्ड पार्टी ऐप की तरह कस्टम काईऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने के लिए उपलब्ध हो जाएगा। इससे पहले भी इस तरह के फोन में बाहरी ऐप को हैंडसेट में जगह मिली है। इससे पहले कैलिफोर्निया के एक स्टार्टअप ने फीचर फोन में व्हॉट्सऐप देकर इस तरह की चर्चा पर विराम लगा दिया था कि ऐसे हैंडसेट में व्हॉट्सऐप, फेसबुक संभव नहीं है जियो के डायरेक्टर आकाश...