Skip to main content

Airtel के 399 रुपये वाले पैक में अब मिलेगा 84 जीबी डेटा

Airtel ?? 399 ????? ???? ??? ??? ?? ?????? 84 ???? ????
Airtel के 399 रुपये वाले पैक में अब मिलेगा 84 जीबी डेटा
Airtel ने अपने 399 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज पैक को अपग्रेड कर दिया है। अब इस रीचार्ज पैक की वैधता 84 दिनों की होगी। गौर करने वाली बात है कि इस टेलीकॉम कंपनी ने कुछ दिन पहले इस रीचार्ज पैक को अपग्रेड किया था। साल की शुरुआत में ही इस पैक की वैधता 28 दिनों से बढ़ाकर 70 दिन कर दी गई थी। Airtel के 399 रुपये के प्रीपेड पैक में ग्राहकों को हर दिन इस्तेमाल के लिए 1 जीबी 3जी/ 4जी डेटा मिलता है। इस पैक में ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉल का फायदा मिलता है, रोमिंग में भी। इसके अलावा हर दिन मुफ्त 100 एसएमएस दिए जाते हैं। देखा जाए तो एयरटेल ने यह कदम रिलायंस जियो के 398 रुपये वाले रीचार्ज पैक के जवाब में उठाया है। 

एयरटेल के नए 399 रुपये वाले प्रीपेड पैक की सीधी तुलना रिलायंस जियो के 398 रुपये वाले पैक से होगी। जियो के 398 रुपये वाले रीचार्ज पैक की वैधता 70 दिनों की होगी। हालांकि, यूज़र को हर दिन इस्तेमाल किए 1.5 जीबी 4जी डेटा मिलता है और सीमा खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड 64 केबीपीएस हो जाती है। इसके अलावा जियो पैक में अनलिमिटेड वॉयस कॉल, हर दिन 100 एसएमएस और जियो के सभी ऐप का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलता है।
 
airtel

इससे पहले एयरटेल द्वारा 149 रुपये वाले पैक को अपग्रेड करने की खबर आई थी। अब एयरटेल यूज़र 149 रुपये में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल की सुविधा पाएंगे। यह जानकारी टेलीकॉम टॉक वेबसाइट ने दी है। इसके अलावा एयरटेल अपने इस 149 रुपये वाले प्लान में यूज़र को रोज़ाना 100 एसएमएस इस्तेमाल करने की भी सुविधा दे रही है। बताया गया है कि यह प्लान फिलहाल आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सर्कल के यूज़र के लिए उपलब्ध है। याद रहे कि 149 रुपये में पहले कंपनी सिर्फ एयरटेल नेटवर्क पर असीमित कॉल की सुविधा देती थी

महीने की शुरुआत में एयरटेल ने 448 व 509 रुपये वाले रीचार्ज पैक को और फायदेमंद बना दिया था। 448 रुपये वाले प्लान में 1 जीबी डेटा प्रतिदिन मिलता है। इस पैक की वैधता को बढ़ाकर 82 दिन कर दी गई थी। वहीं, एयरटेल के 509 रुपये वाले पैक को भी अब ज़्यादा वैधता के साथ अपडेट कर दिया गया है। इस पैक की वैधता अब 84 दिन की जगह 91 दिन होगी। 1 जीबी हर रोज़ मिलने वाले हाई-स्पीड डेटा के साथ, यूज़र को कुल 91 जीबी 4जी/3जी डेटा मिलेगा।

Comments

Popular posts from this blog

Jio Recharge2018 All PlanFor Jio

                           रिलायंस जियो के हर दिन 1 जीबी डेटा वाले रीचार्ज पैक मंगलवार से हो जाएंगे सस्ते hkkanpur.blogspot.in रिलायंस जियो के नए साल के मौके पर एक और धमाका करने की तैयारी की है। गैजेट्स 360 को सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि हैप्पी न्यू ईयर 2018 ऑफर के तहत प्रतिदिन 1 जीबी डेटा वाले प्लान की कीमत 60 रुपये तक कम कर दी गई है। ताज़ा कटौती के बाद 1 जीबी प्रति दिन 4जी डेटा वाला 199 रुपये का मौज़ूदा प्लान ग्राहकों को 149 रुपये में मिलेगा। मज़ेदार बात है कि टैरिफ में नए बदलाव के बाद एक बार फिर रीचार्ज पैक अक्टूबर से पहले वाली कीमत के आसपास उपलब्ध होंगे। जियो प्रीपेड रीचार्ज पैक को सस्ता करने के अलावा कंपनी प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा वाले भी कई प्लान पेश करेगी। टैरिफ में बदलाव और नए प्लान मंगलवार को प्रभावी तौर पर लागू हो जाएंगे। कंपनी आने वाले दिनों में ऐसे ही और कई ऑफर का ऐलान करेगी।  मंगलवार से 199, 399, 459 और 499 रुपये वाले जियो प्लान अब ग्राहकों को क्रमशः 149, 349, 399 और 449 रुपये म...

कैसे करें Google Assistant की मदद से कॉल या मैसेज, जानें... Google Assistant से कॉल

फोन को बिना हाथ लगाए ऐसे करें कॉल और एसएमएस वर्चुअल सहायक Google Assistant के बारे में आपने ज़रूर सुना होगा। संभव है कि आपने इसे अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन में इस्तेमाल भी किया हो। कुछ ही दिन पहले Google Assistant को  हिंदी भाषा समझने के लिए सक्षम बना दिया गया है। दरअसल, Google Assistant एक वर्चुअल असिस्टेंट है, जो आपके लिए काम को आसान बनाने का काम करती है। यह असिस्टेंट आपके रोज़मर्रा के कामों में सहायता कर सकती है। कैलेंडर, जीमेल, सर्च, फोटो, मैप और ऐसे कई ऐप को यह आपके बोलने भर से चलाना करना शुरू कर देती है।  यह किसी ऐसे वास्तविक सहायक की तरह है, जो आपके सवालों के जवाब देगी। हंसी-मज़ाक से लेकर सुबह के अलार्म लगाने जैसी ज़रूरी चीज़ें आपके लिए करेगी। सबसे ज़रूरी पहलू, यह आपके एक इशारे पर कॉल और एसएमएस भी करने में सक्षम है। संभव है, कभी आपके दोनों हाथों में सामान हो, आप किसी आपात अवस्था में हों या हाथ से कॉल करने के बजाय आपके पास बोलकर कॉल करने वाला ही विकल्प बचा हो, ऐसे में Google Assistant आपके लिए किसी को भी कॉल और एसएमएस कर सकती है...   गूगल असिस्टेंट से...

जियो फोन यूज़र के लिए खुशखबरी, 14 फरवरी से फोन में चलेगा

जियो फोन यूज़र के लिए खुशखबरी, 14 फरवरी से फोन में चलेगा फेसबुक भी जियो फोन यूज़र के लिए खुशखबरी है। बुधवार से रिलायंस जियो अपने  जियो फोन  में फेसबुक ऐप का खास वर्ज़न उपलब्ध करवा रही है। 14 फरवरी से उपलब्ध होने वाले इस वर्ज़न को जियो ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकेगा। यह ऐप खास तौर पर जियो काईओएस के लिए तैयार किया गया है। ज्ञात हो कि जियो का स्मार्ट 4जी फीचर फोन वेब-आधारित काई ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। नए फेसबुक ऐप की बात करें तो यह पुश नोटिफिकेशन, वीडियो, एक्सटर्नल लिंक के साथ सिंकिंग को जियो फोन में सपोर्ट करेगा। साथ ही जियो फोन में दिए गए कर्सर फीचर को भी यह ऐप न्यूज़ फीड और फोटो के लिए सपोर्ट करेगा।  इस ऐलान के बाद फेसबुक एक थर्ड पार्टी ऐप की तरह कस्टम काईऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने के लिए उपलब्ध हो जाएगा। इससे पहले भी इस तरह के फोन में बाहरी ऐप को हैंडसेट में जगह मिली है। इससे पहले कैलिफोर्निया के एक स्टार्टअप ने फीचर फोन में व्हॉट्सऐप देकर इस तरह की चर्चा पर विराम लगा दिया था कि ऐसे हैंडसेट में व्हॉट्सऐप, फेसबुक संभव नहीं है जियो के डायरेक्टर आकाश...