गूगल ने डूडल बनाकर किया दिव्यांगों के हौसले का सम्मान
Himanshu kushwaha| Updated: Mar 09, 2018 15:56 IST
दक्षिण कोरिया के प्योंगचैंग में विंटर पैरालंपिक्स का आगाज़ हो गया है। दिग्गज टेक कंपनी Google ने दिव्यांगों का हौसला बढ़ाता हुआ खास डूडल तैयार किया है। इसमें दिख रही तस्वीर पैरालंपिक्स से प्रेरित है, जिसमें दुनियाभर के दिव्यांग खिलाड़ी ज़ोर-शोर से हिस्सा ले रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में कई खेलों का आयोजन होना है। खेल शुक्रवार से शुरू होकर 18 मार्च तक जारी रहेंगे।
विंटर पैरालंपिक डूडलआज यूज़र को गूगल खोलने पर Google की जगह बर्फ और तरह-तरह के खेलों में जोश के साथ हिस्सा लेते खिलाड़ियों की छवि दिखेगी। दो खिलाड़ियों ने गुलाबी, दो खिलाड़ियों ने नीले, एक खिलाड़ी ने हरे तो एक अन्य ने पीले रंग की ड्रेस पहनी हुई है। ज्ञात हो, गूगल अपने पेज पर हर बड़े इवेंट, किसी महापुरुष की स्मृति व महत्वपूर्ण तिथियों पर विभिन्न डूडल डिज़ाइन दिखाती है। डूडल पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ी ब्लॉग पोस्ट पर संबंधित जानकारी हासिल की जा सकती है।
Comments
Post a Comment